दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन पूरा किया| 10 के बाद 87/0 राजस्थान|

9.5 ओवर (6 रन) छक्का! बहुत लम्बा शॉट!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी तीसरे टियर में दर्शकों के बीच| लेंथ गेंद पर बटलर कहाँ बख्शने वाले हैं भाई!! दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Shardul Thakur. RR 86/0 (9.5 Ov). CRR: 8.75


9.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| बोलर ने भागते हुए बॉल को रोक दिया|

9.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| गुड लेंथ गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला, गैप से सिंगल हासिल हुआ|

9.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहर की गेंद को कट किया और कवर से सिंगल हासिल किया| एक और महंगा ओवर हुआ समाप्त| 9 के बाद 78/0 राजस्थान|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आयेंगी| 9 ओवर के बाद 77 बिना किसी नुकसान के राजस्थान| फ़िलहाल क्रीज़ पर बटलर और पडिकल ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है...

8.6 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

8.4 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद पैड्स लाइन पर डाली गई| बटलर ने लेग साइड की तरफ खेलकर सिंगल निकाला|

8.3 ओवर (4 रन) चौका! पहले बाउंड्री और अब मैक्सिमम!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| बटलर ऑन फायर!! दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Jos Buttler hits Kuldeep Yadav for a 4! RR 74/0 (8.3 Ov). CRR: 8.71

8.2 ओवर (6 रन) छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की ले में हैं बटलर और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Kuldeep Yadav. RR 70/0 (8.2 Ov). CRR: 8.4

8.1 ओवर (1 रन) अच्छी फील्डिंग अपनी गेंदबाजी पर| आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला| कुलदीप ने हाफ स्टॉप किया, सिंगल ही मिल पाया|

7.6 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस बार आगे की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया| 63/0 राजस्थान|

7.5 ओवर (4 रन) चौका!! ख़राब लाइन गेंदबाज़ द्वारा डाली गई यहाँ पर!!! लेग स्टंप के काफ़ी बाहर अक्षर गेंद को डाल बैठे| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप किया| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को बीट करती हुई गेंद गई लेग साइड बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Devdutt Padikkal hits Axar Patel for a 4! RR 62/0 (7.5 Ov). CRR: 7.91

7.4 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार स्लॉग स्वीप!!!कमाल की बल्लेबाज़ी देव द्वारा| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Devdutt Padikkal hits Axar Patel. RR 58/0 (7.4 Ov). CRR: 7.57

7.3 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा| अच्छे तरीके से तेज़ शॉट को रोका और एक बाउंड्री बचाई| रिवर्स शॉट खेला गया था यहाँ पर बटलर द्वारा|

7.2 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.1 ओवर (0 रन) पहली ही गेंद पर बड़े शॉट का प्रयास| संपर्क सही नहीं हो पाया| कोई रन नहीं|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद को जोस ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप में खेलकर रन भाग गए|

6.5 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल!! बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (4 रन) चौका! कड़क स्वीप शॉट!! वन बाउंस चौका मिल गया| दबाव इस बल्लेबाज़ के ऊपर से कम होगा यहाँ पर| खराब गेंद नहीं थी लेकिन उसे ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचकर मारा और गैप से चार रन बटोर लिया| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Devdutt Padikkal hits Kuldeep Yadav for a 4! RR 49/0 (6.4 Ov). CRR: 7.35

6.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! कट लगाने गए लेकिन गेंद की लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं मिला|

6.2 ओवर (1 रन) अच्छी गेंद| हलके हाथों से जोस ने इसे पॉइंट की तरफ खेला और रन भाग लिया|

6.1 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

कुलदीप यादव को बॉल थमाई गई है...

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 44 बिना किसी नुकसान के राजस्थान| फ़िलहाल संजू की सेना के दोनी सलामी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिके हुए हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को होगी पहले विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और रन बटोरा| 44/0 राजस्थान| आक्रामक शुरुआत हो चुकी है यहाँ पर|

5.5 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

5.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बार लॉन्च कर दिया है मिड विकेट के ऊपर से और छह रन बटोर लिए| पहला ओवर खलील का अच्छा रहा था लेकिन इस दूसरे ओवर में बटलर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए| इस तरह की लेंथ बॉल आप बटलर को नहीं डाल दकते| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Khaleel Ahmed. RR 43/0 (5.4 Ov). CRR: 7.59

5.3 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा कवर्स फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

5.2 ओवर (2 रन) लाजवाब फील्डिंग वॉर्नर द्वारा| बेहतरीन स्टॉप किया है, घेरे के अंदर से सीमा रेखा तक भागते हुए बॉल को बाउंड्री पार जाने से बचा लिया| लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मार दिया था|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (6 रन) छक्का! पहली ही गेंद पर लॉन्च करके सीधा स्टैंड्स में बॉल को डिपोजिट कर दिया| आधा दर्जन रन मिल गए| पैरों की गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया बटलर ने और छह रन बटोर लिए| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Khaleel Ahmed. RR 35/0 (5.1 Ov). CRR: 6.77

मैच रिपोर्ट