2 months ago

India vs Pakistan U19 World Cup Super-6 Highlights: भारत ने रविवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुपर-6 में पाकिस्तान को 58 रनों से पीट दिया और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. पाकिस्तान को हराकर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 194 रों पर ऑल-आउट हुई. पाकिस्तान ने पारी की शुरुआत से ही 33.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल करने का इंटेट नहीं दिखाया था और उसकी कोशिश जीत पर थी. भारत ने पहले 33.3 ओवर में पाकिस्तान को जीत नहीं दर्ज करने की फिर पाकिस्तान को ऑल-आउट कर वर्ल्ड कप से उसका बोरिया बिस्तर समेट दिया. SCORECARD

भारत से मिले 253 के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवरों में महज 194 रन पर सिमट गई. हमजा जहूर और समीर मिन्हास की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जुटाए. समीर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हमजा ने उस्मान खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जुटाए. हमजा 49 गेंदों में 8 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए. यहां से उस्मान खान ने कप्तान फरहान यूसुफ के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन जुटाकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था. फरहान ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

पाकिस्तान ने 151 के स्कोर पर कप्तान फरहान का विकेट गंवाया, जिसके बाद भारत ने मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. टीम इंडिया की तरफ से खिलन पटेल ने 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 21 रन देकर 3 विकेट निकाले. इनके अलावा, अंबरीश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इससे पहलेवेदांत त्रिवेदी के अर्द्धशतक के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 में 252 रन बनाए हैं और पाक को जीत के लिए 253 का लक्ष्य दिया है. पाकिस्तान को भारत के रन रेट से आगे निकलने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना होगा. अगर भारत ने ऐसा नहीं होने दिया तो वह हारने के बाद भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. वैभव के विस्फोट के सामने लगा कि पाकिस्तानी कप्तान का फैसला गलत साबित हुआ. लेकिन एक बार जब वैभव लौटे, तो भारत ने बिना कोई रन जोड़े तीन विकेट गंवाए. वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए. इस समय टीम इंडिया का स्कोर 47 था. इसी स्कोर पर भारत ने कप्तान आयुष और सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज के विकेट गंवाए.

इसके बाद विहान और वेदांत ने चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. लेकिन पिछले मैच के शतकवीर विहान 21 रन बना पाए. इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर भारत ने 200 का स्कोर पार किया. अंत में खिलान और कनिष्क ने 31 गेंदों में 50 रन जोड़े.

India U19 vs Pakistan U19 Highlights| IND vs PAK, U19 World Cup 2026, straight from Bulawayo

Feb 01, 2026 20:47 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान को पीटा

भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से पीटकर ना सिर्फ मैच अपने नाम किया बल्कि टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर किया. खिलन पटेल ने हुज़ैफ़ा एहसान को आउट कर भारत को जीत दिलाई. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. भारत से मिसे 252 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 194 रनों पर ऑल-आउट हुई.

46.2 ओवर: पाकिस्तान 194

Feb 01, 2026 20:40 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत को मिली नौंवी सफलता

भारत को नौंवी सफलता मिली है. खिलन पटेल ने मोहम्मद सैयाम को आउट किया. अभिज्ञान कुंडू ने कैच लिया. अच्छा लो कैच और तुरंत उंगली ऊपर उठ गई. गेंद ऑफ स्टंप के बाहर वाइड थी, फुल लेंथ की थी और मोहम्मद सैयाम आगे बढ़कर लेग साइड में मारने की कोशिश करते हैं, बल्ले का किनारा लगता है और कीपर ने अच्छा कैच पकड़ा. भारत जीत के कगार पर है.
44.2 ओवर: पाकिस्तान 191/9

Feb 01, 2026 20:36 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत को आठवीं सफलता

आयुष म्हात्रे ने मोमिन कमर को आउट किया, विहान मल्होत्रा ​​ने कैच लिया. पॉइंट पर लपके गए. भारत जीत से सिर्फ दो विकेट दूर है. ऑफ स्टंप के बाहर गेंद, कट शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, उस एक्स्ट्रा उछाल की वजह से वह एक कमजोर, आधे-अधूरे मन से शॉट खेलते हैं और पॉइंट पर खड़ा खिलाड़ी अपनी बाईं ओर जाकर एक आसान कैच ले लेता है. पाकिस्तान अब हार की ओर बढ़ रहा है. 
41.3ओवर: पाकिस्तान 184/8

Feb 01, 2026 20:33 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत को सातवीं सफलता

खिलन पटेल ने अब्दुल सुभान को आउट किया. कनिष्क चौहान ने कैच लिया. लॉन्ग-ऑन पर शानदार कैच. ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ डिलीवरी. अब्दुल सुभान आगे बढ़कर शॉट लगाते हैं, कनिष्क ने डाइव लगाकरा शानदार कैच लपका. गेंद बहुत तेज़ी से आ रही थी और ज़ोर से मारी गई थी. अब्दुल सुभान को जाना होगा. 

40.5 ओवर: पाकिस्तान 184/8

Advertisement
Feb 01, 2026 20:15 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत को छठी सफलता

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को जीत के लिए अब 81 गेंद में जीत के लिए 78 रन चाहिए और उसके पास 4 विकेट हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर अली हसन बलूच आउट हुए. दीपेश देवेंद्रन ने कैच लपका. विहान मल्होत्रा ​​की टर्न और बाउंस होती गेंद पर स्वीप खेलने का प्रयास किया. लेकिन टॉप-एज लगा और गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर आसान कैच के लिए चली गई. पाकिस्तान अब 6 विकेट गंवा चुका है. 

37 ओवर: पाकिस्तान 172/6

Feb 01, 2026 20:12 (IST)

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पांचवां झटका

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को यहां पर पांचवां झटका लगता हुआ. आयुष म्हात्रे ने उस्मान खान को LBW आउट किया. क्या यह पक्का आउट था? या बल्ले का किनारा लगा था? उस्मान खान को तो ऐसा ही लग रहा है. रिप्ले दिखाए जा रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि गेंद थोड़ी मुड़ी थी. गेंद सीधे मिडिल स्टंप पर डाली, उस्मान स्लॉगस्वीप करने के लिए नीचे झुके और गेंद पक्का थोड़ी मुड़ी थी. तो अंपायर का फैसला गलत था. याद रखें, यहां DRS नहीं है. जब उस्मान नीचे झुके तो बल्ले का किनारा लगने से गेंद पिछली जांघ पर लगी. उस्मान 92 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने यहां पर एक और दो विकेट भी ले लिए तो मैच भी उसका.
35.3 ओवर: पाकिस्तान 168/5

Advertisement
Feb 01, 2026 20:07 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत सेमीफाइनल में

अब अधिकारिक तौर पर यह तय हो गया है कि भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलेगा. पाकिस्तान बाहर हो चुका है. भारत अब यहां से मैच जीतने की कोशिश करेगा. पाकिस्तान जीत के साथ अपना अभियान खत्म करना चाहेगा. 
35.0 ओवर: पाकिस्तान  168/4

Feb 01, 2026 20:00 (IST)

IND vs PAK Live Score: बंधा पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर

चलिए तीन और गेंद और फिर अधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का अंडर-19 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. भारत सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगा. पाकिस्तान को 3 गेंद में जीत के लिए 100 रन चाहिए. अब मैच बस औपचारिकता भर है. पाकिस्तान की कोशिश भारत को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट को खत्म करने पर है. आखिरी ओवर से सिर्फ 2 रन आए हैं.

33.0 ओवर: भारत 166/4

Feb 01, 2026 19:57 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत को चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता मिली है. आयुष म्हात्रे ने अहमद हुसैन को आउट किया. अभिज्ञान कुंडू ने कैच लपका. भारतीय कप्तान को पहली ही गेंद पर विकेट मिला. क्लासिक ऑफस्पिनर का विकेट. राउंड द विकेट से, आयुष म्हात्रे ने एक फ्लाइटेड गेंद फेंकी. गेंद ऑफ स्टंप के आसपास लेंथ पर गिरी और घूमकर बाहर निकली. गेंद की लाइन ने अहमद हुसैन को शॉट खेलने पर मजबूर किया और वह सिर्फ बाहरी किनारा ही लगा पाए. कीपर ने कोई गलती नहीं की और पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया. 

31.1 ओवर: पाकिस्तान 159/4

Feb 01, 2026 19:52 (IST)

IND vs PAK Live Score: 15 गेंद और

अब 15 गेंद बाकी हैं. पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा. उसे जीत के लिए 94 रन बनाने हैं. भारत का सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म होता हुआ. टीन इंडिया यहां से मैच पर जीतना चाहेगी, यह मुश्किल है, लेकिन नामुकिम नहीं.
31.0 ओवर: पाकिस्ताव 159/3

Advertisement
Feb 01, 2026 19:50 (IST)

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा.  अंबरीश ने फरहान यूसुफ को आउट किया. खिलन पटेल ने कैच लिया. फुल और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद, फरहान यूसुफ ने इसे छक्के के लिए हवा में उठाने की कोशिश की, लेकिन गेंद को उतनी पावर नहीं मिली कि वह बाउंड्री तक जा सके. खिलान लॉन्ग-ऑन पर पीछे हटकर बाउंड्री रोप के ठीक सामने गेंद को रिवर्स-कप करके कैच कर लेते हैं. एक अच्छा कैच.
29.4 ओवर: पाकिस्तान 151/3

Feb 01, 2026 19:40 (IST)

IND vs PAK Live Score: 27 गेंद 105 रन

27 गेंद और 105 रन. पाकिस्तान के लिए यह तो असंभव सा है, उसे हर बॉल पर बाउंड्री चाहिए होगी. भारत सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने  जा रहा है. यह कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान की कोशिश मैच जीतने की है. पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 5 से कम की रन रेट से रन चाहिए.
29.0 ओवर: पाकिस्तान 148/2

Advertisement
Feb 01, 2026 19:37 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत सेमीफाइनल की तरफ

भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की तरफ है. पाकिस्तान को 33.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल करना था. पाकिस्तान की नजरें अब मैच जीतने की तरफ है. अब अधिक गेंद बची नहीं है. पाकिस्तान को जीत के लिए 108 रन चाहिए. उस्मान अपने अर्द्धशतक के तरफ हैं. पाकिस्तान को भले ही जीत मिल जाए, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलेगा. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं.
28.0 ओवर: पाकिस्तान 144/2

Feb 01, 2026 19:33 (IST)

IND vs PAK Live Score: सेमीफाइनल के करीब भारत

पाकिस्तान को सेमीफाइन का टिकट हासिल करने के लिए 39 गेंद में 118 रन चाहिए. कनिष्क के आखिरी ओवर से 1 रन आया है. उस्मान अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप से भारत का बोरिया बिस्तर बांधने जा रहा है.

Feb 01, 2026 19:24 (IST)

IND vs PAK Live Score: 57 में चाहिए 131

भारतीय गेंदबाजों को इसी तरह की गेंदबाजी आगे भी करनी होगी. खिलान के आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. भारत को यहां पर तीसरे विकेट की तलाश है. पाकिस्तान बल्लेबाज अब अपना गियर बदलना चाहेंगे क्योंकि सेमीफाइनल में जाने के लिए जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा है. 
24 ओवर: पाकिस्तान 122/2

Feb 01, 2026 19:21 (IST)

IND vs PAK Live Score: 60 गेंद में चाहिए 137

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए 60 गेंद में 137 रन बनाने हैं. अगर अब पाकिस्तान ने मारना शुरू नहीं किया तो भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा. भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है. उस्मान खान अपने अर्द्धशतक से 3 रन दूर हैं.

23.3 ओवर: पाकिस्तान 116/2

Feb 01, 2026 19:18 (IST)

IND vs PAK Live Score: उस्मान अर्द्धशतक के करीब

इस ओवर से 10 रन आए हैं. दीपेश का महंगा ओवर रहा. पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि, वो मैच जीत सकता है, लेकिन जिस तरह से भारत खेल रहा है, वो मैच को भी जीत सकता है. भारत को यहां पर विकेट चाहिए बस. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. पाकिस्तान को 63 गेंद में जीत के लिए 138 रन चाहिए.
23.0 ओवर: पाकिस्तान 115/2

Feb 01, 2026 19:12 (IST)

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने पार किया 100 का स्कोर

आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. कनिष्क चौहान का अच्छा ओवर रहा है. भारतीय गेंदबाजों ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है अभी तक. साझेदारी 16 रनों की हो चुकी है. बीते 10 ओवर में 40 रन आए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 100 पार हो चुका है.

