महाराष्ट्र सरकार ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक को मंजूरी दे दी है और जल्द विधानसभा में पेश किया जाएगा यह विधेयक जबरन या धोखे से धर्मांतरण को गैर-जमानती अपराध घोषित करेगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकेगा मंत्री नितेश राणे ने बताया कि यह कानून मध्य प्रदेश और गुजरात के मुकाबले ज्यादा सख्त और प्रभावी होगा