तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने रांची में गांव की लड़कियों के साथ खेलीं फुटबॉल, सादगी जीत लेगा दिल, VIDEO

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंदोक ने रांची में ग्रामीण लड़कियों के साथ समय बिताया और फुटबॉल खेली. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और युवा इंडिया मिलकर लड़कियों के लिए नया स्कूल परिसर बनाएंगे. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सानिया चंदोक
saaniyatendulkar/instagram

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर की बहु और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंदोक ने कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है. जहां वह ग्रामीण बच्चों के साथ फुटबॉल मैच खेलती हुई नजर आ रही हैं. खास तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए चंदोक ने कैप्शन में लिखा है, 'यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि @sachintendulkarfoundation और @yuwaindia मिलकर रांची में लड़कियों के लिए एक नए स्कूल परिसर का निर्माण करने जा रही हैं.'

सानिया चंदोक ने आगे लिखा है, 'युवा में बिताए गए हमारे दो दिन बेहद खास रहे. हमने लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला, स्कूल में उनके साथ समय बिताया और आशा तथा उनके परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की. इस दौरान हमें कई प्रेरणादायक कहानियां सुनने को मिलीं और यहां हो रहे शानदार काम को करीब से देखने का अवसर मिला.'

उन्होंने लिखा है, 'सबसे ज्यादा जिस बात ने मुझे प्रभावित किया. वह थी इन लड़कियों का आत्मविश्वास, उनके बड़े सपने और एक-दूसरे का साथ देने व हौसला बढ़ाने का उनका तरीका. उनकी उज्ज्वल भविष्य की उड़ान देखने का अब बेसब्री से इंतजार है.'

Advertisement

पांच मार्च को सानिया और अर्जुन की हुई थी शादी 

सानिया चंदोक और अर्जुन तेंदुलकर ने एक दूसरे का हाथ जारी साल में ही पांच मार्च को एक दूसरे का थामा था. दोनों कपल की शादी मुंबई स्थित द सेंट रेजिस होटल में हुई थी. उस दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारों ने इस शादी में हिस्सा लिया था. 

13 अगस्त को हुई थी सगाई 

शादी से पहले 13 अगस्त साल 2025 में सानिया चंदोक और अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हुई थी. सानिया के पिता का नाम सनी चंदोक और माता का नाम गौरिका घई चंदोक है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फॉलोऑन से बचाने वाले ध्रुव जुरेल बने हीरो, फिर भी न्यूजीलैंड ने मजबूत की पकड़
 

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | सर्वेश अस्थाना और डॉ. तिष्य श्री के साथ प्यार के गीत-कविता

Topics mentioned in this article
India
Sachin Ramesh Tendulkar
Arjun Sachin Tendulkar
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं