Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां गुजरात की टीम 89 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. जीटी की तरफ से जीत के लिए मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 13.4 ओवरों में 140 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके. दुबे के अलावा पारी का आगाज करते हुए मैथ्यू शॉर्ट ने 14 गेंदों में 24, जबकि कार्तिक शर्मा और अंशुल कम्बोज ने क्रमशः 19-19 रन बनाए. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. (Scorecard)
सिराज, रबाडा और राशिद खान ने चटकाए तीन-तीन विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान गुजरात की तरफ से सिराज, रबाडा और राशिद खान ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा गिल ने कार्तिक शर्मा को रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
229 रन बनाने में कामयाब हुई थी गुजरात टाइटंस
इससे पहले अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आज गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए साई सुदर्शन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 53 गेंदों में 84 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन शुभमन गिल ने 37 गेंद में 64, जबकि जोस बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रनों का योगदान दिया.
मुकेश, जॉनसन और कम्बोज को मिली एक-एक सफलता
विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कम्बोज ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी गुजरात और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैंमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, मैक्नील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव और अमान खान.
यह भी पढ़ें- हार्दिक की वजह से बिगड़ गया है मुंबई का माहौल, रोहित को क्यों बनाया जाना चाहिए फिर से कप्तान? दिग्गज ने बताया
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: गुजरात के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कहर, 140 रनों पर ढेर हो गई CSK, 89 रनों से मिली जीत
आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां गुजरात की टीम 89 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. जीटी की तरफ से जीत के लिए मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 13.4 ओवरों में 140 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके.
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: नूर अहमद आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को नौवां झटका नूर अहमद के रूप में लगा है, जो नौवें क्रमपर बल्लेबाजी करते हुए रबाडा का शिकार बने. टीम का स्कोर 13.3 ओवरों में 9-140 रन है.
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस ने भी छोड़ा साथ, राशिद के बने तीसरे शिकार, संकट में टीम
डेवाल्ड ब्रेविस भी आउट हो चुके हैं. राशिद खान के वो तीसरे शिकार बने हैं. ब्रेविस का शानदार कैच होल्डर ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व ब्रेविस ने कुल 10 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह आठ रन बनाने में कामयाब रहे.
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: CSK को लगा सातवां झटका, कंबोज लौटे पवेलियन, संकट में टीम
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सातवां झटका अंशुल कंबोज के रूप में लगा. कंबोज आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में 19 रन बनाकर राशिद खान के दूसरे शिकार बने हैं. उनका कैच होल्डर ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 12.1 ओवरों में 8-138 रन है.
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: शिवम दुबे ने भी छोड़ा साथ, CSK को लगा 6वां झटका, संकट में टीम
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को छठवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा. दुबे सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 47 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच शुभमन गिल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 10.3 ओवरों में 6-116 रन है.
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: सीएसके ने 10 ओवरों में ठोके 108 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. डेवाल्ड ब्रेविस छह गेंद में छह और शिवम दुबे 15 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को आखिरी के 60 गेंदों में जीत के लिए 121 रनों की जरूरत है.
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: सीएसके का हाल बेहाल, आठ ओवरों में बनाए 72/5 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पारी के आठ ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने आठ ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए हैं. डेवाल्ड ब्रेविस चार गेंद में चार और शिवम दुबे पांच गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: पांचवां विकेट गिर गया
कार्तिक शर्मा 19 रन बनाकर आउट, चेन्नई की आधी टीम पवेलियन में...मिडऑफ की तरफ खेलकर कार्तिक ने गैरजरूरी रन लेने की कोशिश की....रन लेने की जरूरत नहीं थी..कार्तिक ने डाइव लगाई..गिल का थ्रो...कार्तिक पीछे रह गए...पांचवां विकेट गिर गया...मैच का क्या होगा..अब बच्चे-बच्चे को पता है..!
T vs CSK LIVE Score, IPL 2026: बॉलिंग में बदलाव
हाल ही में भारत ए टीम में चुने गए लेफ्टी पेसर अरशद खान अटैक पर...गति पर ज्यादा फोकस रहता अरशद का..छोटे कद के हैं, लेकिन टप्पा खान के बाद गेंद ऊपर की ओर चढ़ती है...यह इनकी यूएसपी है..
