Video: पिता को खोया, फिर भी टीम इंडिया के लिए जुड़े रिंकू सिंह, गौतम गंभीर ने उनके जज्बे को ऐसे किया सलाम

Gautam Gambhir on Rinku Singh: गंभीर ने रिंकू सिंह के लिए खास मैसेज शेयर किया जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. वीडियो में गंभीर रिंकू के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों को अपने स्पीच के जरिए मोटिवेट करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gautam Gambhir motivational speech on Rinku Singh:

T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉकआउट मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जहां भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर मैच जीता था, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू ने 97 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई थी. उस मैच में गौतम गंभीर ने कोच के तौर पर मोटिवेशनल स्पीच देते हुए भी नजर आए थे जिसका वीडियो बीसीसीआई ने पोस्ट किय़ा है. अपने मोटिवेशनल स्पीच में गंभीर ने सबसे पहले रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम किया है. गंभीर ने अपने स्पीच में रिंकू का नाम सबसे पहले लेते हुए कहा, रिंकू, मुझे पता है कि इस तरह की स्थिति में वापस लौटने पर कितना साहस लगता है. एक चीज ध्यान में रखना, आप अकेले नहीं हैं. पूरी टीम आपके साथ है.'

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

इसके अलावा गंभीर ने टीम इंडिया को जमकर खेलने की सलाह दी और साथ ही कहा कि "यदि आपके ऊपर किसी तरह का दबाव आता है तो इसे पूरी तरह से पॉजिटिव में लें अपने देश के लिए खेलने का जज्बे को याद रखे और सबसे अहम बात एक दूसरे के खिलाफ खेंले." गंभीर के स्पीच ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया. गंभीर के स्पीच के बाद खिलाड़ियों ने मिलकर जोर से ताली बजाई. 

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था. सिंह 58 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे, अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर आए थे, पिता के अंतिम संस्कार के बाद रिंकू फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़े थे. हालांकि रिंकू को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में शामिल नहीं किया गया था लेकिन जिस तरह का जज्जा रिंकू ने दिखाया था, उसने फैन्स का दिल जीत लिया है.  

Featured Video Of The Day
Baba Bageshwar Exclusive: कब शादी करेंगे बाबा बागेश्वर? NDTV से बातचीत में किया खुलासा!