IPL 2026: RCB के खिलाफ मिली हार का जिम्मेदार कौन? SRH के हेड कोच ने बताया

विटोरी ने कहा कि आरसीबी के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी अटैक का यह सबसे खराब प्रदर्शन में से एक रहा. सनराइजर्स हैदराबाद को नियमित कप्तान पैट कमिंस की गेंदबाजी में कमी साफतौर पर खली. डेविड पेन पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए और उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में 35 रन दिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Daniel Vettori

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड कोच डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) ने शनिवार (28 मार्च 2026) को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मिली हार के लिए गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है. आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में एसआरएच को आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद विटोरी ने कहा कि उनकी टीम गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. उन्होंने माना कि गेंदबाज उतने अनुशासित नहीं थे और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सके, जिससे आरसीबी के बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने के मौके मिले. उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने शुरुआत में फिल साल्ट का विकेट लेकर अच्छा मौका बनाया था, लेकिन टीम के गेंदबाज उस दबाव को कायम नहीं रख सके. विटोरी के अनुसार, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने इसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जीत को सनराइजर्स हैदराबाद से दूर कर दिया.

विटोरी ने कहा कि आरसीबी के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी अटैक का यह सबसे खराब प्रदर्शन में से एक रहा. सनराइजर्स हैदराबाद को नियमित कप्तान पैट कमिंस की गेंदबाजी में कमी साफतौर पर खली. डेविड पेन पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए और उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में 35 रन दिए.

हालांकि, वह बाद में 2 विकेट निकालने में सफल रहे. हालांकि, विटोरी पेन का बचाव करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि यहां की परिस्थितियां उनके लिए मुश्किल थीं. विटोरी ने युवा स्पिनर हर्ष दुबे की तारीफ की, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और एक अहम विकेट लिया. उन्होंने कहा कि दुबे आगे टीम के लिए अहम खिलाड़ी बन सकते हैं. विटोरी ने कहा कि एम. चिन्नास्वामी की मुश्किल पिच पर भी हर्ष ने अच्छे कंट्रोल के साथ गेंदबाजी की.

हार के बावजूद विटोरी ने टीम के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई है. सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच ने 18 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेलने वाले अनिकेत वर्मा की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि अनिकेत ने सातवें नंबर पर आकर जिस तरह की बल्लेबाजी की वह शानदार रहा.

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए. टीम की ओर से ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अनिकेत ने 43 रनों का योगदान दिया. हालांकि, टीम के गेंदबाज 202 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम की ओर से विराट कोहली 69 रन बनाकर नाबाद रहे, तो देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 में अगली भिड़ंत अब 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी.

यह भी पढ़ें- 'ये नई मुर्गी है', अश्विन के कमेंट्री डेब्यू पर वीरेंद्र सहवाग ने की टांग खिचाईं, VIDEO देख आपकी भी निकल जाएगी हंसी

Advertisement
Featured Video Of The Day
'Corona जैसे हालात से निकले, इससे भी निकलेंगे... Middle East Crisis पर Mann Ki Baat में PM Modi
Topics mentioned in this article