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: खत्म हुई शॉर्ट की पारी
रबाडा ने दिया चेन्नई को चौथा झटका, मैथ्यू शॉर्ट 24 रन बनाकर लौटे...पावर-प्ले के आखिरी ओवर की रबाडा की पहली गेंद...जम चुके शॉर्ट की 30 गज के घेरे पर मिडऑन पर खड़े प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर से गेंद को उड़ाने की कोशिश...सही फैसला...इरादे एकदम सही...लेकिन सिर्फ इरादे से ही दुनिया नहीं चलती...बल्ले पर कंट्रोल भी तो होना चाहिए..घूम गया बैट....गेंद बीचो-बीच न आकर साइड में तो आई ही..मिस टाइम भी हो गया शॉट....गेंद सर्किल पार नहीं कर सकी...मिडऑन के हाथ में....चौथा विकेट गिर गया चेन्नई का
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: चेन्नई को झटके पे झटका!
सिराज ने दिए चेन्नई को 3 गेंदों में 2 बड़े झटके, उर्विल पटेल फिर फेल...एक गेंद खाली जाने के बाद सिराज की इस गेंद पर उर्विल पटेल ने लेग साइड में लॉफ्टेड शॉट खेलने की बढ़िया कोशिश...शॉट चयन सही था..इलाका भी सही था..बस गेंद को मिड्ल नहीं कर सके..बल्ले का किनारा लिया और गेंद डीप स्कवॉयर लेग पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में....खाता भी नहीं खोल सके..
GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: गायकवाड़ गए!
सिराज को दूसरी सफलता, कप्तान गायकवाड़ पवेलियन लौटे..शफल करके फाइनल लेग के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश..सिराज की गेंद स्टंप में जा घुसी...बोल्ड हो गए ऋतुराज
GT vs CSK LIVE: रबाडा का महंगा ओवर
दूसरा ओवर फेंकने आए कैगिसो रबाडा एक ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को दो बेहतरीन शॉट...चौका...और छक्के के क्या कहने....ओवर से आए 13 रन...
CSK: (23/1 (1.6 ओवर)
GT vs CSK LIVE: सिराज ने दिया CSK को बड़ा झटका, सैंमसन पहली ही गेंद पर लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहला झटका संजू सैंमसन के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच विकेट के पीछे बटलर ने पकड़ा है.
GT vs CSK LIVE: सैंमसन और शॉर्ट कर रहे हैं पारी का आगाज
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लक्ष्य पारी का आगाज संजू सैंमसन और मैट शॉर्ट कर रहे हैं. टीम को जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य मिला है.
GT vs CSK LIVE: सुदर्शन, गिल और बटलर का अर्धशतक, गुजरात ने चेन्नई के दिया 230 रन का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस की टीम ने अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए अब निर्धारित ओवरों में 230 रन बनाने होंगे. पारी का आगाज करते हुए साई सुदर्शन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 53 गेंदों में 84 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन शुभमन गिल ने 37 गेंद में 64, जबकि जोस बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कम्बोज ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
GT vs CSK LIVE: जोस बटलर ने जड़ा अर्धशतक
जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 25 गेंद में 215.38 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 19.2 ओवरों में 221/3 रन है.
GT vs CSK LIVE: सुदर्शन के बाद राहुल तेवतिया ने भी छोड़ा साथ, गुजरात को लगा तीसरा झटका
राहुल तेवतिया भी आउट हो चुके हैं. जिन्हें गायकवाड़ ने रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. वह आज के मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 18.3 ओवरों में 3-207 रन है.
GT vs CSK LIVE: शतक से चूके सुदर्शन, गुजरात टाइटंस को लगा दूसरा झटका
गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 53 गेंद में 158.49 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाकर कम्बोज का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच शॉर्ट ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 18.2 ओवरों में 2-207 रन है.
GT vs CSK LIVE: गुजरात ने 200 का आंकड़ा किया पार, बटलर-सुदर्शन का खूब चला रहा है बल्ला
गुजरात टाइटंस की टीम ने 200 के आंकड़े को पार कर लिया है. टीम को स्कोर 18 ओवरों में 201 रन है. टीम के लिए साई सुदर्शन 51 गेंद में 78 और जोस बटलर 21 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: सुदर्शन और बटलर मचा रहे हैं विस्फोट, गुजरात 200 के करीब पहुंची
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन 48 गेंद में 70 और जोस बटलर 18 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: गुजरात ने 15 ओवरों में बनाए 159 रन
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं.
