Dale Steyn on Vaibhav Suryavanshi vs Chris Gayle: डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर बात की और 15 साल के इस बल्लेबाज को बहुत प्रभावशाली बताया है. स्टेन ने वैभव को दुनिया का सबसे एकदम निडर बल्लेबाजों में से एक माना है. ईएसपीएन के साथ बात करते हुए स्टेन ने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर अपनी राय दी और कहा, "मुझे लगता है कि वह बाकी सभी बल्लेबाजों के स्तर का ही है. जब वह बैटिंग करने उतरा, तो मुझे पता भी नहीं चला कि उस हेलमेट के नीचे एक 15 साल का लड़का है. और जिस तरह से वह खेल रहा था, वह सच में बहुत शानदार था. मुझे लगा, यार, क्या जबरदस्त पावर है, कलाई का क्या कमाल का इस्तेमाल है, एकदम निडर. उसे बैटिंग करते देखना सच में बहुत प्रभावशाली था"
पूर्व दिग्गज गेंदाज ने कहा, "मैंने कई बैटर्स को देखा है जो लाइन में आकर या अपना पैर थोड़ा खोलकर लेग साइड में बड़े-बड़े छक्के मारते हैं, लेकिन वैभव का वह एक शॉट, जो एक धीमी गेंद पर था, वह खास था. गेंद ज़्यादा उछली नहीं और वह अपनी कलाई की मदद से गेंद के नीचे आ गया, क्योंकि गेंद ज्यादा ऊपर नहीं गई थी. लेकिन उसने गेंद में इतनी पावर लगा दी कि वह लॉन्ग डीप पॉइंट बाउंड्री के पार जाकर छक्का बन गई. मेरे लिए तो यह बिल्कुल अविश्वसनीय था. और जिस तरह से उसका बैट नीचे आता है और खुलता है, उसे देखकर एक बॉलर के तौर पर आप सोचने लगते हैं कि, "ठीक है, यह तो सिर्फ़ एक ही तरह का खिलाड़ी है."
स्टेन ने कहा, "वह मुझे काऊ कॉर्नर, लॉन्ग ऑन, डीप मिड विकेट या ऐसी ही किसी जगह पर मारेगा. लेकिन अब वह ऐसी गेंद को भी छक्के के लिए मार सकता है, जो कम ऊंचाई पर आती है और पॉइंट के ऊपर से जाती है. यह सच में एक बेहतरीन हुनर है"
स्टेन ने अपनी बात-जीत में ये भी माना कि "उसकी बल्लेबाजी में क्रिस गेल जैसा प्रभावशाली है. या फिर उससे ज्यादा भी, टी-20 में वैभव एक खतरनाक बल्लेबाज है."
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु की जीत ने प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, CSK पर मंडाराया खतरा, जानें टॉप 4 टीमें
ये भी देखें- Video: जिसके लिए कभी स्वागत में झुकाया था सिर, अब उस सरफराज खान की पारी देख खुश हुए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन














