ICC ने अर्शदीप सिंह पर लगाया जुर्माना, T20 विश्वकप के फाइनल मैच में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद

टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकना टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारी पड़ा है. आईसीसी ने उनपर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अर्शदीप सिंह पर लगा जुर्माना
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के बैटर मिचेल को गेंद मारना अर्शदीप को पड़ा भारी
  • आईसीसी ने अर्शदीप की हरकत के लिए उनपर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना ठोका है
  • बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल पर गेंद से निशाना साधना भारी पड़ा है. सिंह पर आईसीसी कोड के लेवल-1 तोड़ने का आरोप लगा है उनपर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सिंह ने मिचेल को गेंद किया था. मिचेल ने उनकी गेंद को डिफेंड किया. गेंद अर्शदीप सिंह की तरफ गई थी और उन्होंने सीधे मिचेल तरफ थ्रो कर दिया. गेंद मिचेल के पैड पर लगा था. इससे मिचेल काफी नाराज हो गए थे और अर्शदीप पर चिल्लाने लगे थे. 

आर्टिकल 2.9 के उल्लंघन के दोषी पाए गए अर्शदीप 

अब अर्शदीप को उस हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ा है. अर्शदीप आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाए गए हैं. ये नियम खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ के लिए होता है. इस नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंद या क्रिकेट के किसी भी अन्य चीज से किसी अन्य खिलाड़ी की तरफ फेंकता है. या गलत व्यवहार करता है तो इस कोड के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा. अर्शदीप को उनके व्यवहार के लिए एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है. ये अंक उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड (Disciplinary Record) में भी जोड़ दिया गया है. 

कप्तान सूर्यकुमार ने संभाला था मामला 

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान ये वाकया पेश आया था. न्यूजीलैंड की पारी का 11वां ओवर चल रहा था. अर्शदीप गेंदबाजी कर रहे थे. इसी दौरान अर्शदीप ने आक्रामक तरीके से मिचेल को निशाना साधते हुए गेंद फेंक दी. जो सीधे उनके पैड पर जाकर लगा.  मिचेल इसे लेकर काफी नाराज भी हुए. बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मामला संभालते हुए मिचेल से माफी भी मांगी.

अर्शदीप ने मिचेल से मांगी थी माफी 

हालांकि, दूसरे छोर पर अंपायर भी अर्शदीप को कुछ बताते नजर आ रहे थे. टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद अर्शदीप ने मिचेल से जाकर माफी भी मांगी थी. हालांकि, उनकी माफी का कोई असर नहीं हुआ और उनपर आईसीसी ने तगड़ा जुर्माना ठोक दिया है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Crime News: प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी मौत! लाश के साथ सोई, फिर जो हुआ... #amroha
Topics mentioned in this article