'अब उसके साथ यह होना ही है', अख्तर की सलमान आगा पर भविष्वाणी, दिग्गजों ने उठाया उस्मान तारिक को लेकर सवाल

England vs Pakistan: मंगलवार को इंग्लैंड के हाथों हारकर 'वेंटिलेटर' पर पड़े पाकिस्तान को यहां सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगभग चमत्कार करना होगा. और पूर्व दिग्गजों का गुस्सा फूटना शुरू हो गया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

जैसा पिछले कई दशकों से होता आया है, पाकिस्तान क्रिकेट में T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड के हाथों मंगलवार को मिली हार के बाद ठीक वैसा ही होना शुरू हो गया है.  पहले से ही पूर्व क्रिकेटरों की आंखों में कांटे की तरह चुभ रहे कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) की छुट्टी की भविष्यवाणी दिग्गजों ने करनी शुरू कर दी है. शोएब अख्तर ने कहा है कि सलमान आगा की कप्तानी के गिनती के दिन बचे हैं. मंगलवार को इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान अब वर्ल्ड कप में ऐसे में मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां से उसका अंतिम चार का टिकट कई अगर-मगर पर टिका हुआ है. 

अख्तर ने अपने देश में  'गेम ऑन है' शो में कहा, 'मुझे तीन हफ्ते बाद जो सवाल पूछना है, वह यह है कि क्या आगा टीम के कप्तान बने रहेंगे? अगर आपके (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और थिंक टैंक) पास कोई दीर्घकालिक विजन होता, तो आपको तीन हफ्ते बाद यह फैसला नहीं लेना पड़ता. मुझे नहीं लगता कि वह कप्तान के तौर पर इस काम के लिए बने हैं. और अगर आप उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं, या उनकी तुलना हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी से कर रहे है, तो इसका मुझे बहुत ही ज्यादा खेद है.'

उस्मान को  ओवर क्यों नहीं दिया?

पूर्व पेसर ने कहा, 'रणनीतिक रूप से देखा जाए तो वह कप्तानी के लायक (मटेरियल) नहीं हैं. उन्हें एक 'कामचलाऊ' व्यवस्था के तौर पर इस भूमिका के लिए मजबूर किया गया था. और अब हकीकत आपके सामने है. आखिरकार आगा कितनी गलतियां करेंगे?' वहीं, शो के दौरान आगा की इस रणनीति की विशेष रूप से आलोचना की गई कि उन्होंने मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को पारी के 8वें ओवर तक गेंदबाजी नहीं थमाई. दो और पूर्व दिग्गजों सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज ने पावरप्ले में, खास तौर पर छठे ओवर में स्पिनर को गेंदबाजी न देने के फैसले को एकदम गलत बताया, जबकि उस समय तक इंग्लैंड ने पहले ही तीन विकेट खो दिए थे'

अख्तर ने कहा, 'अगर वह उस्मान तारिक को छठा ओवर नहीं दे रहे हैं, तो इसके लिए आपको कितनी 'रॉकेट साइंस' की जरूरत है? हम सबने खेल खेला है, हम सब क्रिकेट समझते हैं. लेकिन फिर से कहूंगा कि मुझे नहीं लगता कि वह इसके लिए बने हैं. और मैं उन्हें छह हफ्ते बाद कप्तान के रूप में नहीं देखता. होगा यह कि अब पूरी हार का ठीकरा सलमान आगा के सिर फोड़ दिया जाएगा. मैनेजमेंट चुपचाप निकल जाएगा. और जिन्होंने उन्हें नियुक्त किया था वे जवाबदेही से बच जाएंगे.'  

यह भी पढ़ें:   ENG vs PAK, T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, पूर्व PAK कप्तान रमीज राजा बर्दाश्त नहीं कर पाए, Video


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi Israel Visit: इजरायल में 'मोदी', PAK में दहशत होगी | Netanyahu |Pakistan