Usman Tariq's 'suspected illegal' bowling action goes viral: ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने शनिवार को गद्दाफी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे T20I के दौरान पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर निराशा जताई. यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद से ठीक पहले हुई, जब तारिक ने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसे ग्रीन घुटने पर बैठकर उसे हवा में मार बैठे और पॉइंट पर खड़े शादाब खान ने आसानी से कैच लपक लिया. पवेलियन लौटते समय, ग्रीन, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 20 गेंदों में 35 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाए थे, उन्होंने तारिक के स्लिंगी बॉलिंग एक्शन पर अपनी निराशा ज़ाहिर की. उन्होंने टूरिंग टीम के डगआउट में पहुंचकर 'थ्रो' करने का इशारा किया, जिससे ऐसा लगा कि वह गेंदबाज़ पर 'थ्रो' गेंद फेंकने का आरोप लगा रहे हैं.
गेंदबाज पर भड़के ग्रीन
आउट होने के बाद ग्रीन ने जिस तरह से इशारा किया उसे देखकर जाहिर था कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज गेंदबाज के एक्शन से नाखुश हैं. ग्रीन ने ड्रेसिंग रूम के सामने भी भट्टा बॉलिंग का इशारा किया. कैमरन ग्रीन का यह एक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.
कौन है उस्मान तारिक
उस्मान तारिक जिन्होंने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के लिए T20I में डेब्यू किया था, पिछले साल ILT20 के एडिशन में डेजर्ट वाइपर्स की तरफ से खेलते हुए ऐसी ही स्थिति का सामना कर चुके हैं, जब क्वालिफायर प्ले-ऑफ में MI एमिरेट्स के टॉम बैंटन ने इशारा किया था कि उनकी गेंद थ्रो के अंदाज में 'फेंकी' गई थी.
आईसीसी पर उठ रहे सवाल
ग्रीन के उस्मान की गेंदबाजी पर जिस तरह से रिएक्ट किया है उसे देखकर अब फैन्स आईसीसी को इस मामले में आगे आने की अपील कर रहे हैं. फैन्स का मानना है कि जब पाकिस्तानी गेंदबाज को लेकर उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं तो आईसीसी ने अबतक इस पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया है.
वहीं, मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 90 रन से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 198 रन बनाए जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने15.4 ओवर में 108 रन ही बना सकी.














