Pakistan Vs England: खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में जहां करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की नजरें ग्रुप ए में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल के गणित पर लगी हैं, तो वहीं कुछ ऐसा ही हाल इन चाहने वालों का ग्रुप-2 में पाकिस्तान के हालात को लेकर है. इंग्लैंड के खिलाफ (Eng vs Pak) मैच शुरू होने से पहले तक पाकिस्तान अपना एक मैच धुलवाकर एक प्वाइंट और 0.000 नेट रन-रेट (NRR) के साथ तीसरे नंबर पर है. अब जबकि भारतीय भी भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आगे देखना चाहते हैं, तो पाकिस्तान को ग्रुप में नंबर दो या एक बनना ही होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने पल्लेकल स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पूरा जोर लगाया. लेकिन आखिर में यह टीम कोटे के 20 ओवरों में 9 विकेट पर 164 रन बना सकी. और इसने पाकिस्तान के नंबर-1 पर पहुंचने के गणित को साफ कर दिया है.
इंग्लैंड ने की थी शानदार शुरुआत
इंग्लैंड पहले से ही ग्रुप में नंबर एक पोजीशन पर है. और उसने पिछले दिनों श्रीलंका को उसके घर में चौंकाकर टॉप पोजीशन कब्जाते हुए अपना नेट रन-रेट भी +2.550 कर लिया था. ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पायदान बरकरार रखने, तो पाकिस्तान उसका नंबर छीनने के लिए लड़ाई लड़ रहा है. इसी के तहत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 165 रनों का टारगेट दिया है.
नंबर-1 कब्जाना है, तो करना होगा यह काम!
पाकिस्तान ने शुरुआत तो इंग्लैंड टीम के खिलाफ बहुत ही शानदार की. और उसने अंग्रेजों के 3 विकेट 35 रन पर ही गंवा दिए थे, लेकिन ग्रुप में नंबर-1 बनने के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड को कम से कम 102 रनों के अंतर से मात देनी होगी. इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान को इंग्लैंड को 62 या फिर से कम के स्कोर पर सीमित करना होगा.
पाकिस्तान को क्यों ज्यादा अंतर की जरूरत है?
NRR की गणना खेले गए सभी मैचों के आधार पर होती है. और इंग्लैंड ने जब पहले मैच में श्रीलंका को 51 रन से मात दी, तो उसका NRR खासा ऊंचा हो गया. तब उसने श्रीलंका को सिर्फ 95 रन पर सीमित कर दिया था.
पाकिस्तान के और विकल्प भी जानें
अगर इंग्लैंड आउट हार का अंतर पाकिस्तान नया NRR पोजीशन
94 70 रन + 1.75 2 (इंग्लैंड के नजदीक)
114 रन 50 रन + 1.25 1
147 रन 17 रन + 0.85 (दोनों का बराबर NRR)
154 रन 10 रन 0.25 2
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: भारतीय प्लेइंग XI पर मचा बवाल, सुनील गावस्कर ने इस खिलाड़ी को बाहर करने की दी सलाह














