IND vs ENG, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन को नहीं, इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द मैच, इरफान पठान का फूटा गुस्सा

Irfan Pathan on Sanju Smaosn: सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. भारत की जीत के बाद संजू सैमसन को उनकी 89 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Irfan Pathan on Player Of the match, IND vs ENG

 IND vs ENG, T20 World Cup 2026: भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान गुस्से में हैं. दरअसल, सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. भारत की जीत के बाद संजू सैमसन को उनकी 89 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. संजू को प्लेयर ऑफ द मैच मिलने के बाद इरफान पठान ने सवाल खड़ा किया. इरफान ने माना कि यकीनन संजू की 89 रन की पारी अहम थी लेकिन इस बड़े स्कोर वाले मैच में जसप्रीत बुमराह की वह 12 गेंद ऐसी थी जिसने मैच को पलटने का काम किया.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Semi-Final: मैच के आखिरी समय में सूर्यकुमार यादव हो गए कन्फ्यूज, फिर गुरु गंभीर से मांगी मदद और हो गया चमत्कार

कमेंट्री के दौरन इरफान ने कहा कि "दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया. लेकिन दोनों टीमों के बीच जसप्रीत बुमराह खड़े थे. बुरमाह ने 16वां और 18वां ओवर किया था जिसने मैच को बचाने का काम किया. बुमराह ने अपनी इन 12 गेंदों पर सिर्फ एक बाउंड्री लगवाई और रन बचाने का काम किया. 16वें ओवर में बुमराह ने 8 औऱ 18वें ओवर में 6 रन दिए जो मैच का मैच का टर्निंग प्वाइंट था, मैं होता तो बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब देता."

Photo Credit: PTI

इसके अलावा संजू ने भी माना है कि बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच मिलना चाहिए था. सैमसन ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ अगर हमने आखिरी ओवरों में उस तरह की गेंदबाजी नहीं की होती, तो शायद मैं यहां खड़ा नहीं होता. इसलिए पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में खुद पर भरोसा दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया."

इसके अलावा पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने शतक से चूकने के बारे में कहा, ‘‘जहां तक शतक की बात है, मेरा मानना है कि शतक सोचकर नहीं बनाया जाता, वह खेल की प्रक्रिया में अपने आप आता है. यह टेस्ट या वनडे की तरह नहीं है कि आप रफ्तार ऊपर-नीचे कर सकें. जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपको लगातार आक्रामक खेलना होता है.अंत में आप सही स्थिति में पहुंच जाएं तो पता नहीं कितने रन बन जाएं.''

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: UAE पर फिर ईरान ने किया Missile Attack, इन-इन जगहों को बनाया निशाना | Iran War News
Topics mentioned in this article