विराट से लेकर गंभीर तक, IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े विवाद, खिलाड़ियों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो. उससे पहले बात करें टूर्नामेंट के पांच बड़े बवाल के बारे में जिससे पूरा क्रिकेट जगत चौंक गया था, तो वो इस प्रकार है- 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पोलार्ड-स्टार्क विवाद 2014

आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि फैंस को यहां एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी. क्योंकि दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो हारी हुई बाजी को भी जिताने का दम रखते हैं. मैच के दौरान फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों की भावनाएं भी चरम पर रहेंगी. इतिहास में देखा गया है कि कई बार खिलाड़ी अपना आपा खो चुके हैं. जिसके बाद बीच मैदान में काफी हो-हल्ला मचा था. आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो. उससे पहले बात करें टूर्नामेंट के ऐसे ही पांच बड़े बवाल के बारे में जिससे पूरा क्रिकेट जगत चौंक गया था, तो वो इस प्रकार हैं- 

हरभजन-श्रीसंत विवाद 2008

आईपीएल 2008 का एक मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था. जहां बीच मैदान में हरभजन सिंह और शांताकुमारन श्रीसंत उलझ पड़े थे. उनका झगड़ा यहीं समाप्त नहीं हुआ. मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे. उसी दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद काफी बवाल देखने को मिला. हरभजन को 11 मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा. हालांकि, अब दोनों खिलाड़ी उस घटना को भुला चुके हैं और अच्छे दोस्त हैं. 

कोहली-गंभीर विवाद 2013 

आईपीएल 2013 में गौतम गंभीर और विराट कोहली भी मैदान में आमने सामने हो गए थे. यह वाक्या तब घटित हुए जब विराट कोहली कैच आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. वहीं गौतम गंभीर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मना रहे थे. इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहा-सुनी हुई और देखते ही देखते वह आपस में उलझ गए. हालांकि, मामला और बिगड़ता उससे पहले रजत भाटिया ने बीच बचाव करते हुए मामले को संभाल लिया. मगर फैंस के जहन में वह वाक्या अब भी बना हुआ है.

पोलार्ड-स्टार्क विवाद 2014

आईपीएल 2014 में कीरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क भी मैदान में भिड़ गए थे. स्टार्क के बाउंसर और स्लेजिंग से नाराज होकर पोलार्ड ने अपना बल्ला तक फेंक दिया था. जिसके बाद उनके ऊपर जुर्माना लगा. बोर्ड ने पोलार्ड पर 75% और स्टार्क पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया था. 

Advertisement

शाहरुख खान विवाद 2012 

आईपीएल 2012 में केकेआर के मालिक शाहरुख खान का सिक्योरिटी गार्ड के साथ विवाद हो गया था. खबरों की माने तो उस दौरान उन्होंने गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी. दरअसल, केकेआर की जीत के बाद वह अपने दोस्तों और बच्चों के साथ मैदान में चले गए थे. जिसके बाद सुरक्षा गार्ड विकास दलवी ने उन्हें वहां से जाने को कहा. यहीं पर वह अपना आपा खो बैठे. उनका कहना था कि सुरक्षा गार्ड ने उनके बच्चों के साथ बदतमीजी की थी. जिसके बाद वह भड़क गए. उन्हें कुछ समय तक के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने पर रोक भी लगा दिया गया था.

धोनी का गुस्सा 2019

आईपीएल 2019 में एक नो बॉल विवाद के बाद धोनी इतना गुस्सा हो गए थे कि वह मैदान तक चले गए. इससे पहले उन्होंने मैदान के बाहर अंपायर से काफी बहस भी की थी. इस वाक्ये के बाद उनपर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नहीं, यह युवा स्टार अपने प्रदर्शन से IPL 2026 में छा जाएगा, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Strait Of Hormuz | होर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है? किस फिराक में हैं Trump? War
Topics mentioned in this article