AUSW vs INDW 2nd Semi-Final: हरनप्रीत ने रचा इतिहास, बना डाला मेगा रिकॉर्ड, किसी भी भारतीय के लिए तोड़ना बहुत ही मुश्किल

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने 88 रन की ऐसी यादगार पारी खेली, जिसे करोड़ों फैंस हमेशा याद करेंगे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक पारी खेली

खेले जा रहे  वीमेंस विश्व कप (Women's world Cup) में रविवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने ऐसी यादगार पारी खेली, जिसे करोड़ों भारतीय  फैंस लंबे समय तक याद करेंगे. हरमन ने आउट होने से पहले 88 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छ्क्कों से 89 रन की पारी खेली, तो वहीं उन्होंने खराब शुरुआत के बाद चौथे विकेट के लिए जेमिमाह रॉड्रिगेज के साथ मिलकर 167 रन की साझेदारी की. यह विश्व कप में नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही, लेकिन इससे अलग इस पारी के साथ ही हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur's big record) ने ऐसा मेगा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे तोड़ने के लिए किसी भी भारतीय खिलाड़ी को बहुत ही ज्यादा एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. और हरमन का यह रिकॉर्ड विशेष यह बताने के लिए काफी है कि भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान कितना बड़ा है. 

पांच में से 4 बार हरमन का नाम

दरअसल यह रिकॉर्ड इसिए स्पेशल है कि विश्व कप इतिहास में नॉकआउट मैचों में भारत की तरफ से अभी तक जो भी शीर्ष पांच साझेदारी हुई हैं, उनमें से चार में हरमनप्रीत कौर का नाम आता है. जाहिर है कि किसी भी अगले भारतीय खिलाड़ी को विश्व कप नॉकआउट मैचों में हरमनप्रीत को पछाड़ने किए खासा जोर लगाना होगा क्योंकि उसके लिए उसे 5 बार बड़ी  साझेदारियों में अपना ना दर्ज कराना होगा. चलिए आप शीर्ष 5 पार्टनरशिप के बारे में डिटेल से जानिए. 


साझेदारी         खिलाड़ी                   बनाम             साल

167               हरमन-रॉड्रिगेज                  ऑस्ट्रेलिया           2025

137                हरमन-दीप्ति                    ऑस्ट्रेलिया          2017

95                  हरमन-पूनम                     इंग्लैंड                 2017

66                  हरमन-मिताली                ऑस्ट्रेलिया           2017

Advertisement

66                  मिताली-अंजुम                न्यूजीलैंड            2005 


 

Featured Video Of The Day
Bihar Elections: बिहार के चुनाव में 'संस्कृति संवाद' | PM Modi vs Rahul Gandhi | Khabron Ki Khabar