राशिद खान के हाथ चली गई कप्तानी, 65 मैच खेलने वाला 24 वर्षीय स्टार बना अफगानिस्तान का नया कप्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. जादरान से पहले टीम के टी20 कप्तान राशिद खान थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rashid Khan
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल टीम का नया कप्तान इब्राहिम जादरान को नियुक्त किया है
  • इब्राहिम जादरान से पहले टी20 टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान के पास थी
  • राशिद खान को टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी पद से हटाया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ibrahim Zadran Afghanistan New T20I Captain: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. जादरान से पहले टी20 टीम की कमान अनुभवी स्टार राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में थी. मगर जारी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खस्ता हालात को देखते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है. अफगान टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 'डी' ग्रुप में रखा गया था. जहां टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. यहां टीम ने कुल चार मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह दो मैचों में ही कामयाबी हासिल कर पाई. नतीजन टीम को पहले चरण से ही बाहर होना पड़ा. 

कौन हैं इब्राहिम जादरान? 

बात करें अफगान टीम के नए टी20 कप्तान के बारे में तो उनका जन्म 12 दिसंबर साल 2001 में खोस्त में हुआ था. उनकी मौजूदा उम्र 24 साल और 83 दिन है. वह दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और दाहिना हाथ से ही मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं. टीम में उनकी जगह एक ओपनर खिलाड़ी के तौर पर है. वह तीनों फॉर्मेट में शिरकत करते हैं.

इब्राहिम जादरान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से कुल 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 65 पारियों में 33.30 की औसत से 1865 रन निकले हैं. जादरान के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 अर्धशतक दर्ज है. 95 रनों की खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 114.83 का है. 

जादरान का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

वहीं बात करें उनके सभी फॉर्मेट में प्रदर्शन के बारे में तो अफगान टीम की तरफ से उन्होंने आठ टेस्ट, 39 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 16 पारियों में 37.62 की औसत से 602, वनडे की 39 पारियों में 51.91 की औसत से 1869 और टी20 की 65 पारियों में 33.30 की औसत से 1865 रन निकले हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: अभिषेक शर्मा को सेमी फाइनल से क्यों नहीं किया जाना चाहिए ड्रॉप? ये हैं 3 बड़े कारण
 

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha Breaking: राज्यसभा जाने पर नितीश ने खुद किया बड़ा ऐलान, क्या बोल? | Bihar CM
Topics mentioned in this article