टीम इंडिया की जीत को पाक क्रिकेटरों का सैल्यूट, कोई 'पॉलिसी' का कायल तो कोई 'लीडरशिप' पर फिदा!

India vs New Zealand, Final: खिताबी जीत से एक दिन पहले तक ज्यादातर पाकिस्तानियों को भारत में कई खामियां नजर आ रही थीं, लेकिन अब एकदम से ज्यादातर के सुर बदल गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मियांदाद, आफीदी और वसीम अकरम
X: Social media

T20 World Cup 2026 में रविवार को न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Final) के खिलाफ भारत की खिताब जीत से एक दिन पहले तक पाकिस्तानी पूर्व दिग्गजों में भारत में कई खोट नजर आ रहे थे. कभी स्पॉट फिक्सिंग में फंसा उसका क्रिकेटर अभिषेक को बल्लेबाज नहीं मान रहा था, तो ज्यादातर को भारत की श्रेष्ठता गले नहीं उतर रही थी, लेकिन खिताब जीतते ही एकदम से लगभग सभी पाकिसतानी पूर्व और वर्तमान दिग्गजों के सुर बदल गए  हैं. भारत के लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम की सराहना की है. पूर्व दिग्गज पेसर शोएब अख्तर(Shoaib Akhtar) ने जहां टीम इंडिया की खिताबी जीत को पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट की जीत करार दिया, तो वहीं टेस्ट अपने समय के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा कि कोई भी टीम जो सेमीफाइनल और फाइनल में 250 से अधिक का स्कोर बनाती है,  वह चैंपियन बनने की हकदार है, तो लेफ्टी पेसर और कमेंटेटर वसीम अकरम ने भारतीय क्रिकेट की गहराई और स्थिरता की सराहना की है. 

किसी भी देश में विश्व कप जीत सकती थी यह टीम: अकरम

अपने समय में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पानी पिलाने वाले अकरम ने कहा, 'भारत की जीत उनकी क्रिकेट की गहराई और नेतृत्व को दर्शाताी है. बीसीसीआई ने दबाव के बावजूद अपने कप्तान और कोच का समर्थन किया. यह उनकी कामयाबी का राज है', अकरम यह कहने से भी नहीं चूके वर्तमान टीम इंडिया दुनिया के किसी भी हिस्से यहां तक कि पाकिस्तान में भी जीत सकती थी. गौतम गंभीर के मार्गदर्शन ने कदर-दर-कदम खुद को निखारते हुए विश्व कप में बहुत ही उम्मदा प्रदर्शन किया है. 

भारतीय टीम को मजबूत प्रक्रिया और ढांचे का फायदा: मियांदाद

वहीं, मियांदाद ने कहा, ‘उनकी टीम अब एक मजबूत प्रक्रिया आधारित क्रिकेट ढांचे का फायदा उठा रही है. अगर आप देखें कि वे अब कितनी प्रतिभा तैयार कर रहे हैं, तो यह उनके मजबूत ढांचे की वजह से है. उनके पास बल्लेबाज, स्पिनर या तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनके युवा खिलाड़ी नतीजा हासिल करने के लिए खेलते हैं और उन्हें खेल की जानकारी है.' इस पूर्व महान खिलाड़ी ने कहा कि जब किसी टीम के ड्रेसिंग रूम में जीतने की संस्कृति और मानसिकता बन जाती है तो इससे हमेशा खिताब जीतते हैं, यही वजह है कि भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी. उन्होंने कहा, ‘हमारे ड्रेसिंग रूम में एक बार ऐसा माहौल था और हम अक्सर जीतते थे.'

भारतीय दबाव में खेलने के आदी हो चुके: लतीफ

वहीं, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि भारत की जीत कोई हैरानी की बात नहीं थी क्योंकि उनके खिलाड़ी अब दबाव में खेलने के आदी हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘जब आप नियमित तौर पर बड़ी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचते हैं तो खिलाड़ी भी जीतने के आदी हो जाते हैं.' राशिद ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में निरंतरता और स्थिरता भी उनकी सफलता का एक अहम कारण है जबकि इसके विपरीत पाकिस्तान में बार-बार बदलाव और बेसब्री ने कई समस्याएं पैदा की हैं.

भारत के वर्चस्व को स्वीकारे बिना बात नहीं बनेगी: मोहम्मद वसीम

पिछले साल तक पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच रहे पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि जब तक पाकिस्तान में हर कोई एक टीम के तौर पर भारत के वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर लेता तब तक कुछ नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर हम जब भी भारत से हारते हैं या वे बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा करते हैं तो हम कमियां निकालने और साजिश की बातें फैलाने की कोशिश करते हैं. हमें इसे रोकना होगा और यह स्वीकार करना होगा कि उनकी टीम एक शीर्ष टीम है और हमें अपनी गलतियों से सीखकर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए.' एक और दिग्गगज पूर्व ओपनर और मुख्य कोच मोहसिन खान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड लाल गेंद के क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट पर इतना ध्यान दे रहा है. इसलिए वे ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं जो कड़ी मेहनत से आगे बढ़ते हैं. मोहसिन ने कहा, ‘इसके अलावा मुझे भारतीय खिलाड़ियों में कोई असुरक्षा की भावना नहीं दिखती. शायद इसलिए क्योंकि वित्तीय तौर पर उनका बोर्ड उनका बहुत अच्छे से ध्यान रखता है.'

T20 World Cup 2026:  Gautam Gambhir: T20 का 'किंग' बनने के बाद कोच गौतम गंभीर का वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर पहला बड़ा बयान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: नए Supreme Leader से गुस्साए Trump!