इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन बनाकर टी20 विश्व कप में पहला कप्तानी शतक बनाया. ब्रूक ने 10 चौके और चार छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 196.08 रहा जो उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी.