CSK vs PBKS: एक और हार से ठनका ऋतुराज गायकवाड़ का माथा, साफ-साफ बताया कौन रहे हार के गुनहगार

CSK Captain Rituraj Gaikwad Statement After Defeat: सीजन की लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स को भारी पड़ गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rituraj Gaikwad

CSK Captain Rituraj Gaikwad Statement After Defeat: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. इस सीजन की लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स को भारी पड़ गया. सीएसके से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, 'सच कहूं तो मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था. विकेट तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनरों के लिए यह थोड़ा ग्रिप कर रहा था, गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी. धीमी गेंद भी ग्रिप कर रही थी. इसलिए मुझे लगता है आप जानते हैं इस मैदान के लिए, खासकर बड़ी बाउंड्री को देखते हुए मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था.'

राहुल चाहर को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर लाने को लेकर ऋतुराज ने कहा, 'हां, हमें लगा कि हमारे पास 3 तेज गेंदबाज हैं, और जाहिर है हमारे पास दो अच्छे रिस्ट-स्पिनर हैं जो मिलकर गेंदबाजी कर रहे हैं, खासकर पावरप्ले के बाद बीच के ओवरों में. हमें लगा कि इससे मदद मिलेगी. हालांकि, मुझे लगता है कि नूर अहमद और राहुल चाहर के लिए यह थोड़ा खराब दिन था. इसी कारण से मुझे लगता है कि हमें नुकसान हुआ.'

गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए ऋतुराज ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा. कभी-कभी हमने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की. कभी-कभी हमने सही समय पर सही गेंदबाज़ी नहीं की. जब ओवर बहुत अच्छा जा रहा होता था, तभी हमने एक छक्का या चौका दे दिया. इसलिए मुझे लगता है कि दबाव ठीक से बन नहीं पाया. मुझे लगता है कि एक समय ऐसा आया जब रन रेट 11 रन प्रति ओवर तक पहुंच गया था, और फिर शायद उसके बाद कुछ अच्छे ओवर आए. यह बढ़कर 12 और 13 तक पहुंच सकता था. इसी तरह आप मोमेंटम हासिल करते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमें वह मोमेंटम मिल नहीं पाया. यह निश्चित रूप से एक मुश्किल मैच था, लेकिन जैसा कि मैंने कहा इसमें बहुत सी सकारात्मक बातें भी थीं.'ऋतुराज ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों का हौसला बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी, पंजाब ने CSK को रौंदा, लगातार दूसरी जीत मिली

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के पास Nuclear Missile है? बीच जंग Trump को चौंका देंगे Mojtaba! | Kachehri
Topics mentioned in this article