वैभव सूर्यवंशी का जादू, भारत-इंग्लैंड T20 मैचों की टाइमिंग में बदलाव, भारत में इतने बजे से होगा Live टेलीकास्ट

भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. टी-20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका भी देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंग्लैंड में मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

The Timing of IND vs ENG T20I Series: भारत में फैन्स के लिए अच्छी ख़बर है , इंग्लैंड में खेले जाने वाले T20I मैच की टाइमिंग में बदलाव हुए हैं. पहले फैन्स इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच भारत में रात 11 बजे (IST) से देख सकते थे लेकिन अब टी-20 सीरीज के सभी मैच भारत के समय के अनुसार रात 10 बजे (IST) से शुरू होंगे. यानी भारतीय क्रिकेट फैन्स रात  10 बजे से टी-20 क्रिकेट का रोमांच का मजा ले सकेंगे. ईएसपीएन के रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने  टी-20 पर ज्यादा से ज्यादा दर्शक पाने के लिए भारत के T20I मैचों के समय में बदलाव किया है. बता दें कि टी-20 सीरीज में इस बार वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड में होने वाले इंटरनेशनल मैचों के शुरू होने का समय इंग्लैंड बोर्ड ने, वेन्यू, विरोधी बोर्ड और घरेलू और  विदेशी ब्रॉडकास्टर्स Sky Sports (UK) और Sony Sports Network (India)) के बीच बातचीत के बाद तय किया गया है.

सीरीज के तीन मैचों का लाइव टेलीकास्ट रात बजे से होगा तो वहीं, बाकी के दो मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में शाम 7 बजे से होंगे. 

भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज के टाइमिंग में हुआ बदलाव

  • 1 जुलाई 2026, पहला टी20 मैच - भारतीय समयानुसार रात 10 बजे, 
  • 4 जुलाई 2026, दूसरा टी20 मैच - भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
  • 7 जुलाई 2026, तीसरा टी20 मैच - भारतीय समयानुसार रात 10 बजे
  • 9 जुलाई 2026, चौथा टी20 मैच - भारतीय समयानुसार रात 10 बजे
  • 11 जुलाई 2026, 5वां टी20 मैच - भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे

ये भी पढ़ें-केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Advertisement

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत में बने ये 5 महारिकॉर्ड, मानव सुथार और शुभमन गिल ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

भारतीय टीम ने शनिवार को टी20 सीरीज के लिए  टीम की घोषणा की, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया तो वहीं, सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी-20 कप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड के खिलाफ़ दो मैचों की सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ भारत को तीन वनडे और तीन टी-20 सीरीज खेलनी है. 

Advertisement

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन के कारण आयरलैंड-भारत T20I मैचों में दिलचस्पी बढ़ी है, जिसमें सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं.. दोनों मैचों के टिकट बिक चुके थे, बेलफ़ास्ट के स्टॉर्मोंट में सिविल सर्विस ग्राउंड की कैपेसिटी लगभग 4,500 होगी. इसी मैदान पर दोनों मैच खेले जाएंगे. 

Featured Video Of The Day
TMC के 'पुष्पा' जहांगीर खान गिरफ्तार, Mamata के साथ हुआ खेला!
Topics mentioned in this article