T20 World Cup Points Table: जीत के साथ भारत सुपर-8 में, पाकिस्तान पर मंडराया बाहर होने का खतरा, ऐसा है पूरा समीकरण

T20 World Cup Updates Points Table: भारत के खिलाफ 61 रनों से मिली हार के बाद पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा है. अगर पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में हार जाता है तो उसका बोरिया बिस्तर बंध जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup Updated Points table

T20 World Cup Updated Points Table After IND vs PAK Match: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को पाकिस्तान को एक बार फिर भारत से पिटना पड़ा. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई जबकि पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. पाकिस्तान अगर अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में नहीं जीता तो वह एक बार उसका बोरिया बिस्तर ग्रुप स्टेज से ही बंध जाएगा. इस हार के साथ ही पाकिस्तान अंक तालिका में अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है. 

ऐसा है ग्रुप ए का हाल

पाकिस्तान को रौंदने के बाद भारत को दो अंक तो मिले ही हैं, उसका रन रेट भी बेहतर हुआ है. टीम इंडिया अब ग्रुप ए में 3 मैचों में 3 जीत के बाद पहले स्थान पर आ गई है. भारत का नेट रन रेट +3.050 का हो गया है. जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका है. अमेरिका ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच खेल लिए हैं. अमेरिका के 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के साथ 4 अंक हैं. अमेरिका का रन रेट पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर है. जबकि पाकिस्तान के 3 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -.403 का है. 

नीदरलैंड्स 2 अंकों के साथ चौथे और नामीबिया पांचवें स्थान पर है. ग्रुप ए के अब दो मैच हैं और दोनों मुकाबले 18 फरवरी को खेले जाने हैं. पाकिस्तान नामीबिया का सामना करेगी तो दूसरी तरफ भारत और नीदरलैंड्स के बीच टक्कर होगी. भारत क्योंकि सुप-8 में पहुंच चुका है तो उसका और हॉलैंड का मुकाबला डेड-रबर है, लेकिन पाकिस्तान अगर नामीबिया के खिलाफ हारा तो वह ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाएगा

देखें बाकी ग्रुप का हाल

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान पर 61 रनों से हरा दिया.  भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. उनके अलावा सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े जिससे भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली. पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनरों कराए जिसमें सईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. शाहीन ने दो ओवर में 31 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ईशान किशन का डबल धमाका, युवराज सिंह और शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका

यह भी पढ़ें: 'उनका दिन खराब रहा', जिस पर घमंड कर रही थी पाक टीम, उसी ने डुबोई नैया, आगा सलमान ने गिनाए हार के कारण

Advertisement
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: भारतीय धुरंधरों का जोरदार वार, कोलंबो में पाकिस्तान तार-तार | Breaking News
Topics mentioned in this article