21.0 ओवर: पाकिस्तान 102/2

Feb 01, 2026 19:10 (IST)

IND vs PAK Live Score: 20 ओवर पूरे

20 ओवर पूरे हो चुके हैं. पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए 13.3 ओवर में 155 रन बनाने हैं. यह उसके लिए बहुत मुश्किल होने जा रहा है. पाकिस्तान के 100 रन भी पूरे नहीं हुए हैं. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. पाकिस्तान का जरूरी रन रेट 4.9 का है और जरूरी रन रेट बढ़कर 5 से अधिक का हो चुका है. जिस तरह से पाकिस्तान बल्लेबाज खेल रहे हैं, उससे लग रहा है कि या तो उन्हें पता नहीं है या फिर वो अब सिर्फ मैच जीतने जा रहे है. 
20.0 ओवर: पाकिस्तान 98/2

Feb 01, 2026 19:04 (IST)

IND vs PAK Live Score: कनिष्क का मेडन ओवर

कनिष्क चौहान का मेडन ओवर हुआ. अगर ऐसे ही ओवर जाते गए तो भारत सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगा. पाकिस्तान ने अभी तक 100 का स्कोर पार नहीं किया है. पाकिस्तान को 160 रन चाहिए जीत के लिए.
19.0 ओवर: पाकिस्तान 93/2

Feb 01, 2026 19:01 (IST)

IND vs PAK Live Score: दीपेश का अच्छा ओवर

अब एक छोर से दीपेश हैं और दूसरे छोर से कनिष्क चौहान. आखिरी ओवर से पाकिस्तान ने 5 रन बटोरे हैं. पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब हैं.  उस्मान एक छोर संभाले हुए हैं. वहीं अब नए बल्लेबाज फरहान आए हैं. क्या पाकिस्तान सिर्फ मैच जीतने जा रहा है, यह उसे समीकरण का पता है?
18.0 ओवर: पाकिस्तान 93/2

Feb 01, 2026 18:55 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत को मिला दूसरा विकेट

भारत को दूसरा विकेट मिला. लेग विफोर की अपील थी. कनिष्क चौहान ने शिकार किया. हमजा स्वीप के लिए गए थे. लेकिन चूक गए. गेंद बल्लेबाज के हाथ पर लगी और बेल्स गिर गई. हमजा ज़हूर 42 रन बनाकर आउट हुए. इसके साथ ही 65 रनों की साझेदारी टूटी. भारत के सेमीफाइनल की संभावनाएं बढ़ती हुई. 

17.0 ओवर: पाकिस्तान 88-2

Feb 01, 2026 18:51 (IST)

IND vs PAK Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक का समय हुआ

ड्रिंक्स ब्रेक का समय हुआ है. भारत को यहां पर विकेट चाहिए हर हाल में क्योंकि हमजा जहूर और उस्मान खान के बीच साझेदारी 64 रनों की हो चुकी है. पाकिस्तान को 23 के स्कोर पर पहला झटका लगा था. लेकिन फिर उसके बाद इन दोनों ने साझेदारी करके पाकिस्तान को रन चेज में बनाए रखा है. पाकिस्तान को जीत के लिए 34 ओवर में 166 रन चाहिए. लेकिन सेमीफाइनल का समीकरण अलग है. सेमीफाइनल के नजरिए से पाकिस्तान के लिए जरूरी रन रेट 9 से ऊपर का हो गया है. हमजा जहूर अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
16.0 ओवर: भारत 87/1

Feb 01, 2026 18:44 (IST)

IND vs PAK Live Score: दूसरे विकेट की तलाश

भारत को यहां पर दूसरे विकेट की तलाश है. एरोन का कैच छोड़ना भारत को महंगा साबित हो रहा है. स्पिनर्स शिकंजा कर रहे हैं हालांकि, क्योंकि रनों की गति पर लगाम लगाई जा रही है. बीते दो ओवरों में सिर्फ 8 रन आए हैं. एक बार रन रेट पाकिस्तान के हाथ से फिसला तो उसके लिए मुश्किलें बढ़ती जाएंगी. उस्मान और हमजा के बीच साझेदारी 58 रनों की हो चुकी है वो भी 68 गेंदों में. हमजा 38 के स्कोर पर खेल रहे हैं. जबकि उस्मान 31 पर. पाकिस्तान को 172 रन चाहिए जीत के लिए. पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब है.
15.0 ओवर: पाकिस्तान 81/1
 

Feb 01, 2026 18:36 (IST)

IND vs PAK Live Score: स्पिनर को अटैक पर लाया गया

आखिरी ओवर फेंकने खिलान पटेल आए थे. उनके ओवर से 7 रन आए. ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा. हमजा और उस्मान के बीच साझेदारी 48 रनों की हो चुकी है. पाकिस्तान का रन रेट 5.84 का है. भारत को 33.3 ओवर के अंदर पाकिस्तान को जीतने हीं देना है. अगला ओवर फेंकने कनिष्क चौहान आएंगे. भारत जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना चाहेंगे. भारतीय टीम को दूसरे विकेट की तलाश है और टीम इंडिया इस गेम को स्लो करना चाहेगी.

12.0 ओवर: पाकिस्तान 71/1

Feb 01, 2026 18:28 (IST)

IND vs PAK Live Score: 23.3 ओवर में चाहिए 197

पाकिस्तान ने पावरप्ले में अच्छा किया है. उन्होंने 56 रन बटोरे हैं और 1 विकेट झटका है. उस्मान खान और हमजा जहूर के बीच साझेदारी 33 रनों की हो चुकी है. पाकिस्तान ने आक्रमक खेलने की कोशिश नहीं की है. अब उसके बल्लेबाज हाथ खोलना चाहेंगे. भारतीय गेंदबाजों को अपनी लेंथ पर पकड़ बनाए रखनी होगी. 141 गेंद में 197 रन. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. 
10.0 ओवर: पाकिस्तान 56/1

Feb 01, 2026 18:21 (IST)

IND vs PAK Live Score: एरोन जॉर्ज ने छोड़ा कैच

एनोन जॉर्ज ने कैच छोड़ा. बड़ा मौका था. दीपेश ने अपना काम कर दिया था. उस्मान खान ने उठा के मारा था. एरोन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग से आए लेकिन लपक नहीं पाए. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. मौजूदा रन रेट 5.35 का है और जरूरी रन रेट 5 का. भारत को यहां पर विकेट चाहिए होगा.

