मध्य-पूर्व में युद्ध और सप्लाई संकट के बीच भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दी गई है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करता है. इस छूट को वैश्विक तेल बाजार को स्थिर रखने और कीमतों में उछाल रोकने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.