BCCI Naman Awards 2026: बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन रविवार यानी कि आज (15 मार्च) राजधानी दिल्ली में हुआ. जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली शानदार जीत के लिए बीसीसीआई की तरफ से सम्मानित किया गया. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) का पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया गया, जबकि स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) के रूप में सम्मानित किया गया. पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया.
लाइव अपडेट
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) 2024-25 - इरा जाधव
सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) 2024-25 - शेफाली वर्मा
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16)
कूच बिहार ट्रॉफी
अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी
माधवराव सिंधिया पुरस्कार
लाला अमरनाथ पुरस्कार
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार उल्हास गांधे ने जीता
भारत की अंडर 19 महिला टीम को नमन अवार्ड्स 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूर्व खिलाड़ी सुधा शाह और शुभांगी कुलकर्णी द्वारा सम्मानित किया गया.
वनडे 2024-25 में सर्वोच्च विकेट लेने वाली गेंदबाज दीप्ति शर्मा को मिला अवॉर्ड
वनडे में सर्वोच्च रन बनाने वाली खिलाड़ी: उप-कप्तान स्मृति मंधाना
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवार्ड श्री चरणी को मिला
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू पुरुष क्रिकेटर का अवॉर्ड हर्षित राणा को मिला.
भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने 5वीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार जीता.
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर चुने जाने पर बधाई
रोजर बिन्नी को मिला कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
राहुल द्रविड़ को भी मिला कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
मिताली राज को मिला बीसीसीआई लाइफटाइम महिला अचीवमेंट अवॉर्ड
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन कब हुआ?
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन रविवार, 15 मार्च को हुआ.
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन कहां हुआ?
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ.
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 किस समय शुरू हुआ?
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का शुभारंभ भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे से हुआ.
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का सीधा प्रसारण किन टीवी चैनलों पर दिखाया गया?
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया.
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखने को मिली?
बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर पर देखने को मिली.
यह भी पढ़ें- श्वेता बनीं यश दयाल की दुल्हनिया, RCB स्टार ने गुप-चुप तरीके से की शादी, जानें क्या करती हैं पुंडीर