9.0 ओवर: भारत 49/1

Feb 01, 2026 18:15 (IST)

IND vs PAK Live Score: वैभव सूर्यवंशी चोटिल

वैभव सूर्यवंशी चोटिल हैं. लेफ्ट हैमस्ट्रिंग पकड़कर लेट गए. प्वॉइंट पर खड़े थे. लेकिन जब गेंद कवर की तरफ गई तो वह लेट गए. फिजियो मैदान पर आए हैं. खेल थोड़ी देर के लिए रूका हुआ है. जिस तरह से गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है. उससे कप्तान आयुष जरूर खुश होंगे. आखिरी ओवर से सिर्फ 2 रन आए. 
8.0 ओवर: भारत 44/1

Feb 01, 2026 18:11 (IST)

IND vs PAK Live Score: 7 ओवर हुए

पाकिस्तान का रन रेट 6 का है. यह जीत के लिए है. जरूरी रन रेट 4.92 का है. सेमीफाइनल के लक्ष्य को ध्यान में रखा जाए तो पाकिस्तान के लिए रन रेट अधिक है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. पाकिस्तान ने अभी तक 50 का स्कोर पार नहीं कर किया है. भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत की जीत से अधिक सेमीफाइनल पर नजर होगी.
7.0 ओवर: पाकिस्तान 42/1

Feb 01, 2026 17:52 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारत को पहली सफलता मिली. हेनिल पटेल ने विकेट दिलाया. समीर मिन्हास को जाना होगा. हेनिल पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारत को इसी तरह की शुरुआत की उम्मीद थी.
3.4 ओवर: पाकिस्तान 23/1

Feb 01, 2026 17:51 (IST)

IND vs PAK Live Score: 3 ओवर हुए

3 ओवर पूरे हो चुके हैं. आखिरी ओवर से सिर्फ 1 रन आए हैं. अंबरीश अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. हालांकि, हेनिल को मार पड़ी है. भारत विकेट लेना चाहेगा. कप्तान अपने फ्रेंट लाइन गेंदबाजों का इस्तेमाल करेंगे. बाद के लिए ओवर बचाना पर नजरें नहीं होंगी.

3.0 ओवर: पाकिस्तान 19/0

Feb 01, 2026 17:49 (IST)

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने शुरू किया रन चेज

पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. भारत को मैच 33.3 ओवरा का सोचकर चलना होगा. दीपेश, खिलान और अंबरीश पर जिम्मेदारी होगी अब. क्या भारत सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा? 

Feb 01, 2026 17:48 (IST)

IND vs PAK Live Score: कनिष्क और खिलान का कैमियो

विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ चौथे विकेट के लिए 93 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचाया. विहान ने टीम के खाते में 21 रन का योगदान दिया. टीम 109 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने अभिज्ञान कुंडू के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 रन जुटाए, जिसके बाद आरएस अंबरीश (29) के साथ छठे विकेट के लिए 35 रन जोड़े.

कनिष्क चौहान ने खिलन पटेल के साथ आठवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 50 रन जुटाते हुए भारत को 250 के स्कोर तक पहुंचाया. कनिष्क 29 गेंदो में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि खिलन पटेल ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

Feb 01, 2026 17:47 (IST)

IND vs PAK Live Score: भारत ने 4 गेंद में खोए 3 विकेट

भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में जीत के लिए 253 रन का टारगेट दिया है. भारत की इस पारी में वेदांत त्रिवेदी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अर्धशतक लगाया. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. अब भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम टिकट हासिल करने की जंग है. टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर ग्रुप-2 में टॉप पायदान अपने नाम करने पर होंगी.

रविवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इसके जवाब में टीम इंडिया 49.5 ओवरों में 252 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 7.4 ओवरों में 47 रन जुटाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. वैभव 22 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

तीसरे नंबर पर कप्तान आयुष म्हात्रे (0) बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन इसी ओवर की अंतिम गेंद पर अपना विकेट दे बैठे. अगले ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया ने आरोन जॉर्ज का विकेट भी गंवा दिया, जो 25 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 1 चौका शामिल रहा. भारतीय टीम महज 4 गेंदों में अपने तीन विकेट खो चुकी थी. 

Feb 01, 2026 17:45 (IST)

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 33.3 ओवर में चाहिए जीत

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना होगा. यह इतना मुश्किल नहीं है. भारतीय गेंदबाजों को जीत चाहिए, लेकिन हारे तो 33.3 ओवर के बाद हारना होगा. क्योंकि भारत का सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो जाएगा.

Feb 01, 2026 17:05 (IST)

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को मिला 253 का लक्ष्य

अब्दुल सुभान ने दीपेश देवेंद्रन को आउट किया. दीपेश देवेंद्रन रन आउट हुए और भारतीय पारी 252 रन पर समाप्त हुई. ऑफ स्टंप के बाहर एक छोटी लेंथ की गेंद, दीपेश देवेंद्रन ने बल्ला चलाया और चूक गए, हेनिल पटेल स्ट्राइक लेना चाहते थे, हमजा ज़हूर ने गेंद अब्दुल सुभान को फेंकी जिन्होंने बाकी काम पूरा किया. पाकिस्तान को जीत के लिए 253 का लक्ष्य मिला है.
49.5 ओवर: भारत 252

Feb 01, 2026 17:04 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: कनिष्क भी लौटे

कनिष्क पटेल भी पवेलियन लौटे. लॉन्ग-ऑन पर अच्छा कैच समीर मिन्हास का.  ऑफ स्टंप के बाहर हाफ-वॉली गेंद, कनिष्क चौहान ने लाइन के पार शॉट खेला. कनिष्क ने 29 गेंद में 35 रनों की पारी खेली.
49.3 ओवर: भारत 251/9 

Feb 01, 2026 17:02 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: खिलान पटेल लौटे

खिलान पटेल पवेलियन लौटे. बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास था, लेकिन बोल्ड हुए. अब्दुल सुभान की मिडिल स्टंप पर धीमी ऑफ-कटर गेंद, खिलन पटेल पीछे हटकर पुल करने गए थे, लेकिन चूक गए. खिलन पटेल 15 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए. 
49.1 ओवर: भारत 250/7

Feb 01, 2026 17:00 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 250 पार हुआ स्कोर

कनिष्क चौहान और खिलान पटेल ने तेजी से रन बटोरे हैं. पाकिस्तान के लिए यहां पर मुश्किल होगी, उसके लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी. पाकिस्तान को भारत को रन रेट के मामल में भारत को पीछे छोड़ने के लिए पूरा जोर लगाना होगा. आखिरी ओवर से 16 रन आए हैं. कनिष्क और खिलान के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है वो भी सिर्फ 30 गेंदों में. भारत का रन रेट 5 पार हुआ.
49.0 ओवर: भारत 250/7

Feb 01, 2026 16:55 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 12 गेंद बाकी

भारतीय पारी की अब 12 गेंद बाकी हैं. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. एक ओवर की आखिरी गेंद पर डायरेक्ट हिट होता तो खिलान पवेलियन लौट चुके होते. खिलान और कनिष्क दोनों बल्ला घुमाएंगे. 

