ओडिशा के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को अस्पताल के फर्श पर लिटाया गया. सर्जरी के बाद कम से कम बीस महिलाओं को मेडिकल बेड के बजाय गंदगी भरे ठंडे फर्श पर रखा गया. अस्पताल में कुल बारह बेड उपलब्ध थे, जिनमें से आठ खाली थे, फिर भी मरीजों को फर्श पर रखा गया.