‘मैं माफी चाहता हूं’, वैभव सूर्यवंशी का अभी डेब्यू न कराएं, पूर्व दिग्गज ने BCCI से कहा

Carlos Brathwaite react on Vaibhav Sooryavanshi: ब्रैथवेट ने कहा कि सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ रहने और सीखने का मौका दिया जाना चाहिए। वह अपनी उम्र के भी कई युवा क्रिकेटरों से सीख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi vs Brian Lara

Carlos Brathwaite on Vaibhav Sooryavanshi : वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने 15 साल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को संभालने में सावधानी बरतने की बात कही है। उनका मानना ​​है कि इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दबाजी में लाने के बजाय धीरे-धीरे मौका दिया जाना चाहिए.  ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो टाइमआउट में ब्रैथवेट ने कहा, "मैं माफी चाहता हूं, वैभव, लेकिन अगर आप देखें कि वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा को कैसे संभाला, तो वह एक जेनरेशनल टैलेंट थे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था.

ब्रैथवेट ने बताया कि इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में उतरने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था. “तो वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें विव रिचर्ड्स जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के साथ रखा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रखा. वह एक अलग समय था जब कई टूर गेम होते थे. लारा ने डेब्यू करने से पहले सीनियर खिलाड़ियों के साथ अपनी स्किल्स डेवलप की थी. इसके बाद उनका करियर कैसा रहा था, यह हम सभी जानते हैं.

ब्रैथवेट ने कहा कि सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ रहने और सीखने का मौका दिया जाना चाहिए। वह अपनी उम्र के भी कई युवा क्रिकेटरों से सीख सकते हैं.

घरेलू क्रिकेट, भारत ए, और अंडर-19 टीम के बाद आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था. उस सीजन जीटी के खिलाफ वैभव ने शतक लगाया था और टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. आईपीएल 2026 में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. सीजन के 8 मैचों में 2 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से वैभव ने 357 रन बना लिए हैं. वैभव ने अपने दोनों अर्धशतक 15-15 गेंदों पर पूरे किए, जबकि शतक के लिए 36 गेंदें लीं। आईपीएल 2025 में वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाया था.

सूर्यवंशी ने इस सीजन में 32 छक्के और 31 चौके लगाए हैं. 15 साल के इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के बड़े शॉट लगाए हैं. उनकी बेखौफ अंदाज को देखते हुए ही उन्हें टी20 टीम में जगह दिए जाने की मांग हो रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, टूट गया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
PM Modi Speech: 'पहले चरण में TMC का अहंकार टूटा' - बंगाल में गरजे PM मोदी | Bengal Elections 2026
Topics mentioned in this article