21 days ago

Kuldeep Yadav Marriage: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम के विजेता क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. शनिवार (14 मार्च) को उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी में स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में सात फेरे लिए. इस दौरान टीम इंडिया के कई बड़े क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया. जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का नाम विशेष है. इससे पहले बीते शुक्रवार (13 मार्च) को हल्दी की रस्म पूरी की गई थी. जहां युजवेंद्र चहल ने ढोल की थाप पर डांस करते हुए अपने दोस्त कुलदीप को हल्दी लगाई थी. 

टी. दिलीप ने दी बधाई

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने सोशल मीडिया के जरिए कुलदीप यादव को शादी की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, ' कुलदीप यादव को अपनी जीवन संगिनी से शादी करते देखकर बहुत खुशी हुई. आप दोनों को प्यार, हंसी और अनंत आशीर्वाद से भरा जीवन मिले. बधाई हो!'

शादी को लेकर काफी उत्साहित थे तिलक वर्मा

इससे पहले बीते शनिवार को तिलक वर्मा दोपहर में शादी के लिए देहरादून पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने IANS से ​​बातचीत करते हुए कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले वह शादी का आनंद लेना चाहते हैं. IPL में वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं.

 4 जून 2025 को कुलदीप ने लखनऊ की थी सगाई

कानपुर के रहने वाले कुलदीप और वंशिका ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ स्थित एक निजी समारोह में सगाई की थी. वंशिका के पिता LIC में कार्यरत हैं, जबकि वह ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं. शादी मूल रूप से नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन वर्ल्ड कप के कारण स्थगित कर दिया गया था, जो अब जाकर पूरा हुआ है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: यार की शादी में युजवेंद्र चहल का बवाली डांस, रेड कुर्ता में कुलदीप के साथ बना दिया माहौल

Mar 14, 2026 22:25 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप और वंशिका का खास वीडियो

Mar 14, 2026 22:22 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी हो चुकी है. ANI ने उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने आज उत्तराखंड के मसूरी में वंशिका से शादी कर ली है.'

Mar 14, 2026 22:18 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप यादव की शादी में खूब नाचे तिलक और चहल

कुलदीप यादव की शादी में तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल को नाचते हुए देखा जा सकता है.

Mar 14, 2026 20:58 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप यादव की शादी में एक साथ नजर आए रिंकू और तिलक

मसूरी में कुलदीप यादव की शादी में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा एक साथ. 

Advertisement
Mar 14, 2026 20:03 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: केकेआर ने कुलदीप यादव को दी शादी की बधाई

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने कुलदीप यादव को शादी की बधाई दी है. फ्रेंचाइजी ने लिखा है, 'कुलदीप यादव और वंशिका को शादीशुदा जिंदगी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

Mar 14, 2026 18:48 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप यादव ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया

कुलदीप यादव ने अपनी शादी से पहले वीडियो कॉल के माध्यम से जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया है.

Advertisement
Mar 14, 2026 17:54 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप की शादी में चहल ने लगाया चार चांद

Mar 14, 2026 17:52 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप की शादी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे

कुलदीप यादव की शादी में बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंच गए हैं. कुलदीप का उनके प्रति काफी लगाव रहा है. वह अक्सर बागेश्वर धाम जाते आते भी रहते हैं.

Mar 14, 2026 16:49 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: शाम पांच बजे निकलेगी बारात

मिली जानकारी के मुताबिक साफा बांधने की रस्म शाम चार बजे से शुरू होगी. वहीं करीब पांच बजे बारात निकलेगी. वरमाला की रश्म छह बजे पूरी की जाएगी. कुलदीप और वंशिका रात आठ बजे फेरे लेंगे. 

Mar 14, 2026 14:21 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates:

बिस्मिल ने जमनाया रंग

Advertisement
Mar 14, 2026 14:20 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates:

Mar 14, 2026 14:19 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates:

Advertisement
Mar 14, 2026 14:14 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: विंजेट कार में जाएगी कुलदीप यादव की बारात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विंजेट कार में कुलदीप की बारात जाएगी.

Mar 14, 2026 14:09 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कैफ भी आए हैं...

कुलदीप की शादी में पहुंचे कैफ

Mar 14, 2026 14:08 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: संगीत सेरेमनी में छाए कुलदीप

कुलदीप ने लूटीमहफिल.

Mar 14, 2026 14:06 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: संगीत सेरेमनी के आ रहे वीडियो

कुलदीप की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे टी दिलिप.बता दें, कुलदीप की बीते कल संगीत सेरेमनी थी. जबकि आज शाम यह चाईनामैन स्पिनर सात फेेरा लेगा.

Mar 14, 2026 13:05 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: रैना ने शेयर की तस्वीरें

Mar 14, 2026 06:42 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: खाने में 'पहाड़ी स्वाद' का तड़का

चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेन्यू में स्थानीय स्वाद को विशेष जगह दी गई है.

पहाड़ी मेन्यू की खास डिशेज

  •     मडुवे की रोटी और लाल चावल
  •     गहत की दाल, फाणु और चैंसू
  •     कंडाली का साग और कुमाऊंनी रायता
  •     भांग की चटनी और झंगोरे की खीर

Mar 14, 2026 06:40 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप के बचपन की दोस्त हैं वंशिका

वंशिका और कुलदीप यादव बचपन से दोस्‍त हैं. दोनों कानपुर के निवासी है और उनके घर की दूसरी 3 किमी है. कुलदीप जहां लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, वहीं वंशिका श्याम नगर में रहती हैं. दोनों की दोस्‍ती अब 7 जन्‍मों के बंधन में बंधने जा रही है. वंशिका ने मेलबर्न से पढ़ाई की है. वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं.

खबरों के अनुसार, वे प्रशासनिक या प्रबंधकीय पद पर हैं. वंशिका यादव लाइमलाइट से दूर रही हैं. उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक सफल करियर बनाया है और इंटरनेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में कुलदीप की सबसे बड़ी सहारा रही हैं. वह सोशल मीडिया पर या सुर्खियों में कम ही नजर आती हैं.

Mar 14, 2026 06:37 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कई सितारें होंगे शामिल

रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी में सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, नीतेश राणा, मोहित शर्मा, जीतेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, आरपी सिंह जैसे सितारे शामिल होंगे, जबकि यजुवेंद्र चहल पहले ही वहां पहुंचे हुए हैं.

Mar 14, 2026 06:36 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: पिछले साल हुई थी सगाई

कुलदीप की शादी में शिरकत करने के लिए कई भारतीय खिलाड़ी मसूरी पहुंचे हैं. कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी. नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे. हालांकि, विश्‍व कप के कारण शादी को स्‍थगित करना पड़ा था. रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ एक होटल में होगा.

Mar 14, 2026 06:27 (IST)

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप

भारतीय सुपरस्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. उत्तराखंड के मसूरी में यह शादी होनी है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Sambhal Masjid Controversy पर Sangeet Som का छिन्न- भिन्न करने वाला जवाब!
Topics mentioned in this article