1 hour ago

IPL 2026, DC vs MI Fans Commentary: क्या आप भी हैं क्रिकेट के वो वाले फैन जो सिर्फ मैच नहीं देखते बल्कि उसके हर खास मोमेंट पर रखते हैं अपनी एक्सपर्ट्स वाली राय, कभी साथ देखने वालों के बीच तो कभी सोशल मीडिया पर. अगर आपका जवाब ‘हां' है तो ndtv.in लाया है आपके लिए मौका, जहां आपकी राय सिर्फ आपके दोस्तों और फॉलोअर्स तक नहीं बल्कि पहुंचेगी लाखों रीडर्स तक. आपको बस इतना करना है कि आज के टी-20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें. हमारी टीम आपकी इस पोस्ट को शामिल करेगी ndtv.in पर मैच के लाइव कमेंट्री ब्लॉग में. तो देर किस बात की, निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक.

Apr 04, 2026 15:40 (IST)

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: मुंबई की टीम कर रही है पहले बल्लेबाजी

दिल्ली के खिलाफ मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. रोहित और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं . फैन्स  #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के हैशटैग के साथ कमेंट कर अपनी राय NDTV तक पहुंचा सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Breaking News: ईरान-इजरायल जंग पर बहुत बड़ी खबर! बातचीत बंद, नहीं होगा सीजफायर