56 seconds ago

Chennai Super Kings vs Punjab Kings LIVE Score, IPL 2026:  एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन के रूप में शुरुआती झटका लगा है, जो 7 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद आयुष म्हात्रे का तूफान आया. आयुष ने 29 गेंदों में फिफ्टी ठोकी और वो इस मैदान पर आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान जब पंजाब के कप्तान से उनकी हाथ की चोट को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, 'यह फ्रैश है'. इसके अलावा उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. पंजाब किंग्स इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है तो चेन्नई ने एक बदलाव किया है. (Live Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

Apr 03, 2026 20:28 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स 100 पार

चेन्नई सुपर किंग्स  का स्कोर 100 पार हुआ. पिछले ओवर से कोई बाउंड्री नहीं आई है. वहीं आयुष म्हात्रे रन बटोरने  का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आखिरी ओवर से चेन्नई ने 7 रन बटोरे हैं. क्या आज आयुष शतक जड़ेंगे?
10.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 101/1

Apr 03, 2026 20:26 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष का रिकॉर्ड

19 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर
3 वैभव सूर्यवंशी
2 पृथ्वी शॉ
2 आयुष म्हात्रे

18 साल और 261 दिन की उम्र में म्हात्रे चेपॉक में आईपीएल अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.

पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. म्हात्रे ने दो छक्के जड़े हैं. चेन्नई का स्कोर 100 के करीब है.

9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 94/1

Apr 03, 2026 20:17 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष म्हात्रे का अर्द्धशतक

आयुष म्हात्रे का अर्द्धशतक पूरा हुआ. छक्के के साथ उन्होंने अपना पचासा पूरा किया है. 29 गेंदों में फिफ्टी पूरी हुई. चेन्नई का रन रेट 10 से अधिक का है. आज आयुष ही मैच में अंतर पैदा करेंगे.
 
8.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 83/1

Apr 03, 2026 20:11 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: आयुष म्हात्रे अर्द्धशतक की ओर

आयुष म्हात्रे अपने अर्द्धशतक की ओर है. पिछले ओवर में भी उन्होंने दो छक्के जड़े हैं. ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जबरदस्त छक्का जड़ा, फिर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. आयुष म्हात्रे 170 की स्ट्राइक रेट से रन कूट रहे हैं. पिछले ओवर में 14रन बटोरे हैं उन्होंने.
7.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 71/1

Advertisement
Apr 03, 2026 20:04 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: पावरप्ले पूरा

चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 57 रन ठोके हैं. आयुष म्हात्रे का प्रहार जारी है. आयुष पीट रहे हैं. देखना होगा कि पावरप्ले के बाद वह कैसा गेम खेलते हैं. स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का है जबकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ यह 180 से अधिक का है. आखिरी ओवर अर्शदीप फेंकने आए थे, जिसमें 8 रन आए. आयुष ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 57/1

Apr 03, 2026 20:00 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी

पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. आयुष म्हात्रे जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे साफ है कि वह मारकर खेलने वाले हैं. दूसरे छोर पर ऋतुराज गायकवाड़ एंकर रोल निभाएंगे. आयुष म्हात्रे ने ओवर की तीसरी गेंद पर आउट ऑफ द पार्क छक्का जड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स का रन रेट 10 के करीब है.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 49/1

Advertisement
Apr 03, 2026 19:55 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: बाउंड्री की हैट्रिक

आयुष म्हात्रे ने पिछले ओवर में बाउंड्री की हैट्रिक लगाई है. हालांकि, यह जेवियर बार्टलेट की खराब गेंदबाजी रही है. लेग साइड में सिर्फ दो फील्डर थे और वो गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर फेंके जा रहे थे. खराब गेंद और उनकी पिटाई हुई फिर. म्हात्रे ने पिछले ओवर से 15 रन बटोरे हैं. पावरप्ले के आखिरी दो ओवर बाकी है, देखना होगा कि चेन्नई कितने रन बटोरती है बाकी के दो ओवर में.
4.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 39/1

Apr 03, 2026 19:52 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: मार्को यानसेन का अच्छा ओवर

मार्को यानसेन का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 10 रन आए हैं. ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें बाउंड्री पड़ी थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की. अब क्रीज पर आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज क्रीज पर है. 
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 24/1

Apr 03, 2026 19:44 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: संजू सैमसन आउट

संजू सैमसन का चेपॉक में 13 का औसत है और आज उन्होंने इस और बेकार कियाय संजू सैमसन को जाना होगा. जेवियर बार्टलेट को इससे पहले वाली गेंद पर संजू ने चौका जड़ा था, लेकिन फिर आउट हुए. प्रभसिमरन सिंह ने कैच लपका.  गुड लेंथ गेंद, जो ऑफ पर पड़ने के बाद हल्का कांटा बदली. सैमसन पीछे हटे. मूवमेंट के लिए कवर नहीं किया और हल्का किनारा लगा. संजू सैमसन 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट.
2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 14/1

Apr 03, 2026 19:40 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: अर्शदीप का अच्छा ओवर

अर्शदीप सिंह का यह ओवर अच्छा रहा. उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए हैं इस ओवर से. संजू और ऋतुराज क्रीज पर अगले कुछ ओवर कैसे खेलते हैं, देखना दिलचस्प होने वाला है.
1.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 5/0

Advertisement
Apr 03, 2026 19:32 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन

एक्शन शुरू हुआ. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स को अच्छी शुरुआत दिलाने पर है. पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप करेंगे. 

