IND vs ENG 2nd Semi-Final: अब इस 'माइनस स्कोर' से शुरू करेंगे हैरी ब्रूक, संजू सैमसन ने कर दिया मोटा अंतर, भारी न पड़ जाए इंग्लैंड को

India vs England, 2nd Semi-Final: बड़े मुकाबलों में अंतर पैदा करने के लिए जो मोटी लकरी खींचनी होती है, संजू ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कुछ ऐसा ही कर दिखाया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: Social media

T20 World Cup 2026: बड़े मंच का खिलाड़ी वही होता है,जो बड़े मौकों पर अपना स्तर ऊंचा करते हुए टीम के काम आता है. और  हाल ही में 'अघोषित क्वार्टरफाइनल' में विंडीज के खिलाफ संजू सैमसन (Sanju Samson) के कारनामे की गूंज कम भी नहीं हुई थी कि गुरुवार को इस बल्लेबाज ने एक और करो या मरो की जंग में इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडिमय में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुाकबले में फिर से कुछ ऐसा कर दिया. संजू ने वह कर दिया, जो इंग्लैंड को बहुत ही ज्यादा भारी पड़ सकता है और उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. और इसकी सब से बड़ी वजह बने संजू सैमसन (Sanju Samson), जिन्होंने ऐसी पारी खेली, जो मैच के परिणाम पर बड़ा अंतर पैदा कर सकती है. 

फिर निकला संजू के बल्ले से संगीत!

बैटिंग का न्योता दिए जाने के बाद संजू ने कुछ गेंद खेलने के बाद बल्ले से ठीक वैसा ही संगीत निकाला, जैसा विंडीज के खिलाफ पिछले मैच में निकाला. था. शुरुआत संजू ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी जोफ्रा आर्चर के फेंके पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद से ही कर दी थी. पहले चौका और फिर छक्का. और एक बार जो 'सुर' लगा, वह पूरी पारी में बस एक ही बार टूटता दिखाई पड़ा. और इस एक बार को छोड़कर संजू ने अंग्रेज बॉलरों का बुरी तरह बैंड  बजा दिया.  संजू भले भी एक बार फिर से शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों से तूफानी 89 बनाकर मुकाबले में ऐसी बड़ी मोटी लकीर खींच दी, जो बड़ा अंदर पैदा कर सकती है.

अब हैरी ब्रूक इस - स्कोर से शुरू करेंगे पारी

पता नहीं कि दूसरी पाली में जब हैरी ब्रूक बैटिंग करने उतरेंगे, तो उनकी मनोशा कैसी होगी? कहीं, यह मनोदशा संजू के वार से बिगड़ तो नहीं गई? वार पारी का तो है ही, लेकिन इससे ज्यादा हैरी के संजू के छूटे उस आसान कैच का है, जो उनसे तब छिटक गया, जब पारी का सिर्फ तीसरा ही ओवर था. और संजू सिर्फ 15 रन पर थे. अगर हैरी यह कैच पकड़ लेते, तो संजू की  पारी का समापन बहुत ही पहले हो गया होता और भारत का इस स्कोर तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाता. इस छूटे कैच का असर ये होगा कि अब जब हैरी ब्रूक बैटिंग करने उतरेंगे, तो वह पूरे -74 के स्कोर से पारी शुरू करेंगे क्योंकि उनका छूटा कैच इतने रन ही महंगा साबित हुआ, जो पूरी इंग्लिश टीम को बहुत ही भारी पड़ सकता है.

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha Breaking: राज्यसभा जाने पर नितीश ने खुद किया बड़ा ऐलान, क्या बोल? | Bihar CM