48.0 ओवर: भारत 234/7

Feb 01, 2026 16:52 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: कनिष्क चौहान का प्रहार

कनिष्क चौहान का प्रहार जारी है.  आखिरी ओवर में उन्होंने 14 रन बटोरे हैं. भारत के जितने अधिक रन होंगे, टीम इंडिया के जीत की संभावना भी उतनी अधिक होती जाएगी. पाकिस्तान को 30 ओवर में 250 रन बनाने होंगे भारत के रन रेट से आगे निकलने के लिए. हालांकि, अभी समीकरण क्या होगा. यह फाइनल नहीं है. अब 3 ओवर बाकी हैं. क्या टीम इंडिया 250 से अधिक का स्कोर कर पाएगी?

47.0 ओवर: भारत 234/7

Feb 01, 2026 16:38 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: खिलान का प्रहार

अब क्रीज पर खिलान पटेल आए हैं. आखिरी मैच में उन्होंने अच्छा कैमियो किया था. इस मैच में भी उनसे यही उम्मीद होगी. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. 30 गेंद बाकी हैं. भारत अपने स्कोर में कितने और रन जोड़ पाएगा? टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल होती हुई. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा काम किया है. 
45.0 ओवर: भारत 208/7

Feb 01, 2026 16:33 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: एक और विकेट गिरा

भारत का एक और विकेट गिरा. अंबरीश को जाना होगा. अब 6 ओवर बाकी हैं. स्लोअर ऑफ कटर थी. हमज़ा ज़हूर ने कैच लिया. गेंद अंबरी. श से दूर एंगल पर थी, उन्होंने इसे देर से ग्लाइड करने की कोशिश की, ओपन-फेस से खेला लेकिन एज लग गया और हमज़ा ज़हूर ने आगे डाइव लगाकर कैच ले लिया. कैच साफ था और भारत ने अपना 7वां विकेट खो दिया. अंबरीश 38 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए. 
44.0 ओवर: भारत 200/7

Feb 01, 2026 16:28 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 7 ओवर बाकी

अब सिर्फ 42 गेंद बाकी हैं. भारत का स्कोर 200 के करीब है. टीम इंडिया अगर 250 भी पहुंच पाई तो उसके पास मौका होगा. क्योंकि पाकिस्तान के लिए यह इतना भी आसान नहीं होने वाला है. कनिष्क और अंबरीश के बीच साझेदारी 15 रनों की हो चुकी है. बीते 10 ओवर में 48 रन आए हैं. अंबरीश 28 के स्कोर पर खेल रहे हैं. 
43.0 ओवर: भारत 197/6 

Feb 01, 2026 16:20 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 9 ओवर बाकी

अब 9 ओवर बाकी हैं. भारतीय बल्लेबाजों को बल्ला घुमाना शुरू करना होगा. क्योंकि अगर टीम इंडिया 250 के अंदर रही तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. जितना अधिक टोटल होगा, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना उतनी अधिक होगी. अभी क्रीज पर अंबरीश और कनिष्क चौहान हैं. 

41.0 ओवर: भारत 186/6 

Feb 01, 2026 16:17 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: वेदांत त्रिवेदी भी लौटे

वेदांत त्रिवेदी भी पवेलियन लौटे. कदमों का इस्तेमाल कर ऊंची फुल-टॉस गेंद पर शॉट खेला. उन्होंने लेग-साइड में शॉट मारने की कोशिश की लेकिन चूक गए और मिड-विकेट पर कैच आउट हो गए.  थर्ड अंपायर से फैसला पूछा और थर्ड अंपायर ने आउट दिया. वेदांत त्रिवेदी 98 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए बड़ा झटका. 

40.2 ओवर: भारत 182/6

Feb 01, 2026 16:07 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: बढ़ाना होगा रन रेट

अंबरीश और वेदांत के बीच साझेदारी पनप रही है. भारत का रन रेट 4.6 का है. अंबरीश को अब बल्ला चलाना होगा. खराब गेंद पर बाउंड्री बटोरनी होगी. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं.
39.0 ओवर: भारत 178-5

Feb 01, 2026 16:04 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 4 रन आए ओवर से

आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. अंबरीश और वेदांत की कोशिश साझेदारी की है. दोनों धीरे-धीरे भारत के स्कोर को 200 पार लेकर जाने की कोशिश में है. अब 12 ओवर बचे हैं. देखना होगा कि क्या भारत 270 के स्कोर पर पहुंच पाएगी. क्योंकि दोनों को अब धीरे-धीरे अपना गियर बदलना होगा. 
38.0 ओवर: भारत 172/5

Feb 01, 2026 16:00 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: अंबरीश और वेदांत के बीच साझेदारी

अंबरीश और वेदांत के बीच साझेदारी हो रही है. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. अंबरीश और वेदांत के बीच साझेदारी 22 रनों की हो चुकी है. आखिरी 10 ओवरों में 52 रन आए हैं. भारतीय बल्ल्लेबाजों को 250 के अधिक का स्कोर करना होगा. 
37.0 ओवर: भारत 168/5

Feb 01, 2026 15:58 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: आखिरी ओवर से आए 8 रन

आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. अंबरीश ने अली रजा को चौका जड़ा है. भारत धीरे-धीरे 200 के स्कोर की तरफ बढ़ता है. 
36.0 ओवर: भारत 161/5

Feb 01, 2026 15:50 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 15 ओवर बाकी अब

अब 15 ओवर बाकी हैं. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. वेदांत 57 रन बनाकर खेल रहे हैं. बीते 10 ओवरों में सिर्फ 43 रन आए हैं. वेदांत और अंबरीश को यहां पर साझेदारी करनी होगी. अंबरीश को बैटिंग आती है उसके बाद कनिष्क भी बल्लेबाजी कर लेते हैं. भारत को यहां साझेदारी की उम्मीद है. रन रेट 5 के नीचे है. 

