GT vs RR, Qualifier 2: 'यह 15 साल के वैभव को रोकने को ठीक बात नहीं', पठान को पसंद नहीं आई गुजरात की रणनीति, फैंस ने सही बताया

Irfan Pathan on Vaibhav sooryavanshi: शुक्रवार को गुजरात ने वैभव को रोकने लिए अलग ही खतरनाक रणनीतिक बनाई, लेकिन पूर्व कप्तान पठान को यह पसंद नहीं है. पठान ने कहा कि वह एक पिता भी हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Irfan Pathan on Vaibhav sooryavanshi:
source: social media

Irfan Pathan on Vaibhav sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शुक्रवार को करा मरो मुकाबले सुनामी फॉर्म में चल रहे सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को रोकने के लिए नेहरा जी ने अलग ही रणनीति बनाई. इस मुकाबले में शुरुआत से ही गुजरात के पेसरों खासकर कैगिसो रबाडा ने वैभव के सामने बॉडी लाइन बॉलिंग का सहारा लिया. इन पेसरों ने उनके शरीर को केंद्र में रखते हुए तेज गेंद और तीखी बाउंसर फेंकी. रबाडा की एक गेंद वैभव के हेलमेट पर भी आकर लगी, लेकिन इसके बावजूद वैभव 47 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों से 96 रन बनाने में सफल रहे. लेकिन इसके बावजूद इरफान पठान को गुजरात की बॉडी लाइन रणनीति पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका इजहार किया. पठान ने X पर लिखा, 'मैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ बॉडी लाइन बॉलिंग से सहमत नहीं हूं. मैं जानता हूं कि वह बड़ी उम्र के खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन मेरे भीतर का पिता इससे समहत नहीं है.' पूर्व ऑलराउंडर की इस पोस्ट पर फैंस ने खुलकर अपने विचार रखे हैं. फैंस के एक वर्ग का कहना है कि प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में इस बात के कोई मायने नहीं है. और विरोधी हमेशा खासकर खतरनाक बल्लेबाज के खिलाफ कमजोरी को निशाना बनाता है.

यह फैन बिल्कुल भी पठान से समहत नहीं है. इसका कहना है कि आप विकेट लेने के लिए बॉलिंग करते हैं, उपहार देने के लिए नहीं

Advertisement

यह क्रिकेट फैन भी पठान को नसीहत दे रहा है

यह फैन भी कह रहा है कि पठान भाई थोड़ा ज्यादा हो गया

Advertisement

वह पेशेवर है. गेंदबाज उन पर वार करेंगे. और ठीक इसी अंदाज में वैभव उनकी ठुकाई कर रहा है

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak 2026 : नीट री-एग्जाम में क्यों पड़ रही वायुसेना की जरूरत और क्या होगा फायदा? | NDTV