Eng vs Ind: जो. रूट का बड़ा कारनामा, यह तो 93 साल में गूच और बॉयकॉट भी नहीं करे सके

Root big record: जो. रूट ऐसे मुकाम पर खड़े हैं, जहां से वह एक पचासा भी जड़ दे रहे हैं, तो कुछ न कुछ बड़ा हो जाा रहा है, लेकिन ओवल में 29 रन से ही पूर्व कप्तान ने बड़ा कमाल कर दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
England vs India 2025: पूर्व कप्तान जो. रूट आउट होने के बाद
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जो रूट ने इंग्लैंड की धरती पर भारत के खिलाफ दो हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया है
  • रूट ने मोहम्मद सिराज के गेंद पर लगातार दूसरा चौका लगाकर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है
  • इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नयी दिल्ली:

Joe Root's big record: इंग्लिश पूर्व कप्तान जो. रूट (Joe Root) करियर के ऐसे मुकाम पर खड़े हैं, जहां से वह एक पचासा भी जड़ेंगे, तो कोई न कोई रिकॉर्ड उनकी झोली में आ गिरेगा. ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन पूर्व कप्तान रूट (29) भले ही सस्ते में आउ हो गए, लेकिन इस छोटी ही पारी से उन्होंने वह उपलब्धि हासिल कर ली, जो 93 साल के इतिहास में कोई दूसरा बल्लेबाज पहले नहीं ही कर सका. इस पारी के साथ ही जो. रूट इंग्लैंड की धरती पर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. 

जो. रूट का बड़ा कारनामा

रूट ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के फेंके पारी के 33वें ओवर में जैसे ही  लगातार दूसरा चौका. इसी के साथ ही 29वें रन को छूते हुए पूर्व कप्तान ने भारत के खिलाफ दो हजार रन पूरे कर लिए. रूट से पहले न ही ग्राह्म गूच और न ही ज्यॉफ बॉयकॉट अपनी जमीं पर यह कारनामा कर सके थे. चलिए जान लीजिए कि वे और बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने अपने-अपने देशों में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. 

रन                  बल्लेबाज               देश

2000              जो. रूट                        इंग्लैंड

Advertisement

1893            रिकी पोंटिंग                   ऑस्ट्रेलिया

1547          शिवनारायण चंद्रपाल          विंडीज

1427           जहीर अब्बास                  पाकिस्तान

1396             स्टीव स्मिथ                   ऑस्ट्रेलिया

Featured Video Of The Day
Top Headlines: Weather Updates | Trump Tariff War | Donald Trump | Top News | NDTV India