ENG vs NEP: नेपाल को हराने में इंग्लैंड के छूटे पसीने, हार कर भी दिल जीत ले गया पड़ोसी देश

England vs Nepal, ICC Mens T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला रविवार (आठ फरवरी) को इंग्लैंड और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मुंबई में खेला गया. जहां इंग्लैंड की टीम चार रनों से बाजी मारने में कामयाब रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंग्लैंड ने नेपाल को हराया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को चार रनों से हराया
  • इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए
  • नेपाल की टीम ने जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

England vs Nepal, ICC Mens T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला रविवार (आठ फरवरी) को इंग्लैंड और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मुंबई में खेला गया. जहां इंग्लैंड की टीम चार रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब ऐसा प्रतीत हो रहा था कि नेपाल की टीम यह मुकाबला अपने नाम कर लेगी. मगर दीपेंद्र सिंह ऐरी (44) और रोहित पॉडेल (39) के आउट होते ही टीम ट्रैक से उतर गई. आखिर में लोकेश बम ने 20 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 20 ओवरों में 180/6 रन तक ही पहुंच पाई और उसे नजदीकी मुकाबले में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा.

लियम डॉसन ने चटकाए दो विकेट 

इंग्लैंड की तरफ से लियम डॉसन ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. टीम के लिए इन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 5.25 की इकॉनमी से 21 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा विल जैक्स, सैम करन, ल्यूक वुड और जोफ्रा आर्चर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. 

184 रन बनाने में कामयाब हुई थी इंग्लैंड 

इससे पहले वानखेडे़ स्‍टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोते हुए 184 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेकब बेथेल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 35 गेंदों में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

बेथेल के अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हैरी ब्रूक ने 32 गेंदों में 165.62 की स्ट्राइक रेट से 53 रनों का योगदान दिया. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स 18 गेंद में नाबाद 39 रन बनाने में कामयाब रहे.

दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने चटकाए दो-दो विकेट 

नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव क्रमशः दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. उनके अलावा शेर मल्ला और संदीप लामिछाने के खाते में एक-एक विकेट आए. करण के सी और कुशल भुर्तेल को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. 

यह भी पढ़ें- जोस बटलर का टी20 वर्ल्ड कप में धमाका, जयवर्धने का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, अब विराट-रोहित निशाने पर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Karnataka Aircraft Crash News: विजयपुरा में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, खेती की जमीन पर गिरा विमान
Topics mentioned in this article