IND vs BAN ODI Series: क्या बांग्लादेश जाएगी भारतीय टीम? मेजबान ने आयरलैंड दौरा किया स्थगित, वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन दांव पर

IND vs BAN ODI Series: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 में होने वाला आयरलैंड स्थगित कर दिया है. बोर्ड इस अवधि के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करने की योजना बना रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IND vs BAN ODI Series, Bangladesh confirm Ireland tour Postpone

IND vs BAN ODI Series, Bangladesh confirm Ireland tour Postpone: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 में होने वाला आयरलैंड स्थगित कर दिया है. बोर्ड इस अवधि के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करने की योजना बना रहा है. आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई के आदेश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान ने रिलीज कर दिया था. इसके जवाब में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार किया और अंत में उसे वर्ल्ड कप से हटना पड़ा. आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच कई राउंड की मीटिंग हुई थी, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि, बांग्लादेश में अब सरकार बदली है और बोर्ड से भी कई लोगों छुट्टी हुई है. जिसके बाद बांग्लादेश का यह कदम आया है. लेकिन बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी? इसके इतर बोर्ड पहले ही महिला टीम के दौरे पर भी टाल चुका है. बता दें, यह सीरीज बांग्लादेश के 2027 वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन के लिहाज से अहम साबित होगी.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 में होने वाला आयरलैंड स्थगित कर दिया है. बोर्ड इस अवधि के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करने की योजना बना रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, जब भारत के साथ होने वाली सीरीज को 2025 से शिफ्ट कर सितंबर 2026 में किया गया था, उसी समय क्रिकेट आयरलैंड से नई तारीख देने का अनुरोध किया गया था, तब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026 में दौरे को रीशेड्यूल करने में असमर्थता जताई थी. इसके बाद दोनों बोर्ड आपसी सहमति से सीरीज को टालने पर सहमत हुए. बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा 2027 में किसी समय आयोजित किया जा सकता है.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश पहुंचेगी. वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को होंगे, जबकि टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे. बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है. सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गया है. टीम के 79 रेटिंग पॉइंट हैं और वह दसवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से आगे है. बांग्लादेश का ध्यान वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफाई करने पर है. 

विश्व कप में सीधे क्वालिफाई करने के लिए बांग्लादेश को 31 मार्च 2027 तक टॉप-8 में जगह बनानी होगी. अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा. आयरलैंड दौरे के टलने के बाद बांग्लादेश के पास न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज़ के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दौरे का कार्यक्रम है.

Advertisement

बांग्लादेश और भारत के रिश्ते पिछले कुछ महीनों में असामान्य रहे हैं. बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 के मैच खेलने के लिए भारत नहीं आई थी और विश्व का बहिष्कार किया था. ऐसे में भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी या नहीं, इस पर फिलहाल निश्चितता के साथ कुछ भी नहीं कहा जा सकता. अगर भारत का दौरा किसी कारण से टलता है, तो बांग्लादेश के पास क्वालिफिकेशन डेडलाइन से पहले सीमित वनडे मैच ही बचेंगे, जो सीधे विश्व कप में उसकी एंट्री को मुश्किल बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: SRH में बवाल? ईशान का विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ी ने दिखाए तेवर, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

यह भी पढ़ें: बीयर पीने वालों को टीम में तवज्जो देते हैं ब्रैंडन मैक्कुलम! हेड कोच पर गंभीर आरोप

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz Crisis में Iran का दांव! US Ally Japan को राहत देकर क्या खेल पलटा | Middle East War
Topics mentioned in this article