GT vs CSK LIVE: बटलर ने क्रीज पर रखा कदम, गुजरात 129/1
गुजरात टाइटंस की टीम ने 13 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन 37 गेंद में 51 और जोस बटलर चार गेंद में चार बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका, कैप्टन शुभमन गिल आउट
गुजरात टाइटंस की टीम को पहला झटका कैप्टन शुभमन गिल के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए जॉनसन का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच शिवम दुबे ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व दुबे 37 गेंद में 172.97 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले.
GT vs CSK LIVE: साई सुदर्शन ने जड़ा आईपीएल करियर का 19वां अर्धशत
साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 19वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 35 गेंद में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 11.1 ओवरों में 122/0 रन है.
GT vs CSK LIVE: गिल का बल्ला उगल रहा है आग, गुजरात ने 10 ओवरों में ठोके 111 रन
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 111 रन बनाए हैं. शुभमन गिल 30 गेंद में 62 और साई सुदर्शन 30 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: गुजरात के 100 रन हुए पूरे
गुजरात टाइटंस की टीम ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 100 रन के आंकड़े को छू लिया है. इस स्कोर तक पहुंचने में टीम को 9.1 ओवर लगे हैं. शुभमन गिल 27 गेंद में 52 और साई सुदर्शन 29 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल करियर का 32वां अर्धशतक
शुभमन गिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 32वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 23 गेंद में 217.39 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के देखने को मिले हैं. टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 79/0 रन है.
GT vs CSK LIVE: पहले पॉवरप्ले में गुजरात ने ठोके 62 रन, गिल का तूफान जारी
गुजरात टाइटंस की टीम ने अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में 62 रन बनाए हैं. टीम के लिए शुभमन गिल 18 गेंद में 35 और साई सुदर्शन 18 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. विपक्षी टीम की तरफ से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह और अंशुल कम्बोज ने अबतक गेंदबाजी की है.
GT vs CSK LIVE: गुजरात ने पांच ओवरों में ठोके 48 रन
गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की है. टीम का स्कोर पांच ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 48 रन है. शुभमन गिल 15 गेंद में 27 और साई सुदर्शन 15 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: गिल का प्रहार शुरू, गुजरात ने तीन ओवरों में बनाए 30 रन
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने तीन ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 30 रन बनाए हैं. शुभमन गिल 11 गेंद में 17 और साई सुदर्शन सात गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: जॉनसन ने पहले ओवर में ही लुटाए 23 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पारी का दूसरा ओवर स्पेंसर जॉनसन ने डाला. जहां विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी 15 रन बटोरने में कामयाब रही. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 23 रन है. शुभमन गिल 10 गेंद में 16 और साई सुदर्शन दो गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: सीएसके को झटका, संजू सैंमसन ने चोट लगने के बाद छोड़ा मैदान
संजू सैंमसन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उर्विल पटेल उठा रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: शुभमन गिल ने पहले ओवर में ही जड़ा चौका
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पारी का पहला ओवर मुकेश चौधरी ने डाला. जहां विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी आठ रन बटोरने में कामयाब रही. शुभमन गिल पांच गेंद में सात और साई सुदर्शन एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: खेल शुरू, शुभमन गिल और साई सुदर्शन संभाल रहे हैं मोर्चा, CSK को बस जीत मंजूर!
खेल शुरू हो चुका है. गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मुकेश चौधरी डाल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: CSK के खिलाफ मैच के लिए GT की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.
GT vs CSK LIVE: आज के मुकाबले के लिए CSK की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैंमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
GT vs CSK LIVE: टॉस गंवाने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का बयान
वहीं टॉस गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'अगर टॉस जीतते तो हम भी पहले गेंदबाजी करने का ही चुनाव करते. हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है. साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. अभी काम पूरा नहीं हुआ है. उम्मीद करते हैं हमारे तीन मैच और बेहतर होंगे.'
GT vs CSK LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया दो बदलाव के साथ मैदान में उतर रही है CSK
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच से बाउंस और पेस नजर आ रही है. जिसका हम फायदा उठाना चाहेंगे. हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं. प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट को चुना गया है, जबकि अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह खेल रहे हैं.'
GT vs CSK LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता
आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है.
नमस्कार!
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.














