लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 13 mins
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 10 के बाद 94/1 लखनऊ|

9.5 ओवर (6 रन) गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद| हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?

9.4 ओवर (1 रन) आगे आकर दीपक ने गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका! शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से मारा गया तेज़ शॉट!! वॉर्नर का छलांग लगाकर एक भरसक प्रयास लेकिन असफल रहे| चार रनों के लिए निकल गई बॉल|

9.2 ओवर (1 रन) एक और स्वीप शॉट देखने को मिला| हालाँकि शॉट खेलते हुए गिर भी गए बल्लेबाज़ लेकिन एक ही रन बन पाया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को राहुल ने बोलर की तरफ खेल दिया| कोई रन नहीं हुआ| 80/1 लखनऊ|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैकफुट पंच ऑफ़ साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.2 ओवर (4 रन) चौका! हूडा स्पिनरों को आड़े हाथ लेते हुए| खड़े-खड़े ड्राइव किया गेंद को गैप में कवर्स की तरफ| बॉल तेज़ी के साथ बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|

8.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर दीपक ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...

7.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 73/1 लखनऊ|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा बस| इस गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिलेगा यहाँ पर| मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| गुगली गेंद को पढ़ लिया| अपने लिए रूम बनाया और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में मार दिया| गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|

7.2 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ कवर पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

7.1 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग राहुल द्वारा!! सामने की तरफ गेंद को महज़ पंच किया| शार्दूल ने पैरों से गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया ऊपर की गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

6.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को टहलाया और रन हासिल किया|

6.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

6.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 57/1 लखनऊ| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान केएल राहुल और दीपक हूडा बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को होगी एक और विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 57/1 लखनऊ|

5.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.4 ओवर (2 रन) चतुराई के साथ हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| पॉवेल ने बायें ओर भागते हुए बॉल को फील्ड किया लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए|

5.3 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

5.2 ओवर (4 रन) चौका! हलके हाथों से बल्ले का मुंह खोलकर खेला गया शॉट!! थर्ड मैन की दिशा में खेला और फील्डर को बीट करते हुए चौका बटोर लिया|

5.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iqra Hasan On Waqf Amendment Bill: इकरा हसन ने सुनाई वक्फ प्रॉपर्टीमें रहने वाली महिला की कहानी