Apr 03, 2026 19:19 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद 

इम्पैक्ट सब्स: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट सब्स: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़

Advertisement
Apr 03, 2026 19:17 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा"मुझे नहीं लगता कि पिच में बहुत ज़्यादा बदलाव आएगा. यह वैसा ही रहेगा. और, आप जानते हैं, यह अप्रैल का शुरुआती हिस्सा है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि दूसरी पारी में ओस एक महत्वपूर्ण कारक होगी." "हमने एक बदलाव मिला - मैट शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर आये हैं."

Apr 03, 2026 19:15 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले श्रेयस

श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा,"मैं पहले गेंदबाजी करने जा रहा हूं क्योंकि यह घरेलू मैदान पर उनका पहला मैच है. मुझे लगता है कि विकेट ताज़ा है. यह जानना बहुत अच्छी बात होगी कि विकेट कैसा रहेगा. तो उन्हीं के आधार पर मैंने ये फैसला लिया है." अपने हाथ पर उन्होंने कहा,"यह फ्रेश है"   "मैं बस अपने बात करने के तरीके में सकारात्मक रहना चाहता हूं. और मुझे लगता है कि अगर मैं अपने बारे में कुछ नकारात्मक कहता हूं, तो यह मेरे शरीर पर असर करता है. इसलिए, मैं बस यहीं रहना चाहता हूं, इसे शांत और संयमित रखना चाहता हूं."

Apr 03, 2026 19:08 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: सवाल ही नहीं सुन पाए गायकवाड़

जैसे ही टॉस के दौरान बोलने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ आए, फैंस ने इतने जोर से चियर किया कि ऋतुराज सवाल ही नहीं सुन पाए. उनके चेहरे पर हंसी दिखी. प्रेजेंटर इयान बिशप को उनके पास जाकर उनसे सवाल पूछना पड़ा है.

Apr 03, 2026 19:05 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: पंजाब ने जीता टॉस

ऋतुराज गायकवाड़ ने सिक्का उछाला और श्रेयस अय्यर ने टेल कहा. यह टेल है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. अय्यर ने अपने हाथ को लेकर कहा है कि वह 'फ्रेश' है.

Apr 03, 2026 18:56 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: चंचल चतुर चहल बुनेंगे जाल!

यजुवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 पारियों में 7.1 की इकॉनमी से 17.7 की बॉलिंग स्ट्राइक से 23 विकेट लिए हैं. चहल चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. देखना मजेदार होगा कि वह आज कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Apr 03, 2026 18:53 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर दिख रहे फिट

गुजरात के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर की कलाई में चोट लगी थी. लेकिन ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं. वह फ्रैक्टिस कर रहे हैं और किसी परेशानी में नजर नहीं आ रहे. 

Apr 03, 2026 18:52 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है. टी20 वर्ल्ड कप में हुए मुकाबले में हाई स्कोरिंग हुए थे और आज भी कुछ यही होने की उम्मीद है. ऐसे में संजू सैमसन जब पहली बार सीएसके की जर्सी में चेपॉक पर एक्शन में होंगे, तब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि उनका बल्ला आग उगलता है या नहीं.

Apr 03, 2026 18:49 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स, जब भी भिड़ती हैं तो मुकाबला रोमांचक होता है और आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं. दोनों टीमें 32 बार भिड़ी हैं. इस दौरान दोनों 16-16 मैच जीतने में सफल होगा. 

Apr 03, 2026 18:48 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस, उर्विल पटेल

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद.

Apr 03, 2026 18:47 (IST)

CSK Vs PBKS LIVE Score: चेन्नई के होम ग्राउंड पर मुकाबला

अपने होम ग्राउंड पर जब चेन्नई सुपर किंग्स एक्शन में होगी तो उसकी नजरें सीजन की पहला जीत दर्ज करने पर होगी. चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स है, जिसने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर पहली जीत दर्ज की थी. पंजाब की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने पर होगी. मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा.

Featured Video Of The Day
बिहार डिप्टी सीएम के आगे क्यों रो पड़ा सेना का जवाब, बोला- जान दे देंगे- VIDEO