WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान-श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका, टॉप-5 में भारत

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में हुआ सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ और इसके बाद भी अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
पाकिस्तान-श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका


सऊद शकील लगातार दूसरी बार शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उनकी संघर्षपूर्ण 97 रनों की पारी ने शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंका की जीत की कोशिशों को नाकाम कर दिया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इससे पहले खेले गए नौ टेस्ट मैचों में से उन्हें सात में हार और केवल दो में जीत मिली थी. यह उनके लिए पहला ड्रॉ मैच रहा. पाकिस्तान की पहली पारी (434-9 घोषित) में 93 रन बनाने वाले शकील पांचवें और आखिरी दिन लगभग पूरे समय क्रीज पर डटे रहे. अंत में, 210 गेंदों का सामना करने के बाद लाहिरू कुमारा की गेंद पर वे बोल्ड हो गए. तब तक, घरेलू टीम 284-8 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी और उसे कुल 272 रनों की बढ़त हासिल थी. इसके बाद खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए और मैच समाप्त घोषित कर दिया गया.

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला ड्रॉ होने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अधिक बदलाव नहीं आया है. टॉप पर न्यूजीलैंड हैं. जबकि दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर हैं. वहीं भारत चौथे और बांग्लादेश पांचवें स्थान पर हैं. जबकि पाकिस्तान आखिरी स्थान पर हैं वहीं श्रीलंका सातवीं पोजिशन पर.

श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने पहले सेशन में ओवरकास्ट कंडीशन का पूरा फायदा उठाया और पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया और टीम का स्कोर 125-5 कर दिया. लेकिन शकील ने बहुत संयम दिखाया और गाजी गोरी (जिन्होंने 35 रन बनाए) के साथ मिलकर 92 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे श्रीलंका को एक अप्रत्याशित जीत हासिल करने से रोक दिया.

मिलन रत्नायके (3-47), असिथा फर्नांडो (2-35) और कुमारा (2-65) ने श्रीलंका के लिए जीत की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन शकील डटे रहे और पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में हारने से बचा लिया. दूसरा टेस्ट भी इसी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अगले मंगलवार से खेला जाएगा. लाहौर में स्मॉग का स्तर बढ़ने के कारण इस मैच को रावलपिंडी में शिफ्ट कर दिया गया था.

Advertisement

श्रीलंका के कप्तान के तौर पर अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले और पहली पारी में धनंजय डी सिल्वा के साथ 249 रनों की साझेदारी करने वाले कुसल मेंडिस ने कहा,"मैं हमारी बल्लेबाजी और दूसरी पारी में हमारी गेंदबाजी से खुश हूं." उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि मुझे अभी और सुधार करने की जरूरत है, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की." उन्होंने आगे कहा,"पाकिस्तान ने एक अच्छी पिच तैयार की थी जिसमें नमी भी थी, लेकिन हमने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और मुझे लगता है कि हमें इसी से सीखने की जरूरत है."

पहले सेशन में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस की अनोखी फील्ड सेटिंग के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज़ लड़खड़ा गए. इस दौरान खराब रोशनी की वजह से खेल को 20 मिनट के लिए रोकना भी पड़ा. कप्तान बाबर आजम ने 34 और सलमान अली आगा ने 13 रन बनाए, लेकिन फिर दोनों मेंडिस के फील्डिंग जाल में फंस गए. 

Advertisement

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल छाए हुए थे, जहां दोनों बल्लेबाज़ों ने 'शॉर्ट बैकवर्ड स्क्वायर लेग' पर कैच दे दिया. इस स्टेडियम में खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले चार दिनों में कुल 117 ओवर का खेल नहीं हो पाया था.

तेज गेंदबाज साकिब खान ने अपने डेब्यू मैच में 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से पाकिस्तान ने श्रीलंका की पहली पारी की बढ़त को घटाकर 12 रन कर दिया. लंच के समय पाकिस्तान के पास सिर्फ 139 रनों की बढ़त थी, जिससे श्रीलंका के लिए भी मैच में वापसी का मौका बन गया था. 

शकील ने पारी की शुरुआत में ही अपने खिलाफ दिए गए एलबीडब्ल्यू के फैसले को सफलतापूर्वक पलट दिया. इसके अलावा, श्रीलंकाई गेंदबाजों को अनुकूल परिस्थितियों में गेंद को काफी मूव कराने में मदद मिल रही थी, और इसी दौरान दिलशान मदुशंका की एक शॉर्ट गेंद शकील के कंधे पर जोर से लगी.

57-1 के स्कोर से आगे खेलते हुए, पाकिस्तान के लिए आखिरी दिन की शुरुआत बेहद खराब रही. कल के नाबाद बल्लेबाज अज़ान अवैस और मोहम्मद ताहा,22 और 24 रन के अपने स्कोर में कोई और रन जोड़े बिना ही आउट हो गए. अवैस ने कुमारा की पहली गेंद पर जोर से शॉट खेलने की कोशिश की और स्लिप में कैच आउट हो गए. वहीं दूसरे छोर से फर्नांडो की गेंद इतनी मूव हुई कि ताहा के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गई.

Advertisement

बाबर ने डटकर खेल रहे शकील के साथ मिलकर 50 रन जोड़े. उन्होंने अपने सिग्नेचर कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव की मदद से छह चौके लगाए, लेकिन एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. इस तरह टेस्ट मैचों में उनके शतक न लगा पाने का सिलसिला 42 पारियों तक खिंच गया.

बाबर को इस दौरान दो बार जीवनदान भी मिला. जब बाबर 22 रन पर थे, तब कामिंदु मेंडिस ने दूसरी स्लिप में एक आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद, एक करीबी एलबीडब्ल्यू अपील में 'अंपायर्स कॉल' उनके पक्ष में रहा. हालांकि, अंत में वह मेंडिस के जाल में फंस गए और लाहिरू उदारा को एक आसान कैच दे बैठे.

Advertisement

रत्नायके ने फील्डिंग की रणनीति को बखूबी अंजाम दिया. उन्होंने आगा को एक और शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर पासिंदु सूरियाबंदारा ने एक शानदार कैच लपका. इसके बाद शकील और गोरी ने क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी की. बाबर ने कहा,"हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि सऊद नब्बे के स्कोर में क्यों आउट हो रहे हैं. सऊद को अच्छे से पता है कि मुश्किल मौकों पर लंबी पारी कैसे खेली जाती है, और वह हमारी टीम की रीढ़ हैं."

बाबर ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' साकिब की तारीफ की, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में सात विकेट लिए. बाबर ने कहा,"यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि साकिब खान ने कैसा खेल दिखाया. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने की वजह से उनके अंदर काफी आत्मविश्वास था. उनमें विकेट लेने की जबरदस्त भूख थी. उनका प्रदर्शन शानदार रहा."

यह भी पढ़ें: 'वर्ल्ड कप के काफी करीब...', 89 पर ऑल-आउट होने के बाद बल्लेबाजों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 4th ODI: 89 पर ऑल-आउट हुआ भारत, गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर आमने-सामने

Featured Video Of The Day
अखिलेश से नाराज संत समाज! ओवैसी-चंद्रशेखर के नए गठबंधन ने बढ़ाई सपा की चुनौती?

Topics mentioned in this article
Pakistan
Sri Lanka
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं