Video: 'मुझे तुम पर गर्व है...', बेटे अर्जुन की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर

Arjun-Saniya Wedding: अंबानी परिवार ने मिलकर अर्जुन  और  सानिया को आर्शीवाद दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. बेटे अर्जुन की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन  के दौरान सचिन तेंदुलकर इमोशनल नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Arjun-Saniya Wedding First Celebration video

Arjun Tendulkar, Saaniya Chandhok celebrate pre-wedding festivities in Jamnagar: भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंडोक से शादी करने वाले हैं. सचिन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दूसरे बड़े लोगों को शादी के लिए बुलाया था, जो 5 मार्च, 2026 को होने वाली है, वहीं, अर्जुन की शादी की तैयारी शुरू हो गई है.  अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी से पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का आगाज हो चुका है. दरअसल, हाल ही में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन और बहु सानिया को लेकर जामनगर पहुंचे थे, जहां अंबानी परिवार ने मिलकर अर्जुन और सानिया को आर्शीवाद दिया,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. बेटे अर्जुन की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन  के दौरान सचिन तेंदुलकर इमोशनल नजर आए. सचिन ने अर्जुन को लेकर स्पीच दिया और कहा कि, "मुझे तुमपर गर्व है." 

मुझे तुमपर गर्व है

सचिन ने कहा, "जब बेटा कोई लड़की को घर लेके आता है, इंट्रोड्यूस करने के लिए, तो पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है, वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं  अर्जुन, मुझे कहना होगा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है कि तुम्हें कोई इतना खास मिला है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो. जब सचिन ये बातें कर रहे थे तो उनकी आंखों में गर्व का एहसास था. सचिन इस दौरान इमोशनल भी नजर आए. वहीं, अर्जुन और सानिया तेंदुलकर की बात को सुनकर मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे. सचिन के शब्दों में पिता का गर्व, स्नेह और विश्वास साफ झलक रहा था. 

Featured Video Of The Day
IDFC FIRST Bank 590 Crore Fraud Case: Ex Branch Manager का Mastermind Plan कैसे हुआ Exposed?
Topics mentioned in this article