ENG vs PAK, T20 World Cup: हैरी ब्रूक का डबल धमाल, 50 गेंदों में ठोका शतक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Harry Brook World Record First Captain to Score Hundred: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में शतक ठोककर इतिहास रच दिया. हैरी ब्रूक की शतकीय पारी से इंग्लैंड जारी टूर्नामेंट से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Harry Brook World Record First Captain to Score Hundred
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
  • कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन बनाकर टी20 विश्व कप में पहला कप्तानी शतक बनाया.
  • ब्रूक ने 10 चौके और चार छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 196.08 रहा जो उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Harry Brook World Record First Captain to Score Hundred: मंगलवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान 2 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड जारी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. इंग्लैंड की जीत के हीरो कप्तान हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर शतक ठोका और टीम तो जीत दिलाई. पाकिस्तान के मिले 165 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हैरी ब्रूक एक छोर पर डटे रहे. उन्होंने सैम करन और विल जैक्स के साथ निर्णायक साझेदारी की. हैरी ब्रूक जब आउट हुए तब इंग्लैंड को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे. और अंत में जोफ्रा आर्चर ने टीम के लिए विजयी चौका लगाया. वहीं इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में 51 गेंदों में 10 चौके और चार छक्कों के दम पर 100 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.08 का रहा. यह हैरी ब्रूक के टी20 अंतरराष्ट्रीय का पहला  शतक है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी कप्तान का भी पहला शतक है. हैरी ब्रूक से पहले कोई भी कप्तान किसी भी देश का शतक नहीं लगाया पाया था. 

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब बतौर कप्तान सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैरी ब्रूक के नाम हो गया है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर करने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल थे. इस कैरिबियाई दिग्गज ने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी. जबकि लिस्ट में उनके बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकरका नाम है. लोर्कन टकर ने इसी टूर्नामेंट में ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रनों की पारी खेली है. 

टी20 विश्व कप में कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026*
98 - क्रिस गेल बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010
94* - लोरकान टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2024

Advertisement

सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड

बात अगर मुकाबले की करें तो कप्तान हैरी ब्रुक की टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर की सर्वश्रेष्ठ 100 रन की पारी से इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. शानदार लय में चल रहे साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में 63 रन की पारी से पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था. 'प्लेयर ऑफ द मैच' ब्रुक की 51 गेंद में 10 चौके और चार छक्के जडे. टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके पहले शतक से इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 166 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की.

ब्रुक ने पावरप्ले में तीन और 58 रन तक चार विकेट गंवाने के बावजूद पांचवें विकेट के लिए सैम कुरेन (15 गेंद में 16 रन) के साथ 28 गेंद में 45 और विल जैक्स (23 गेंद में 28 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 31 गेंद में 52 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. यह टी20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड के किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है. इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है. वह मौजूदा सत्र में ऐसा करने वाला देश है. पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार जबकि उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिये.

Advertisement

इससे पहले फरहान ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े. इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पारी के अधिकांश हिस्से में सटीक लाइन-लेंथ रखी, लेकिन फरहान ने उनके खिलाफ धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाया. बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 12 डॉट गेंद के साथ 24 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर पाकिस्तान को 175 के आसपास पहुंचने से रोक दिया.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई की पिच का कैसा है मिज़ाज, टीम इंडिया के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की ज़मीन कितनी तैयार

यह भी पढ़ें: PAK vs ENG Highlights: हैरी ब्रूक का शतक, इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

Featured Video Of The Day
पेटाह टिकवा, Tel Aviv में मिसाइल गिरी! ग्राउंड रिपोर्ट से तबाही का मंजर | Iran Missile Strike Israel
Topics mentioned in this article