35.0 ओवर: भारत 153/5

Feb 01, 2026 15:46 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: वेदांत से उम्मीद

वेदांत से भारत को उम्मीदें होंगी. आरएस अंबरीश दूसरे छोर पर हैं. अब वेदांत और अंबरीश को यहां पर साझेदारी का प्रयास करना होगा. आखिरी ओवर से सिर्फ 1 रन आया है. भारत का रन रेट 4.41 का है. टीम इंडिया यहां कोई और विकेट गंवाना वहीं चाहेगी. नए नियमों के तहत पाकिस्तान अब एक गेंद का चयन करेगी. 
34.0 ओवर: भारत 150/5

Feb 01, 2026 15:41 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: अभिज्ञान कुंडू 16 रन बनाकर आउट

अभिज्ञान कुंडू  के रूप में भारत को तगड़ा झटका लगा है. अभिज्ञान कुंडू  16 रन बनाकर आउट हो गए हैं.  कुंडू को अली हसन बलूच ने आउट कर पवेलियन भेजा है. अब क्रीज पर आरएस अंबरीश और वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं 

भआरत 149/5 (33.0 ओवर)

Feb 01, 2026 15:36 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: वेदांत का अर्धशतक

वेदांत त्रिवेदी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अभिज्ञान कुंडू के साथ मिलकर वेदांत पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 

भारत 146/6 (32.0 ओवर)

Feb 01, 2026 15:31 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: अभिज्ञान कुंडू से उम्मीद

भारत ने अबतक 142 रन बना लिए हैं. क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू  औऱ वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं .दोनों के बीच अबतक 34 रन की साझेदारी हो गई है. 

भारत 145/4 (30.4 ओवर)

Feb 01, 2026 15:25 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: नो बॉल और अभिज्ञान कुंडू आउट होने से बचे

मोहम्मद सैयाम की गेंद नो बॉल थी, इसलिए अभिज्ञान कुंडू  आउट होने से बच गए. मोहम्मद सैयाम ने अभिज्ञान कुंडू को गेंद फेंकी, नो बॉल, ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद पर, अभिज्ञान कुंडू ने ढीला शॉट खेला और गेंद बल्ले का किनारा लेकर निकल गई.  यह फ्रंट फुट नो-बॉल हो सकती है.सरफराज अहमद का सिर नीचे झुक गया.  पाकिस्तान का सारा जश्न निराशा में बदल गया.  मोहम्मद सैयाम ने ओवर-स्ट्रेच किया और नो-बॉल पर विकेट ले लिया, कुंडू को बड़ी राहत मिली है. 

Feb 01, 2026 15:16 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: अभिज्ञान और वेदांत से उम्मीद, भारत के 4 विकेट गिरे

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बांध कर रखा है. अबतक भारत के 4 बल्लेबाज पवेलियन में हैं. वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हुए थे. वैभव के रूप में भारत को पहला झटका लगा था. लेकिन अबतक भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं. क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू  औऱ वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं. 

भारत 132/4 (38.3 ओवर)

Feb 01, 2026 15:09 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 5 रन आए ओवर से

इस ओवर से 5 रन आए हैं. अब क्रीज पर अभिज्ञान और वेदांत हैं. पिछले मैच के शतकवीर लौट चुके हैं. अभिज्ञान और वेदांत की कोशिश यहां पर साझेदारी की होगी. टीम इंडिया का रन रेट 4.44 का है. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा दबाव बनाया है. भारत को बस 50 ओवर तक खेलना है और अधिक से अधिक स्कोर करना है. 
26.0 ओवर: भारत 115/4

Feb 01, 2026 15:04 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: विहान मल्होत्रा भी लौटे

भारत ने एक और विकेट गंवाया. विहान मल्होत्रा भी आउट हुए. अहमद हुसैन ने पार्टनरशिप तोड़ी. एक आसान आउट. गेंद थोड़ी तेज़ और सीधी थी, विहान मल्होत्रा ​​पीछे हटकर पंच करने गए और गेंद सीधे बॉलर के हाथ में चली गई. विहान मल्होत्रा ​43 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए. 
23.4 ओवर: भारत 109/4

Feb 01, 2026 15:01 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: विहान मल्होत्रा आउट

भारत ने एक और विकेट गंवाया. विहान मल्होत्रा भी आउट हुए. अहमद हुसैन ने पार्टनरशिप तोड़ी. एक आसान आउट. गेंद थोड़ी तेज़ और सीधी थी, विहान मल्होत्रा ​​पीछे हटकर पंच करने गए और गेंद सीधे बॉलर के हाथ में चली गई. विहान मल्होत्रा ​43 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए. 

23.4 ओवर: भारत 109/4

Feb 01, 2026 14:54 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 6 रन का ओवर

इस ओवर से 6 रन आए हैं. भारत का स्कोर 100 पार हुआ. बीते 10 ओवर से 40 रन आए. भारत का रन रेट 4.77 का है. वेदांत और विहान क्रीज पर जम चुके हैं और धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. 
22.0 ओवर: भारत  105/3

Feb 01, 2026 14:52 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: साझेदारी 50 की हुई

विहान और वेदांत के बीच साझेदारी 50 से अधिक रनों की हो चुकी है. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. बीते 10 ओवर में 48 रन आए. भारत का रन रेट अभी भी 5 से नीचे हैं. दोनों बल्लेबाज अब क्रीज पर जम चुके हैं और उनकी कोशिश ऐसे ही खेलते हुए स्कोरबोर्ड चलाकर पाकिस्तानी गेंदबाजों पर  प्रेशर बनाने की होगी.

21.0 ओवर: भारत 99/3

Feb 01, 2026 14:50 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: भारत का स्कोर 100 के करीब

भारत का स्कोर 100 के करीब है. वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा साझेदारी की कोशिश कर रहे हैं. दोनों संभल कर खेल रहे हैं. भारत का रन रेट 5 से नीचे हैं. दोनों स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं. आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. 
20.0 ओवर: भारत 94/3

Feb 01, 2026 14:42 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: पहली बार स्पिन

पिछला ओवर अहमद हुसैन ने फेंका था. अगले ओवर में ही भी स्पिन होने की उम्मीद है. पिछले ओवर से 3 रन आए हैं. विहान और वेदांत की साझेदारी 41 रनों की हो चुकी है. बीते 10 ओवरों में 42 रन आए हैं. भारत का स्कोर 100 के करीब है. 
18.0 ओवर: भारत 88/3

Feb 01, 2026 14:40 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 7 रन आए ओवर से

विहान और वेदांत भारतीय पारी को संभालने में लगे हुए हैं. दोनों स्कोरबोर्ड को चलाए हुए हैं. भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि दोनों क्रीज पर इसी तरह डटे रहे. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर विहान ने चौका जड़ा था. यह भी देखने वाली हात होगी कि स्पिन आने पर दोनों कैसे खेलते हैं?
17.0 ओवर: भारत 85/3

