शेफ ने किया वर्ल्ड कप में कोहली की डाइट का खुलासा, वहीं न्यूजीलैंड टीम को यह डिश बिल्कुल भी पसंद नहीं

प्रचंड फॉर्म में चल रहे कोहली ने अभी तक जारी टूर्नामेंट में पांच मैचों में 118 के औसत और 90.54 के स्ट्राइक-रेट से 354 रन बनाए हैं. और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. विराट ने 85, 55*, 16, 103* और 95 रन की पारियां खेली हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
Virat Kohli: एक समय था, जब विराट कोहली की डाइट पूरी तरह से अलग थी
नई दिल्ली:

World Cup 2023 में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक के बाद एक कई शानदार पारियां खेली हैं. मैदान पर उनकी फुर्ती और जोश देखते ही बनता है. ऐसे समय जब टीम इंडिया को नियमित अंतराल पर मैच खेलने पड़ रहे हैं, तो जाहिर है कि इसमें नींद, आहार और आराम की भी खासी भूमिका है. खासकर इस बात के बहुत ही मायने हैं कि खिलाड़ी विशेष इस अवधि और समय विशेष पर क्या-क्या खा रहे हैं. इसी को लेकर लीला प्लेस होटल के कार्यकारी शेफ अंशुमन बाली ने विराट कोहली के डाइट प्लान का खुलासा किया है. उन्होंने एक अग्रणी अखबार से बातचीत में खुलासा किया कि कोहली इन दिनों भाप में उबाला हुआ खाना खा रहे हैं. इसके तहत वह सब्जी जैसे डिम सम्स और बाकी प्रोटीनयुक्त सब्जियां खा रहे हैं. ध्यान दिला दें कि प्रचंड फॉर्म में चल रहे कोहली ने अभी तक जारी टूर्नामेंट में पांच मैचों में 118 के औसत और 90.54 के स्ट्राइक-रेट से 354 रन बनाए हैं. और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. विराट ने 85, 55*, 16, 103* और 95 रन की पारियां खेली हैं. 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में अभी भी मचा है इरफान के राशिद संग डांस पर बवाल, अब सचिन ने स्टाइल में सुना दिया यह फैसला

इस तरह से पकाया जाता है कोहली का खाना

बाली ने कहा कि कोहली मीट नहीं खाते. इसलिए हमने उनके लिए भाप में उबाला हुआ खाना जैसे वेजेटेरियन डिम सम्स और बाकी प्रोटीनयुक्त सब्जियां जैसे सोया मॉक मीट और लीन प्रोटीन जैसे तोफू तैयार करते हैं. उन्होंने कहा कि हम उनके खाने में कम से कम डेरी के उत्पाद शामिल करते हैं. वैसे बता दें कि एक समय ऐसा भी था कि विराट कोहली एक ही बार में एक-एक किलो मीट तक खा जाते थे. और इसका खुलासा उनके साथ खेल चुके एक नहीं, बल्कि कई खिलाड़ियों ने किया है, लेकिन वक्त बदला, तो कोहली की डाइट में भी बदलाव होता गया. 

Advertisement

टीम के बाकी खिलाड़ी खाते हैं कुछ ऐसा

साथ ही बाली ने कहा कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी World Cup 2023 के दौरान उच्च प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुफे में सभी तरह का मीट रहता है, लेकिन भाप में पका हुआ  भोज या फिर ग्रिल चिकन या फिश लेते हैं. शेफ ने कहा कि अब जबकि ज्यादातर खिलाड़ी उनके साथ आईपीएल में उनके साथ रह चुके हैं, तो होटल स्टॉफ को ज्यादार खिलाड़ियों की पसंद और नापसंद के बारे में बखूबी मालूम है.

न्यूजीलैंड की टीम को नहीं है यह पसंद

बाली ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम करी से एकदम दूर रहती है, लेकिन यहां डेवोन कॉनवे जैसे भी खिलाड़ी हैं, जो पहले ही भारतीय खाने का स्वाद ले चुके हैं. और वह नियमित अंतराल पर परांठे की मांग करते हैं. इसके अलावा उन्हें नाश्ते में डोसा भी पसंद है. अलग-अलग टीमों के पसंदीदा खाने की जानकारी देते हुए बाली ने कहा कि भारतीय टीम को रागी डोसा पसंद है, तो कीवी पावोल्वा के शौकीन हैं. यह उनका राष्ट्रीय डेसर्ट है, जो अंडे की सफेद जर्दी से बनता है, जिसे ताजा फलों से भरा जाता है. 

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: अमेरिका को भारी नुकसान, F-15E गिराया! Ceasefire नामुमकिन? | Trump | Khamenei