शार्दूल ठाकुर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट मैथ्यू वेड बोल्ड लॉकी फर्ग्यूसन| एक और विकेट छोटी गेंद पर, चौथी सफलता लॉकी के खाते में जाती हुई, कमाल की गेंदबाजी| गेम में वापसी करते हुए गुजरात की टीम| इस बार भी छोटी डाली गई गेंद जो लेग स्टम्प के बाहर जा रही थी| बल्लेबाज़ उसे महज़ दिशा दिखाने गए गये लेकिन बल्ले की जगह ग्लव्स लग गया और कीपर की तरफ चली गई गेंद जहाँ वेड ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा| अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से खुल सा गया है| 126/6 दिल्ली|
14.4 ओवर (4 रन) चौका! पुल शॉट, छोटी गेंद, कड़क टाइमिंग और बाउंड्री बटोरी| जहाँ से पिछले मुकाबले में छोड़ा था आज वहीँ से शुरुआत कर दी है| इस पेस पर ऐसा शॉट लगाना आसान नहीं होगा|
14.3 ओवर (4 रन) चौका! ये बढ़िया शॉट लेकिन कप्तान हार्दिक से मिड ऑफ़ पर हुई मिस्फील्ड| एक ही रन होता लेकिन अब चौका मिल गया| गेंदबाज़ निराश|
14.2 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|
अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 14.1 ओवर के बाद 118/5 दिल्ली, जीत के लिए 35 गेंदों पर 54 रन चाहिए| फ़िलहाल गुजरात मुकाबले पर हावी होती हुई नज़र आ रही हैं| रिषभ पंत का विकेट गंवाना काफी बड़ा नुकसान साबित हो सकता हैं दिल्ली के टीम के लिए यहाँ पर|
14.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिनव मनोहर बोल्ड लॉकी फर्ग्यूसन| एक बार फिर से लॉकी ने आते ही अपना काम कर दिया| 43 रनों पर कप्तान पन्त का बड़ा विकेट हासिल करते हुए अब यहाँ से अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया है| एक बार फिर से उनकी छोटी गेंद ने उन्हें विकेट दिला दी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर को डाली गई छोटी गेंद को पन्त लेग साइड पर पुल मारने गए| दूर से गेंद को घसीट नहीं पाए, गेंद हवा में तो गई लेकिन शॉट में जितनी ताक़त लगनी चाहिए वो नहीं लग पाई और फील्डर ने आगे भागते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| अब यहाँ से दिल्ली के लिए मुकाबला फंस गया है| 118/5 दिल्ली, लक्ष्य से अभी भी 54 रन दूर|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन बटोर लिया| 36 गेंदों पर 54 रनों की दरकार|
13.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला, फील्डर के हाथों के आगे से रन चुरा लिया|
13.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! इस बार हवा दी गेंद में जिसे सामने की तरफ मारने गए, संपर्क नहीं सो सका|
13.3 ओवर (6 रन) छक्का! जिस चीज़ के लिए जाने जाते हैं वो काम करते हुए पॉवेल| इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| आगे की गेंद को सामने की तरफ मारा, मिस टाइम हुआ लेकिन ताक़त इतनी है इस बल्लेबाज़ के अंदर कि मिस टाइम शॉट भी छह रनों के लिए गए|
13.2 ओवर (1 रन) स्टम्प लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया, एक ही रन मिला|
13.1 ओवर (4 रन) कड़ाकेदार चौका!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| 105/4 दिल्ली|
12.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा लेकिन इसी दौरान राशिद से टकराए पन्त| कोई नुक्सान नहीं हुआ अच्छी बात ये है| फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
12.4 ओवर (1 रन) इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.2 ओवर (1 रन) इस बार बैठकर मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
12.1 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
11.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
11.5 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! इस दफ़ा बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर!!! गुड लेंथ की डाली हुई गेंद को पंत ने शॉर्ट मिड ऑन की ओर खेलकर रन लेने गए| गेंदबाज़ ने भागकर गेंद उठाया और स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद सीधे स्टंप्स को लग गई| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद स्टंप्स पर लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| एक रन मिल गया|
रोवमन पॉवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.4 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! एक बड़ा झटका दिल्ली को ललित के रूप में लगता हुआ| 25 रन बनाकर ललित लौटे पवेलियन| 61 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| गुड लेंथ गेंद को शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में खेला था, रन के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच हाँ ना हुई, अंत में पन्त ने ललित को वापिस भेजा, फील्डर का थ्रो गेंदबाज़ के पास आया, जब शंकर बेल्स उड़ाने गए थे उससे पहले एक बेल उनके पैरों से लगकर पहले ही गिर गई थी लेकिन दूसरी विकटों के ऊपर थी| उसे उखाड़ा और उस समय ललित का बल्ला क्रीज़ के बाहर पाया गया इस वजह से आउट करार दिए गए बल्लेबाज़| 95/4 दिल्ली|
11.3 ओवर (0 रन) इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बाहर मारने गए थे लेकिन शंकर ने उन्हें आगे आता देख गति में परिवर्तन किया और बीट कराने में कामयाब हुए|
11.2 ओवर (4 रन) रचनात्मक शॉट और चौका!! दिशा से भटके और पन्त ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे|
11.2 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर, अम्पायर का इशारा वाइड का आया|
11.1 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर पार कर गई| लेट कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
10.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| 54 गेंदों पर 86 रनों की दरकार|
10.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
10.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
10.3 ओवर (2 रन) इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
10.2 ओवर (2 रन) एक बार फिर से रन आउट से बचे बल्लेबाज़, इस बार तो बाल बाल बचे| बैक हैण्ड थ्रो था वेड का, स्टम्प्स पर जैसे ही लगी गेंद उसे समय बल्ला अंदर रखाया था इस वजह से ये भी नॉट आउट हुए| लेग साइड पर गेंद को खेलते हुए गैप हासिल किया और पहला लेने के बाद दूसरा रन भागे थे बल्लेबाज़|
10.1 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बल्लेबाज़ पन्त पूरी तरह से क्रीज़ के अंदर घुस चुके थे इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| कीपर की तरफ पैड्स से लगकर गई थी गेंद जहाँ से वेड ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया था|















14.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! यॉर्कर लाइन की गेंद को शार्दुल ने ऑफ साइड की ओर खेला, रन नहीं आ सका| दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों पर 46 रन चाहिए|