Aus vs Zim: यह तो बवाल हो गया! जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, 21 साल में कारनामा करने वाली इकलौती टीम, जानें मैच की 4 खास बातें

Zimbabwe does big upset: किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि दुनिया में 11वें नंबर की टीम 'बॉस' 'टीम को पटखनी दे देगी, लेकिन यही क्रिकेट है बॉस! यहां गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में!

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026
X: social media

Australia V/S Zimbabwe: कसम से ये तो बवाल हो गया! जी हां, बवाल नहीं है, ये तो और क्या है! किसने सोचा था कि दुनिया की नंबर-11 टीम जिंबाब्वे वर्तमान में नंबर एक ऑस्ट्रेलिया को हरा देगा. लेकिन शुक्रवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में  कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में यह तो बवाल हो गया! जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, 21 साल में कारनामा करने वाली इकलौती टीम, जानें मैच की 4 खास बातेंने कंगारुओं को 23 रन से हराकर बवाल मचा दिया. और इसी के साथ इस देश ने वह कारनामा कर दिखाया, जो मेगा इवेंट के करीब 19 साल के इतिहास में कोई भी टीम नहीं कर सकी. और  जिंबाब्वे   टी20 विश्व कप में कंगारुओं के खिलाफ शत-प्रतिशत रिकॉर्ड रखने वाली इकौलती टीम है. 

अभी तक कोई नहीं कर सका ऐसा

हालांकि, फैंस यह कह सकते हैं कि जिंबाब्वे ने सिर्फ दो ही मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं. लेकिन जो है, वह सामने है और किसी से छिपा नहीं है. अगर दो ही मैचों में जिंबाब्वे दुनिया की नंबर-1 टीम को मात देती है, तो कुछ न कुछ तो दिन विशेष  या टीम में बात है. 

ऐतिहासिक जीत की कुछ खास बातें:

1. सर्वश्रेष्ठ स्कोर: जब बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन की आती है तो यह जिंबाब्वे का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. मतलब 2 विकेट पर 169 रन. जिंबाब्वे का इससे पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर साल 2018 में 9 विकेट पर 151 रन था. 

2. मुजरबानी का दोहरा कीर्तिमान: ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस मैच में अपने 100 टी20आई विकेट पूरे किए. उनका 4/17 का स्पेल टी20 क्रिकेट में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. 

3. 19 साल, फिर कमाल: जिंबाब्वे ने इससे पहले कंगारुओं को  साल 2007 में हुए पहले टी20 विश्व कप में मात देकर बुरी तरह झकझोर दिया था. और अब एक बार फिर  से ऑस्ट्रेलियाइयों को हेकड़ी जिंबाब्वे ने निकाल दी है. 

4. ब्रायन बेनेट का अर्धशतक: जिंबाब्वे का ओपनर ब्रायन बेनेट ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. और वह पारी शुरू करने के बाद 56 गेंदों पर 7 चौकों से 64 रन बनाकर नाबाद रहे. यह बेनेट की ही पारी थी कि जिसने जिंबाब्वे को 2 विकेट पर 169 का स्कोर दे दिया.  

Advertisement

ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल की स्थिति:

यह भी पढ़ें:

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे से T20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद क्या बोले कप्तान ट्रेविस हेड, बताया कहां हुई चूक

Featured Video Of The Day
Vande Mataram पर बीच डिबेट भिड़ गए Maulana Sajid Rashidi! "सिर कट जाएगा लेकिन नहीं गाएंगे"