Fastest Balls in IPL 2026: किसान के बेटे ने फेंकी IPL 2026 की सबसे तेज गेंद, जानें कौन है ?

Fastest Balls in IPL 2026: आईपीएल 2026 में यह किसी भी गेंदबाज की ओर से फेंकी गई सबसे तेज गेंद है. इस मामले में दूसरे नंबर पर  एनरिक नॉर्खिया है जिन्होंने 150.9 की गति से सबसे तेज गेंद फेंकी है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Fastest Balls in IPL History: किसान के बेटे ने मच्ई सनसनी

Who is Ashok Sharma: आईपीएल एक ऐसा मंच है जो सपने दिखाता है और उसे पूरा करने का मौका देता है. हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में कुछ ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जो अपना सपना पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में अब अशोक शर्मा का नाम सबसे आगे है. इस आईपीएल में अशोक शर्मा ने सबसे तेज गेंद फेंकने का कमाल कर दिखाया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान अशोक शर्मा ने 154.2 Km/h की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया. आईपीएल 2026 में यह किसी भी गेंदबाज की ओर से फेंकी गई सबसे तेज गेंद है. इस मामले में दूसरे नंबर पर  एनरिक नॉर्खिया है जिन्होंने 150.9 की गति से सबसे तेज गेंद फेंकी है. 

कौन है अशोक शर्मा

राजस्थान के एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने इस सीजन 90 लाख में खरीदा था. अशोक के बड़े भाई भी क्रिकेट खेलते थे लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण बड़े भाई अक्षय ने क्रिकेट छोड़ दिया और अपने छोटे भाई को उसके सपने को जीने का मौका दिया. अक्षय ने अशोक के लिए क्रिकेट छोड़ दिया और अपने पिता के साथ मिलकर अशोक के सपने को पूरा करने में जुट गए थे. 

बड़े भाई ने छोटे भाई के सपने को पूरा करने के लिए छोड़ी अपनी क्रिकेट

अशोक शर्मा जयपुर के पास के गांव रामपुरा से आते हैं और क्रिकेट तक का उनका सफ़र एक भावुक पारिवारिक कहानी से जुड़ा है. वे एक साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े, जहां पैसे की तंगी थी और उनके पिता, नथुलाल, केवल एक बेटे के क्रिकेट के सपनों को ही पूरा कर सकते थे. एक निस्वार्थ फैसले में, अशोक के बड़े भाई, अक्षय शर्मा ने अशोक को अपने जुनून को पूरा करने देने के लिए अपने क्रिकेट के सपनों को छोड़ दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय ने खेल से दूरी बना ली और खेती तथा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया, और अपने माता-पिता को इस बात के लिए राजी किया कि वे अशोक के क्रिकेट करियर को पूरी तरह से समर्थन दें. 

एक समय छोड़ने वाले थे क्रिकेट

23 साल के इस गेंदबाज का सफ़र आसान नहीं था.अंडर-23 स्तर पर मौकों के लिए संघर्ष करने के बाद, अशोक शर्मा ने तो खेल छोड़ने के बारे में भी सोच लिया था. हालांकि, उन्हें घरेलू क्रिकेट में 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बड़ा मौका मिला, जहां वे एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर उभरे और 10 मैचों में 22 विकेट लिए. 

Advertisement

पंजाब किंग्स के खिलाफ किया अपना आईपीएल डेब्यू

अशोक शर्मा ने 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ़ अपना IPL डेब्यू किया और तुरंत ही उम्मीदों पर खरे उतरे, उन्होंने अपनी पहली ही गेंद 149.7 kmph की रफ़्तार से फेंकी. जल्द ही उन्होंने अपना पहला आईपीएल विकेट भी ले लिया; उन्होंने मार्को जानसेन को 'बैक-ऑफ़-द-हैंड' स्लोअर गेंद पर आउट किया और मैच को 1/31 के आंकड़ों के साथ खत्म किया.

अब बने आईपीएल 2026 के सबसे तेज गेंदबाज

हालांकि उन्होंने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ समय बिताया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली थी. गुजरात टाइटन्स का उन्हें 2026 के ऑक्शन में 90 लाख रुपये में साइन करने का फैसला अब रंग ला रहा है.  अब लीग के सबसे तेज गेंदबाज बन चुके अशोक का उभार वाकई कमाल का है, खासकर ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसने कभी क्रिकेट पूरी तरह से छोड़ने का मन बना लिया था. 

Advertisement

IPL 2026 की 5 सबसे तेज गेंद

  1. 154.2 kmph - अशोक शर्मा (GT)
  2. 150.9 kmph - एनरिक नॉर्टजे (LSG)
  3. 149.7 kmph - कार्तिक त्यागी (KKR)
  4. 149.1 kmph - कगिसो रबाड़ा (GT)
  5. 145.6 kmph - जेमी ओवर्टन (CSK)

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंदें

  1. 157.71 km/h – शॉन टेट (Rajasthan Royals, 2011)
  2. 157.4 km/h – गेराल्ड कोएट्जी (Mumbai Indians, 2024)
  3. 157.3 km/h – लॉकी फर्ग्यूसन (Gujarat Titans, 2022)
  4. 157.0 km/h – उमरान मलिक (Sunrisers Hyderabad, 2022)
  5. 156.7 km/h – मयंक यादव (Lucknow Super Giants, 2024)
  6. 156.22 km/h – एनरिक नोकिया (Delhi Capitals, 2020)
  7. 154.2 km/h – अशोक शर्मा Sharma (Gujarat Titans, 2026)

ये भी पढ़ें-  GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी देखें - Video: अद्भुत, अद्वितीय...आखिरी 2 ओवर में आर्चर- देशपांडे ने ऐसे पलटी बाजी, रवि शास्त्री की भी रुक गई थी सांसें

Featured Video Of The Day
Iran Nuclear Power Plant Attacked: Bushehr पर 4 बार हमला, GCC तक Radiation का खतरा?
Topics mentioned in this article