Feb 01, 2026 14:16 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: ड्रिंक्स का समय हुआ

अब समय हुआ है ड्रिंक्स ब्रेक का. भारत ने 7 ओवर में ही 46 रन बटोर लिए थे, लेकिन फिर वैभव के आउट होते ही भारत को और दो झटके लगे और टीम इंडिया अचानक से मुश्किल में आ गई. अभी क्रीज पर विहान मल्होत्रा और वेदंता त्रिवेदी हैं. दोनों के बीच 21 रनों की साझेदारी हो चुकी है. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. भारत को इन दोनों से काफी उम्मीद होगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस मैच में जीत दर्ज करनी जरूरी है. 
13.0 ओवर: भारत 68/3

Feb 01, 2026 14:14 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: 14 रन का ओवर

IND vs PAK LIVE Score: इस ओवर से 14 रन आए हैं. वेदांत ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा था. फ्री हिट था और उसे सीमा रेखा के पार पहुंचाया.  विहान और वेदांत के बीच साझेदारी पनप रही है.
12.0 ओवर: भारत 65/3

Feb 01, 2026 14:03 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: भारत का स्कोर 50 पार

भारत का स्कोर 50 पार हुआ. आखिरी ओवर से 2 रन आए हैं. विहान अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. वेदांत और विहान को यहां पर साझेदारी करनी होगी, जिससे टीम इंडिया मुश्किल से बाहर निकल सके. 
11.0 ओवर: भारत 51/3

Feb 01, 2026 13:59 (IST)

IND vs PAK LIVE Score: क्या है भारत का समीकरण

भारत का समीकरण काफी सीधा है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत से वे ग्रुप 2 से टॉप रैंक वाली टीम के तौर पर फाइनल चार में क्वालिफाई कर जाएंगे. हालांकि, अगर पाकिस्तान जीतता है और नेट रन-रेट को पिक्चर में ले आता है, तो मामला दिलचस्प हो सकता है.

पाकिस्तान के लिए, सिर्फ़ मैच जीतना ही इंडिया के साथ नेट रन-रेट का गैप कम करने के लिए काफ़ी नहीं होगा. उन्हें स्टैंडिंग में इंडिया से आगे निकलने और सेमी-फ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. 

अगर पाकिस्तान को 251 का टारगेट चेज़ करना है, तो उन्हें नॉकआउट में पहुंचने के लिए यह 33.2 ओवर या उससे कम समय में करना होगा. और अगर टारगेट कम है, तो पाकिस्तान को उसे थोड़ा और तेज़ी से चेज़ करना होगा.

Feb 01, 2026 13:55 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: तीन विकेट से भारत मुश्किल में

तीन विकेट से भारत मुश्किल में है. भारत को बस 50 ओवर खेलने हैं. अगर अच्छे से टीम इंडिया बैटिंग करती रही तो भारत आसानी से इस मैच को जीत सकता है. अगर टीम इंडिया नहीं भी जीती तो वह रन रेट के मामले में पाकिस्तान से आगे रह सकती है. 10 ओवर में भारत ने 49 रन बटोरे हैं और 3 विकेट गंवाए हैं. अभी क्रीज पर वेदांत और विहान की जोड़ी है. विहान ने पिछले मैच में भी शतक जड़ा था. एक बार फिर उनसे शतकीय पारी की उम्मीद होगी.
10.0 ओवर: भारत 49/3 

Feb 01, 2026 13:45 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: एक बाद एक गिरे विकेट

आयुष म्हात्रे बिना रन बनाए आउट हुए तो अब एरोन जॉर्ज 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत के अबतक तीन विकेट गिर गए हैं. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच में वापसी कर ली है. 

भारत 47/3 (8.1 ओवर)

Feb 01, 2026 13:41 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी आउट

22 गेंद पर 30 रन की पारी खेलने के बाद वैभव आउट हो गए हैं. वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाने का कमाल किया लेकिन अपनी पारी को आगे बढ़ा पाने में नाकाम रहे. 

भारत 47/1 (7.4 ओवर)

Feb 01, 2026 13:39 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: बाल-बाल बचे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का एक तो कैच छूटा फिर रन आउट होने से भी बचे. लेकिन अगली ही गेंद पर वैभव विकेटकीपर के हाथों कैच लपके गए. मोहम्मद सय्याम ने उन्हें आउट कर भारत को पहला झटका दिया है. 

भारत 47/1 (7.4 ओवर)

Feb 01, 2026 13:35 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: थर-थर कांपे पाकिस्तान

वैभव सूर्यवंशी अब पूरी तरह से खुलकर खेल रहे हैं. अबतक उनके बल्ले से 5 चौके और एक छ्क्का निकला है. भारत की टीम अब 7 ओवर में 46 रन बना चुकी है. वैभव के साथ क्रीज पर एरोन जॉर्ज मौजूद हैं. 

वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद हैं 

भारत 46/0  (7 ओवर)

Feb 01, 2026 13:27 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: डर रहे हैं पाकिस्तानी

धीरे-धीरे वैभव सूर्यवंशी तेज अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. वैभव ने अबतक 13 गेंद पर 20 रन बना लिए हैं. वैभव के बल्ले से 4 चौके निकले हैं. जैसे-जैसे वैभव क्रीज पर समय बिता रहे हैं वैसे-वैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के होश उड़ रहे हैं. 

भारत 34/0 (5.3 ओवर)

Feb 01, 2026 13:21 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: 4 चौके लगा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी

पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ वैभव धमाका कर रहे हैं. अबतक 4 चौके लगा चुके हैं. भारत का स्कोर 4 ओवर में 32 रन है. वैभव 10 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Feb 01, 2026 13:15 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: वैभव के बल्ले से निकला तीसरा चौका

वैभव सूर्यवंशी लगातार चौके पे चौका लगा रहे हैं. अबतक उनके बल्ले से दो चौंके निकले हैं. जब भी वैभव के बल्ले  से बाउंड्री निकलती है तो पाकिस्तानी गेंदबाजों और फील्डरों का हाल बेहाल हो जाता है. वैभव आज ठान चुके हैं कि एक बड़ी पारी खेलेंगे. 

