Azam Khan: खंभे की तरह खड़े रह गए आज़म खान, पैर तक नहीं हिला पाए, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

Azam Khan LBW Wicket vs USA: अमेरिका के खिलाफ खराब शुरुआत के बीच पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आज़म खान के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका था

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Azam Khan Wicket Viral Video vs USA

Azam Khan LBW Viral Video vs USA: कप्तान बाबर आजम और शादाब खान की जुझारू पारियों से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को यहां बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर अमेरिका के खिलाफ सात विकेट पर 159 रन बनाए. बाबर ने 43 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी खेलने के अलावा शादाब (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 72 रन की साझेदारी की जब टीम 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. शादाब ने 25 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के मारे. अमेरिका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केनजिगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सौरभ नेत्रवलकर ने 18 रन पर दो विकेट हासिल किए.

Advertisement

अमेरिका के खिलाफ ख़राब शुरुआत के बीच पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आज़म खान के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका था लेकिन 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर नोस्तुश केंजीगे ने एलबीडब्लू कर दिया, आज़म खान की बात करें तो वो ना ही गेंद को समझ पाए ना ही अपने पैर को क्रीज़ पर हिला पाए बस खंभे की तरह खड़े रहे और गेंद सीधे टप्पा खा कर पैड पर जा लगी और आज़म खान एलबीडब्लू आउट करार दिए गए 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ali Larijani की मौत के बाद Iran के नए National Security Chief बने Mohammad Bagher Zolghadr की कहानी