Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: 'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी इस बार आईपीएल में कितना रन बना पाएंगे, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वैभव ने पिछले आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था और फैन्स को गदगद कर दिया था. अब एक बार फिर इस साल वैभव पर सबकी नजरें हैं. 14 साल का यह खिलाड़ी अपना दूसरा IPL सीज़न खेलने के लिए तैयार है, और उनसे हर किसी को काफी उम्मीद है. हाल ही में एक रिपोर्टर्स ने वैभव से सवाल किया कि इस साल आप आईपीएल में कितना रन बनाना के बारे में सोच रहे हो? इस सवाल पर बिहार के लाल वैभव ने रिएक्ट किया और जो जबाव दिया है उसने महफिल लूट ली है. दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने पूछा, "IPL 2026 के लिए आपके क्या प्लान हैं? जैसे कितने रन मारने हैं, कुछ गोल हैं आपके IPL के ऑरेंज कैप के लिए?" वैभव ने जवाब दिया, "ऐसा सवाल बोलोगे तो मैं दो तीन हज़ार रन बोल दूंगा. वैभव के जबाव ने फैन्स का दिल जीत लिया.
उन्होंने आगे कहा, "मैं रनों का कोई खास टारगेट तय नहीं कर रहा हूं. मैं बस प्रोसेस को फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतने पर फोकस कर रहा हूं. हम अपने पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. हमारा मकसद बस इस सीज़न में बेहतर परफ़ॉर्म करना है." कम उम्र का होने के बावजूद, वैभव ने अपनी ज़बरदस्त बैटिंग काबिलियत से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इतनी कम उम्र में भी, सूर्यवंशी बड़े-बड़े छक्के बड़े आसानी से लगा पाने में सफल रहते हैं. T20 क्रिकेट में वैभव एक बेहतरीन और खतरनाक बल्लेबाज बन गए हैं.
वैभव तब सुर्खियों में आए, जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 2025 सीज़न से पहले हुई नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा था. वैभव ने 7 मैचों में 36.00 की औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाकर टीम के भरोसे को सही साबित किया.














