4 minutes ago

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score, IPL 2026: पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को दूसरा झटका इन्फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में लगा है. जिन्हें किसी और ने नहीं कगिसो रबाडा ने अपने जाल में फंसाया है. कोहली का शानदार कैच राशिद खान ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए कोहली 13 गेंद में 28 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का देखने को मिला. 

आपको बता दें कि टूर्नामेंट का आधा चरण पूरा हो चुका है. गुजरात टाइटंस की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है. दूसरी तरफ मौजूदा चैंपियन आरसीबी शानदार फॉर्म में है और उसने आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है. आरसीबी अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

आरसीबी की तरफ से उसके तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर कहर बरपाया है. जहां भुवनेश्वर ने अपनी शानदार स्विंग से पुराने दिनों की याद दिला दी है. वहीं हेजलवुड ने टेस्ट मैच के स्तर की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया है. वह बल्ले के बाहरी किनारे को लक्ष्य बनाकर गेंदबाजी कर रहे हैं. (LIVE SCORECARD)

आज के मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन 

GT की प्लेइंग XI : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

GT इम्पैक्ट सब : राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधू और कुलवंत खेजरोलिया. 

RCB की प्लेइंग XI : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड. 

RCB इम्पैक्ट सब : रसिख डार सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर. 

यह भी पढ़ें- रोहित, विराट, गंभीर, श्रेयस अय्यर नहीं तो कौन है IPL का ऑल टाइम बेस्ट कैप्टन? क्रिस गेल के बयान से मची खलबली

Apr 30, 2026 20:01 (IST)

GT vs RCB LIVE: RCB ने पहले पॉवरप्ले में ठोके 59 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए हैं. देवदत्त पड़िक्कल नौ गेंद में 15, जबकि कैप्टन रजत पाटीदार नौ गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी जेकब बेथेल (05) और विराट कोहली (28) हैं. 

Apr 30, 2026 19:57 (IST)

GT vs RCB LIVE: RCB ने पांच ओवरों में बनाए 53 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले पांच ओवरों में 53/2 रन बनाए हैं. मौजूदा समय में देवदत्त पड़िक्कल आठ गेंद में 14, जबकि कैप्टन रजत पाटीदार चार गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी जेकब बेथेल (05) और विराट कोहली (28) हैं. 

Apr 30, 2026 19:52 (IST)

GT vs RCB LIVE: रबाडा के शिकार बने विराट कोहली, RCB को लगा दूसरा झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बड़ा झटका लगा है. इन्फॉर्म बल्लेबाज  विराट कोहली आउट हो चुके हैं. उन्हें किसी और ने नहीं कगिसो रबाडा ने अपने जाल में फंसाया है. जिनका शानदार कैच राशिद खान ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए कोहली 13 गेंद में 28 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का देखने को मिला. 

Apr 30, 2026 19:45 (IST)

GT vs RCB LIVE: जेकब बेथेल आउट, RCB को लगा पहला झटका

गुजरात टाइटंस की टीम को पहली सफलता जैकब बेथेल के रूप में प्राप्त हुई है. मोहम्मद सिराज ने जैकब बेथेल को राशिद के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बेथेल पांच गेंद में एक चौका की मदद से पांच रन बनाने में कामयाब रहे. 

Advertisement
Apr 30, 2026 19:43 (IST)

GT vs RCB LIVE: 4,4,4,4,4, रबाडा को कोहली ने धो डाला, लगाए लगातार पांच चौके

पारी का दूसरा ओवर कगिसो रबाडा ने डाला. जहां विराट कोहली प्रचंड में नजर आए. इस ओवर में उन्होंने कुल पांच लगाए. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 27/0 रन है. कोहली आठ गेंद में 22 और बेथेल चार गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Apr 30, 2026 19:38 (IST)

GT vs RCB LIVE: सिराज की किफायती गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज कुल छह रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के छह रन है. 

Advertisement
Apr 30, 2026 19:30 (IST)

GT vs RCB LIVE: विराट कोहली और जैकब बेथेल ने संभाला मोर्चा, खेल हुआ शुरू

खेल शुरू हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और जैकब बेथेल पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज डाल रहे हैं. 

Apr 30, 2026 19:20 (IST)

IPL 2026 LIVE Updates: छह नंबर की पिच पर खेला जाएगा आज का मुकाबला

आज का मुकाबला छह नंबर की पिच पर खेला जा रहा है, जो कि 75 प्रतिशत लाल मिट्टी की बनी हुई है. 

Apr 30, 2026 19:15 (IST)

IPL 2026 LIVE: आज के मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

GT की प्लेइंग XI : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

GT इम्पैक्ट सब : राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधू और कुलवंत खेजरोलिया. 

Apr 30, 2026 19:14 (IST)

GT vs RCB LIVE: आरसीबी की प्लेइंग XI

RCB की प्लेइंग XI : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड. 

RCB इम्पैक्ट सब : रसिख डार सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर. 

Advertisement
Apr 30, 2026 19:13 (IST)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru LIVE: रजत पाटीदार भी करना चाहते थे पहले गेंदबाजी

वहीं टॉस गंवाने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'हम भी पहले फील्डिंग ही करना चाहते थे. मुझे नहीं लगता है कि घास से कुछ ज्यादा मदद मिलेगी. उम्मीद है हम एक अच्छा लक्ष्य देने में कामयाब रहेंगे. हमने जिस तरह से पहले हाफ में खेला है, वो काफी शानदार है. आज के मैच के लिए हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.'

Apr 30, 2026 19:10 (IST)

GT vs RCB Live Score: शुभमन गिल ने बताई पहले गेंदबाजी करने की वजह

टॉस जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इस मैदान में शुरुआती चार से पांच ओवरों में स्विंग मिलती है और इसी वजह से ओस को देखते हुए हम रन चेज करना चाहते हैं. आगे को दो मैच तय करेंगे कि हम टूर्नामेंट में कितना आगे जाते तक हैं. आरसीबी की टीम काफी अच्छा खेल दिखा रही है. वो डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उसी तरह का प्रदर्शन दिखा रहे हैं.' 

Advertisement
Apr 30, 2026 19:03 (IST)

GT vs RCB Live Score: शुभमन गिल ने जीता टॉस, RCB को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है. 

Featured Video Of The Day
टुडेज चाणक्य के EXIT POLL में बंगाल में बीजेपी की सरकार! 192 सीटों का अनुमान