Video: जल्दी खा लियो... जब डिनर पार्टी के लिए पहुंचे अभिषेक शर्मा तो गौतम गंभीर ने उनसे क्यों कहा ऐसा ?

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम में एकता बनाए रखने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले अपनी दिल्ली वाली रेसिडेंस पर टीम के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gautam Gambhir hosts special dinner for T20 World Cup team

Gautam Gambhir viral video With Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गंभीर ने रविवार को अपने घर पर एक खास डिनर होस्ट किया. यह डिनर 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले था. गंभीर की ओर से दी गई डिनर पार्टी में बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी गंभीर के घर पहुंचे. वहीं, डिनर पार्टी के दौरान एक वीडियो भी वायरल है, दरअसल, जब अभिषेक शर्मा गंभीर के घर पहुंचे तो हेड कोच ने अभिषेक को जल्दी खाना खाने के लिए कहा.

गंभीर ने अभिषेक को ऐसा क्यों कहा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि गंभीर ने अभिषेक को ऐसा क्यों कहा, यह साफ नहीं है लेकिन कयास लग रहे हैं कि अभिषेक की फिटनेस इस समय ठीक नहीं है इसलिए गंभीर ने विस्फोटक बल्लेबाज को आराम से और जल्दी खाने के लिए कहा जिससे वो समय पर सो सके.

बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) के खिलाफ अपना पहला ग्रुप-स्टेज मैच 29 रनों से जीता था. यह पहली बार नहीं है जब गंभीर ने भारतीय टीम को ऐसी मेहमाननवाज़ी दी है. पिछली बार जब टीम दिल्ली आई थी, तो हेड कोच ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान भी ऐसी ही एक पार्टी दी थी. यह कदम टीम में एकता बनाने और वर्ल्ड कप कैंपेन के दबावों के बीच टीम में एक पारिवारिक माहौल बनाने के प्रति गंभीर की कमिटमेंट को दिखाता है.

बता दें कि भारत ने पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत लिया था. इस मैच में अभिषेक शर्मा बिना रन बनाए गोल्डन डक का शिकार हुए थे. अब 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मैच है. ऐसे में देखना होगा कि दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा क्या कमाल करते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections | 'Zubeen Garg को न्याय, Himanta पर कार्रवाई' बारिश के बीच Gaurav Gogoi EXCLUSIVE