6 minutes ago

GT vs RR LIVE Score Updates: अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 211 रन बनाने होंगे. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल सर्वोच्च स्कोरर रहे.जिन्होंने टीम के लिए 42 गेंदों में 75 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल भी फिफ्टी जमाने में कामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने 36 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक सफलता हाथ लगी. (Live Scorecard)

राजस्थान रॉयल्स: . यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्‍यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

गुजरात टाइटंस : कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, आशीष शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा 

Here are the LIVE Score Updates of GT vs RR, Straight from Narendra Modi Stadium and Ahmedabad
 

Apr 04, 2026 21:23 (IST)

GT vs RR LIVE: जुरेल और यशस्वी की फिफ्टी, राजस्थान ने गुजरात को जीत के लिए दिया 211 रन का लक्ष्य

अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 211 रन बनाने होंगे. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल सर्वोच्च स्कोरर रहे.जिन्होंने टीम के लिए 42 गेंदों में 75 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल भी फिफ्टी जमाने में कामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने 36 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक सफलता हाथ लगी. 

Apr 04, 2026 21:18 (IST)

GT vs RR LIVE: ध्रुव जुरेल के धैर्य ने दिया जवाब, राजस्थान रॉयल्स को लगा 6वां झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को छठवां झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है. जुरेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 75 रन बनाकर सिराज का शिकार बने. उनका शानदार कैच बटलर ने पकड़ा 

Apr 04, 2026 21:09 (IST)

GT vs RR LIVE: ध्रुव जुरेल ने जड़ा फिफ्टी

ध्रुव जुरेल ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का छठवां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 35 गेंद में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 17.5 ओवरों में 190/5 रन है. 

Apr 04, 2026 21:05 (IST)

GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन, रबाडा ने फरेरा को किया आउट

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में डॉनोवन फरेरा आउट हुए हैं. फरेरा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद में महज एक रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें रबाडा ने फ़िलिप्स के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 16.1 ओवरों में 5-166 रन है. 

Advertisement
Apr 04, 2026 20:58 (IST)

GT vs RR LIVE: अशोक के शिकार बने हेटमायर, सिराज ने पकड़ा गजब का कैच, RR को लगा तीसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को चौथा झटका शिमरॉन हेटमायर के रूप में लगा है. हेटमायर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में 18 रन बनाकर अशोक का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच सिराज ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 15.3 ओवरों में 4-165 रन है. 

Apr 04, 2026 20:50 (IST)

GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवरों में बनाए 160 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी का 15 ओवर समाप्त हो चुका है. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल 26 गेंद में 41 और शिमरॉन हेटमायर छह गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (55), वैभव सूर्यवंशी (31) और कैप्टन रियान पराग (08) हैं. 

Advertisement
Apr 04, 2026 20:44 (IST)

GT vs RR LIVE: कैप्टन पराग ने भी छोड़ा साथ, राजस्थान रॉयल्स को लगा तीसरा झटका, संकट में टीम

राजस्थान रॉयल्स की टीम को तीसरा झटका कैप्टन रियान पराग के रूप में लगा है. पराग चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए चार गेंद में आठ रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच कुशाग्र ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 13.2 ओवरों में 3-135 रन है.  

Apr 04, 2026 20:35 (IST)

GT vs RR LIVE: यशस्वी जायसवाल को रबाडा ने किया क्लीन बोल्ड, राजस्थान का लगा दूसरा बड़ा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए यशस्वी 36 गेंद में 55 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हुए हैं. टीम का स्कोर 12.3 ओवरो में 2-126 रन है. 

Apr 04, 2026 20:29 (IST)

GT vs RR LIVE: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 33 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 11.4 ओवरों में 112/1 रन है. 

Apr 04, 2026 20:26 (IST)

GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स के 100 रन हुए पूरे

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. टीम का स्कोर 11 ओवरों में 107/1 रन है. यशस्वी जायसवाल 31 गेंद में 47 और ध्रुव जुरेल 18 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Advertisement
Apr 04, 2026 20:14 (IST)

GT vs RR LIVE: क्रीज पर उतरे जुरेल, 8 ओवरों में RR ने बनाए 80 रन

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान में ध्रुव जुरेल आए हैं. टीम का स्कोर आठ ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 80 रन है. यशस्वी जायसवाल 26 गेंद में 43 और ध्रुव जुरेल चार गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Apr 04, 2026 20:09 (IST)

GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका, राशिद के शिकार बने वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह 18 गेंद में 172.22 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाकर राशिद खान के शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच फ़िलिप्स ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 6.2 ओवरों में 1-70 रन है.  

Advertisement
Apr 04, 2026 20:02 (IST)

GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी ने पहले पॉवरप्ले में ठोके 69 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल 19 गेंद में 35 और वैभव सूर्यवंशी 17 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Apr 04, 2026 19:57 (IST)

GT vs RR LIVE: वैभव-यशस्वी की जोड़ी ने 5 ओवरों में बनाए 57 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद 57/0 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल 15 गेंद में 24 और वैभव सूर्यवंशी 15 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Apr 04, 2026 19:53 (IST)

GT vs RR LIVE: वैभव-यशस्वी का विस्फोट शुरू, सरपट दौड़ रही है राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर शानदार आगाज किया है. चार ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 44 रन है. यशस्वी जायसवाल 12 गेंद में 22 और वैभव सूर्यवंशी 12 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Apr 04, 2026 19:42 (IST)

GT vs RR LIVE: रबाडा की किफायती गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का दूसरा ओवर कगिसो रबाडा ने डाला. रबाडा के इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज केवल सात रन ही बना पाए. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 17/0 रन है. 

Apr 04, 2026 19:40 (IST)

GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में ही ठोके 10 रन

गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. सिराज के इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज कुल 10 रन बटोरने में कामयाब रहे. 

Apr 04, 2026 19:03 (IST)

GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम

अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail |Iran Israel War: ईरान ने F-15 E मार गिराया?Bharat Ki Baat Batata Hoon|Iran Attack On US
Topics mentioned in this article