भारत 24/0 (3 ओवर)

Feb 01, 2026 13:13 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: एरोन जॉर्ज का कैच छूटा

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एरोन जॉर्ज का कैच छोड़ दिया है. यहां खतरा हो सकता था. फिंच संभल कर पारी का आगाज कर रहे हैं. अबतक भारत की पारी में दो चौके लगे हैं. 

भारत 16/0 /2.3 ओवर

Feb 01, 2026 13:10 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: वैभव का पहला चौका

वैभव सूर्यवंशी पर नजर है. सूर्यवंशी इस मैच  में एक बड़ी पारी खेलने के इरादे के साथ मैदान पर आए हैं. पाकिस्तानी खिलाड़ी जोश में हैं और जब भी वैभव बैटिंग के लिए स्ट्राइक लेते हैं तो पाक खिलाड़ी जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं. वहीं, वैभव ने थर्ड मैन की तरफ एक चौका लगा दिया है. 

भारत 13/0 (2.0 ओवर)

Feb 01, 2026 13:05 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: भारत का खुला खाता

पाकिस्तान के अली रजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है. एरोन जॉर्ज और वैभव ने भारत की पारी आगाज किया है. जॉर्ज ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार चौका लगाया है. 

भारत अंडर 19- 7/0 (1.0 ओवर)

Feb 01, 2026 13:01 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉज क्रीज पर आ गए हैं. भारत की बल्लेबाजी का आगाज हो गया है. 

भारत 0/0 (0 ओवर)

Feb 01, 2026 12:57 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव आज बेहतरीन बल्लेबाजी करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेंगे. कुछ ही देर में भारत की बल्लेबाजी होगी शुरू.

Feb 01, 2026 12:44 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: देखें प्लेइंग इलेवन

भारत अंडर 19 प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

पाकिस्तान प्लेइंग 11

हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

Feb 01, 2026 12:35 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, टॉस के समय दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया है. 

Feb 01, 2026 12:20 (IST)

IND vs PAK U19 World Cup 2026 Live: स्पिनरों पर रहेगी नजर !

इस अंडर 19 वर्ल्ड  कप में बुलावयो में स्पिनरों ने कुल 39 विकेट लिए हैं, जो पांचों वेन्यू में सबसे ज़्यादा है.  ऐसे में आजके मैच में स्पिनर्स पर सबकी नजर रहेगी. 

Feb 01, 2026 11:34 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: नो हैंडशेक' पॉलिसी रहेगी जारी

भारत इस मैच के दौरान भी पाकिस्तान के साथ अपनी 'नो हैंडशेक' पॉलिसी जारी रख सकता है.  भारतीय अंडर-19 टीम ने U-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के साथ मैच के बाद हैंडशेक नहीं किया था. उम्मीद है आज भी भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे.

Feb 01, 2026 11:32 (IST)

समीर मिन्हास को रोकना होगा

आजके मैच में भारत के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती समीर मिन्हास हैं जो अंडर-19 एशिया कप फाइनल में शानदार 172 रन बनाने वाले समीर मिन्हास को रोकना काफी अहम है. अबतक इस टूर्नामेंट में समीर मिन्हास ने 4 मैच में 188 रन बनाए हैं. 

Feb 01, 2026 11:02 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: एक भी मैच नहीं हारा है भारत

टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही है. भारतीय अंडर 19 टीम ने अमेरिका पर 6 विकेट की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया. इसके बाद भारत ने अपने पहले सुपर 6s मैच में 27 जनवरी को मेजबान जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा.अब पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. 

Feb 01, 2026 10:56 (IST)

IND U19 vs PAK U19 LIVE: दोनों टीमें इस प्रकार है

भारतीय अंडर-19 टीम: आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद इनान, उद्धाव मोहन, किशन सिंह

पाकिस्तान अंडर-19 टीम: फरहान युसूफ (कप्तान), उस्मान खान, अली हसन बलोच, हम्जा जहूर, हुजैफा एहसान, मोहम्मद शायन, समीर मिनहास, अहमद हुसैन, अब्दुल शुभान, अली रजा, डेनियल अली खान, मोहम्मद सयाम, मोमिन कमार, निकाब शफीक, उमर जैब.

Feb 01, 2026 10:56 (IST)

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

बल्लेबाज़

समीर मिन्हास – मुल्तान, दांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 188 रन, 2 अर्धशतक

फ़रहान यूसुफ़ – कसूर, दांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 94 रन, 1 अर्धशतक

उस्मान ख़ान – पेशावर, बांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 122 रन, 1 अर्धशतक

गेंदबाज़

अब्दुल सुभान- दांये हाथ के पेसर- 4 मैच, 10 विकेट, 2.78 इकॉनमी

अली रज़ा – दांये हाथ के पेसर- 4 मैच, 12 विकेट, 3.57 इकॉनमी

मोमिन क़मर- बांये हाथ के फ़ैसलाबाद के स्पिनर4 मैच, 8 विकेट, 4.74 इकॉनमी

Feb 01, 2026 10:55 (IST)

भारतीय टीम: इन पर रहेगी नज़र

बल्लेबाज़

विहान मल्होत्रा – बांये हाथ के पंजाब के बैटर- 4 मैच, 151 रन, 1 शतक

अभिज्ञान कुंडू - बांये हाथ के मुंबई के विकेटकीपर बैटर - 4 मैच, 183 रन, 2 अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी - बांये हाथ के बिहार के बैटर- 4 मैच, 166 रन, 2 अर्धशतक

आयुष म्हात्रे - दांये हाथ के मुंबई के कप्तान बैटर- 4 मैच, 99 रन, 1 अर्धशतक


गेंदबाज़

हेनिल पटेल - दांये हाथ के गुजरात पेसर- 4 मैच, 10 विकेट, इकॉनमी 3.26

आरएस अंबरीश- दांये हाथ के तमिलनाडु के पेसर- 4 मैच, 7 विकेट, इकॉनमी 3.47

खिलन पटेल- बांये हाथ के गुजरात के स्पिनर- 4 मैच, 5 विकेट, इकॉनमी 4.53

Feb 01, 2026 10:52 (IST)

IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला

बुलावायो के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. भारत अगर पाकिस्तान को हरा देता है तो उसे आख़िरी 4 मैच में जगह मिल जाएगी. भारत अगर मामूली हार के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुंचता है तो उसकी टक्कर ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी जिसे उसने अंडर-19 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में कम-से-कम तीन बार हराया है.

Featured Video Of The Day
Chakravyu में Sangeet Som का तीखा बयान और घेरे में सवाल जवाब सिर्फ NDTV पर | Syed Suhail | Sucherita