ग्लेन मैक्सवेल टी20 वर्ल्ड कप से लेने जा रहे हैं संन्यास? तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब, सपना भी बताया

ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला पिछले काफी समय से खामोश गुजर रहा है. जारी टी20 वर्ल्ड कप में भी वह गेंदबाजों के सामने जुझते हुए ही नजर आए थे. जिसके बाद से लोग उनके संन्यास की अटकलें रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Glenn Maxwell
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्लेन मैक्सवेल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है
  • मैक्सवेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2028 और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की है
  • ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा कि अगले 12 महीनों में होने वाली घटनाओं के आधार पर भविष्य के निर्णय लेने का मन है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने साफ कर दिया है कि उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का अभी कोई इरादा नहीं है. वह टी20 वर्ल्ड कप 2028 और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शिरकत करना चाहते हैं. मैक्सवेल मौजूदा समय में 37 साल और 141 दिन के हैं. वह अगले टी20 वर्ल्ड कप तक  करीब 40 वर्ष के हो जाएंगे. ऐसे में उस समय तक उनके लिए फिटनेस बनाए रखना एक चुनौती होगी. 

मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन पर उठ रहे हैं सवाल 

ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला पिछले काफी समय से खामोश गुजर रहा है. जारी टी20 वर्ल्ड कप में भी वह गेंदबाजों के सामने जुझते हुए ही नजर आए थे. जिसके बाद से लोग उनके संन्यास की अटकलें लगा रहे हैं. मगर दमदार ऑलराउंडर खिलाड़ी का कुछ अलग ही विचार है. वे अपने भविष्य के बारे में कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहते हैं. 

मैक्सवेल ने बुधवार को मेलबर्न में पत्रकारों के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि अपने भविष्य के बारे में कोई निर्णय न लेने का कारण शायद अगले 12 महीनों में होने वाली घटनाओं पर आधारित है. टी20 के ज्यादा मुकाबले तय नहीं हैं. शायद इसलिए किसी तरह की औपचारिक घोषणा की जरूरत नहीं है. मैं यह देखना चाहता हूं कि मेरा शरीर किस तरह काम कर रहा है और मेरी यात्रा कैसी चल रही है. अगर भविष्य में खेलने का मौका मिलता है, तो उम्मीद है कि मैं पूरी तरह से फिट और फॉर्म में रहूंगा.'

ऑस्ट्रेलिया के पास हैं सीमित मौके 

बता दें टी20 वर्ल्ड कप का अगला सीजन 2027 में खेला जाएगा. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पास सीमित टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हैं. कंगारू टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले करीब आठ द्विपक्षीय मुकाबले खेलने हैं. 

Advertisement

वनडे को अलविदा बोल चुके हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. मगर उन्हें उम्मीद है कि वह टी20 फॉर्मेट में लंबे समय तक शिरकत करेंगे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खबर लिखे जाने तक उन्होंने 130 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.

इस बीच उनके बल्ले से 118 पारियों में 28.97 की औसत से 2897 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 86 पारियों में 29.70 की औसत से 51 सफलता प्राप्त की है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- VIDEO: सेमी फाइनल से पहले किसके पास पहुंचे अभिषेक, ईशान और अक्षर पटेल? हाथ जोड़कर जीत के लिए की विनती
 

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha New Video: राघव चड्ढा के 3 मिनट के नए वीडियो में चौंकाने वाले खुलासे
Topics mentioned in this article