EXCLUSIVE: चामिंडा वास ने चुने T-20 वर्ल्ड कप के टॉप 4 खतरनाक गेंदबाज, बुमराह नहीं इस बॉलर से हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

Chaminda Vaas on T20 World cup 2026: चामिंडा वास ने टी-20 वर्ल्ड कप से ऐसे गेंदबाजों का चुनाव किया है जिसे वो सर्वश्रेष्ठ मानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Chaminda Vaas Picks on T20 World cup 2026 Best Bowler

Chaminda Vaas picks  top 4 most dangerous bowlers: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ऐसे 4 बेस्ट गेंदबाजों का चुनाव किया है जो अपनी-अपनी टीम के लिए सबसे अहम है. NDTV के साथ बात करते हुए चामिंडा वास ने उन 4 बेस्ट गेंदबाजों के नाम बताए हैं. चामिंडा वास ने भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को सबसे खतरनाक गेंदबाज करार दिया है जो इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. इसके अवावा चामिंडा वास ने पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और श्रीलंका से मथीशा पथिराना को टी-20 वर्ल्ड कप का बेस्ट गेंदबाज करार दिया है. 

अर्शदीप सिंह ने प्रभावित किया

NDTV के साथ बात करते हुए  चामिंडा वास ने अर्शदीप सिंह की भरपूर तारीफ की और कहा कि, अर्शदीप ने उन्हें प्रभावित किया है. उनकी स्विंग गेंद कमाल की है.   चामिंडा वास ने  कहा कि अपनी खतरनाक स्विंग गेंदबाजी से अर्शदीप मैच में बड़ा प्रभाव डाल सते हैं. 


ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले तो अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, T20I में बना सकते हैं यह World Record


ये भी पढ़ें -T20 World Cup 2026: कोलंबो डायरी; हार्दिक का हैप्पी वैलेंटाइन डे और पाकिस्तान के डगआउट में सांप

चामिंडा वास ने भारत-पाक मैच को लेकर भी चामिंडा वास ने बात की और कहा कि भारतीय टीम एक अच्छी टीम है और मुझे लगता है कि विनर है लेकिन मैच के दिन जिस टीम के खिलाड़ी बिना दबाव के खेलेंगे वह टीम विजेता बनेगी. चामिंडा वास ने माना है कि शाहीन अफरीदी, अबरार और बाबर आजम पाक टीम के लिए अहम है. भारत को इन खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा. ये खिलाड़ी ज्यादा अनुभव  रखते हैं और पाकिस्तान के लिए मैच पलट सकते हैं. 

बता दें कि चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से रहे हैं. वास ने अपने टेस्ट करियर में 355 विकेट, वनडे में 400 विकेट और टी-20 इंटरनेशनल में 6 विकेट लिए थे. बता दें कि चामिंडा वास वनडे इतिहास में पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट ने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran ने उड़ाया Israel का परमाणु सेंटर! डिमोना पर मिसाइल अटैक, 100 घायल, ट्रंप का अल्टीमेटम | War
Topics mentioned in this article