वीरेंद्र सहवाग के बेटे पर भारी पड़ा पप्पू यादव का बेटा, DPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में उभरते हुए युवा खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक, सभी ने शानदार बल्लेबाजR का प्रदर्शन किया है. इस सीजन खालकर सांसद पप्पु यादव के बेटे ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाने में सफलता हासिल कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DPL 2026 Stats: Top 5 Highest Run-Getters in the Tournament

DPL 2026 Most Runs: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026-27 में एक ऐसा कमाल हुआ है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, DPL  2026 में सांसद के बेटे सार्थक रंजन हीरो बनकर सामने आए हैं  और अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं.  बता दें कि सार्थक रंजन सांसद पप्पू यादव  के बेटे हैं.  दिल्ली प्रीमियर लीग 2026-27 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अबतक 8 मैच खेलकर कुल 473 रन बनाए हैं. सार्थक डीपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रंजन ने अबतक 41 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. इस सीजन डीपीएल में सार्थक ने 166.55 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका कर दिया है. सार्थक का उच्च स्कोर इस सीजन 95 रन रहा है. 

सार्थक रंजन ने DPL में अब तक 8 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ 474 रन बनाए हैं, जब KKR ने नीलामी में उन्हें सिर्फ़ 30 लाख रुपये में खरीदा था, तो लोगों ने उनकी आलोचना की थी. लोगों का कहना था कि वह राजनेता पप्पू यादव के बेटे हैं और पप्पू यादव ने उन्हें टीम में शामिल करवाने के लिए पैसे दिए हैं. अब सार्थक रंजन का बल्ला सभी को गलत साबित कर रहा है.

डीपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर यश धुल हैं. धुल दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 सीजन में सेंट्रल दिल्ली किंग्सके लिए टीम कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं. अबतक धुल ने 9 मैच खेलकर 410 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 35 चौके और 32 छक्के दर्ज हैं. इस सीजन धुल ने एक शतक भी लगाया है. 

तीसरे नंबर पर यजस शर्मा  है जो डीपीएल में दिल्ली वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इस सजीन यजस ने 7 मैच खेलकर कुल 333 रन बनाए हैं. यजस का स्ट्राइक रेट इस सीजन 219.08 का रहा है. यजस शर्मा ने 34 चौके और 22 छक्के लगाने में सफलता हासिल कर ली है. 

Advertisement

चौथे नंबर पर डीपीएल 2026 में पुरानी दिल्ली 6 के आर्यन गौर हैं जो इस सीजन अबतक 7 मैच खेलकर 305 रन बना चुके हैं. आर्यन गौर ने 168.51 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल किया है. पांचवें नंबर पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे यश भाटिया हैं जिन्होंने 8 मैच खेलकर अबतक 304 रन बनाए हैं. 

वीरेंद्र सहवाग के बेटों का डीपीएल में फ्लॉप शो

Advertisement

दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के दो बेटे आर्यवीर सहवाग और वेदांत सहवाग डीपीएल का हिस्सा हैं. आर्यवीर सहवाग डीपीएल 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं. इन सीजन आर्यवीर ने अबतक केवल एक ही मैच खेला है, आर्यवीर ने 1 मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 22 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए. दूसरी ओर वेदांत सहवाग डीपीएल 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स  की ओर से खेलते हैं. इस सीजन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है. 

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra ! भारत में कब, कहां और कैसे देखें Lausanne Diamond League 2026 का LIVE प्रसारण?

ये भी पढ़ें- IND vs SL, 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, बुलाए दो नए बल्लेबाज, 3 दिग्गज हुए बाहर

Advertisement
Featured Video Of The Day
संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, FIR की मांग पर अड़े

Topics mentioned in this article
Sarthak Ranjan
Virender Sehwag
Sandev Aaryan Waduge
Virat Kohli
Yash Vijay Dhull
India
Cricket