हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड पर लगी मुहर, जानें कितने पैसों में हुआ सौदा

पिछले काफी दिनों से हार्दिक पांड्या और अर्शदीप की फ्रेंचाइजी के बीच दोनों के ट्रेड को लेकर खबर आ रही थी. और अब बीसीसीआई ने इस बड़े सौदे को मंजूरी दे दी है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस सीजन के सबसे बड़े ट्रेड पर बीसीसीआई ने मुहर लगा दी है
source: X

अब जबकि अगले साल खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के संस्करण के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन की डेडलाइन नजदीक आ रही है, अब मुंबई और पंजाब के बीच हार्दिक पांड्या और लेफ्टी पेसर अर्शदीप के ट्रे़ड पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई है. अब पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या अगले साल पंजाब, तो अर्शदीप सिंह मुंबई के खेलते दिखाई पड़ेंगे.पांड्या के इस ट्रेड के साथ ही MI के साथ उनके दूसरे कार्यकाल का पर्दा गिर गया है. मुंबई के लिए उन्होंने चार आईपीएल खिताब जीते.साल 2015 में पहली बार MI से जुड़ने के बाद पंड्या लीग के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडर्स में से एक के रूप में उभरे और उन्होंने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम के खिताब जीतने वाले अभियानों में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया. पंड्या ₹18 करोड़ की फीस पर PBKS से जुड़ेंगे, जो उनकी मौजूदा फीस ₹16.35 करोड़ से भी ज्यादा है, जबकि अर्शदीप ₹18 करोड़ की अपनी मौजूदा फीस पर MI से जुड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें: दिवाली के रंग में रंगे हार्दिक पंड्या, महिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ की पूजा-अर्चना, देखें Photos

इस फैसले से मुंबई, गुजरात फैंस के निशाने पर आए थे पांड्या

मुंबई के साथ सात सीजन बिताने के बाद, पंड्या आईपीएल 2022 से पहले गुजरात टाइटन्स (GT) चले गए थे और कप्तान के रूप में तुरंत प्रभाव डालते हुए अपने पहले ही सीजन में फ्रेंचाइजी को खिताब जिताया. पांड्या की कप्तानी में  GT 2023 में भी फाइनल में पहुंची थी. लेकिन ठीक अगले साल ही हार्दिक ने मुंबई से जुड़ने का फैसला कर सभी को बहुत ही ज्यादा हैरान कर दिया. इस फैसले कि लिए पांड्या मुंबई और गुजरात दोनों के ही फैंस के निशाने पर आ गए. 

अभी तक का पांड्या का दमदार रिकॉर्ड

साल 2024 में हार्दिक ने मुंबई के लिए खेले  162 आईपीएल मैचों में  27.88 के औसत और 46.28 की स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए और 82 विकेट लिए. दूसरी ओर, अर्शदीप PBKS के साथ आठ सीजन बिताने के बाद MI में शामिल हो रहे हैं. यह वह  फ्रेंचाइजी है जहां उन्होंने 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और प्रतियोगिता के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया था.

Advertisement

पंजाब के सबसे सफल बॉलर हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह 96 आईपीएल मैचों में 111 विकेटों के साथ वह PBKS के ऑल-टाइम सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.  नई गेंद से शुरुआती सफलताएं दिलाने और डेथ ओवरों में दबाव में प्रदर्शन करने की अर्शदीप की क्षमता ने उन्हें पंजाब के गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा बना दिया. उन्होंने आईपीएल 2025 में 21 विकेट लिए और 2026 के सीजन में 14 विकेट के साथ उसका अनुसरण किया. उनकी बाएं हाथ की गति और पारी के अलग-अलग चरणों में गेंदबाजी करने की क्षमता MI के गेंदबाजी आक्रमण में काफी गहराई जोड़ेगी. 


Featured Video Of The Day
सोनिया गांधी ने क्यों लिखी किताब, UP में 80 बनाम 20 का नया समीकरण क्या है?

Topics mentioned in this article
Arshdeep Singh Brar
Hardik Himanshu Pandya
Mumbai Indians
Punjab Kings
IPL 2027
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं